पाकिस्तान में ट्रेलर-कोच की टक्कर में 18 लोगों की मौत

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के उत्तर पश्चिम खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक यात्री बस के ट्रेलर से टकरा जाने से कम से कम 18 लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार कोहाट जिले में सिंधु राजमार्ग पर कोहाट सुरंग के पास गुरुवार देर रात को एक यात्री बस विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रेलर से टकरा गई।

पुलिस ने कहा कि बचाव दल को शवों और वाहन के अंदर फंसे घायलों को निकालने के लिए दुर्घटनाग्रस्त यात्री बस को काटना पड़ा। पुलिस ने कहा कि दुर्घटना ट्रेलर की तेज गति के कारण हुई। यात्री बस उत्तर पश्चिम लक्की मारवात जिले से प्रांतीय राजधानी पेशावर जा रहा थी। हादसे के बाद बचाव दल और पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को पास के अस्पताल में पहुंचाया। पाकिस्तान में मुख्य रूप से, खराब सड़कों, खराब रखरखाव वाले वाहनों और अव्यवसायिक ड्राइविंग के कारण सड़क दुर्घटनाएं अक्सर होती रहती है। (वार्ता)

International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More
International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More
International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More