भूकंप से तबाह तुर्की: भारत ने सबसे पहले वायुसेना से भेजी मदद

शाश्वत तिवारी


सोमवार की सुबह तुर्की और सीरिया में एक के बाद एक करके लगातार तीन भूकंप आए इस भूकंप की तीव्रता 7.8 रिक्टर बताई जा रही है। इस हादसे ने दोनों देशों में तबाही मचा दी है। ऐसे में भारत ने सबसे पहले भूकंप पीड़ित इलाकों में मदद का ऐलान किया और राहत एवं सामग्री का पहला जत्था रवाना कर दिया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस आपदा पर अफसोस जाहिर किया और एक अच्छे पड़ोसी का दायित्व निभाते हुए पूरी मदद का आश्वासन दिया। पीएमओ के ऐलान के तुरंत बाद ही एनडीआरएफ की दो टीमें कुछ राहत सामग्री के साथ भूकंप पीड़ितों की मदद के लिए रवाना हो गयीं। भारतीय वायुसेना विमान में भूकंप राहत सामग्री, अपडेटेड ड्रिलिंग मशीन, राहत एवं बचाव दल जिसमें पुरुष एवं महिला दोनों शामिल हैं, इन सब को भेजा गया है।

भारत इस विपत्ति के समय पूरी तरह से भूकंप पीड़ितों के साथ खड़ा है। भारत के पीएमओ से मदद के ऐलान के कुछ घंटों के बाद ही वायुसेना का एक विमान राहत सामग्री डॉग स्क्वॉड और NDRF  जिसमें महिला और पुरुष दोनों शामिल है भेज दिया गया है। भारत की तरफ से मंगलवार को भी डॉग स्क्वायड, खोज और बचाव उपकरण, निकासी उपकरण और वाहनों सहित टीमें तुर्की के लिए रवाना हुईं हैं। भारत जरूरत के समय में तुर्की के लोगों का समर्थन करना जारी रखेगा वहीँ तुर्की ने भी भारत की इस मदद के लिए आभार व्यक्त किया है।

International

आज विश्व पृथ्वी दिवसः जब तक पठार में पेड़, तब तक बस्तर में पानी

 सूख चुके हैं बहार के नाम से चर्चित बस्तर के हज़ारों नाले  साल वनों के द्वीप बस्तर में रह गया 796 वर्ग किमी साल जंगल  जगदलपुर वन वृत्त में बस गई हैं ढाई सौ से अधिक नई बस्तियां हेमंत कश्यप / जगदलपुर। पहाड़ के ऊपर विशाल मैदान को पठार कहा जाता है और बस्तर दंडकारण्य […]

Read More
International Uncategorized

अर्जेंटीना के राष्ट्रपति को मारने के आरोप में हथियारबंद व्यक्ति गिरफ्तार

ब्यूनस आयर्स| अर्जेंटीना की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो छुरी और अन्य नुकीली वस्तुओं के साथ अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली को मारने के लिए ब्यूनस आयर्स के कासा रोसाडा राष्ट्रपति महल में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा था। यह जानकारी सुरक्षा मंत्री पेट्रीसिया बुलरिच ने दी। श्री बुलरिच ने […]

Read More
International

होली मिलन समारोह :  नेपाल का भी लोकतंत्र, भारत की तरह हो मजबूत- माता प्रसाद पाण्डेय

मित्र राष्ट्र का संबंध विश्वास का संबंध- अमिक सेरचन मोहम्मद सिद्धार्थनगर। नेपाल के सीमावर्ती कृष्णानगर नगरपालिका के करमा गांव में नेपाल-भारत अवध मैत्री समाज द्वारा होली मिलन समाराेह का आयोजन किया गया। इस दौरान दोनों देशों के कलाकारों ने जमकर शमां बांधा। नेपाल-भारत अवध मैत्री समाज द्वारा आयोजित होली मिलन समाराेह के मुख्य अतिथि व […]

Read More