foundation day today : साल 1971 में इंदिरा सरकार ने हिमाचल को दिया था पूर्ण राज्य का दर्जा, देवभूमि ने पूरे किए गौरवशाली 52 साल

एक दिन पहले यानी 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश ने अपना स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया। इस मौके पर यूपी में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। आज इसी कड़ी में देवभूमि हिमाचल प्रदेश अपना 53वां स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मना रहा है। इस मौके पर पहाड़ी राज्य हिमाचल में उत्साह छाया हुआ है। भाजपा कांग्रेस समेत तमाम नेताओं ने हिमाचल के 53वें पूर्ण राजत्व स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी हैं। आज हिमाचल ने अपना 52 साल का सफर पूरा कर लिया है। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 25 जनवरी साल 1971 को शिमला के रिज मैदान में हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य दर्जा देने की घोषणा की थी। तब से अब तक देवभूमि हिमाचल ने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। हर साल हिमाचल प्रदेश 25 जनवरी को अपना स्थापना दिवस मनाता है। हिमाचल प्रदेश के स्थापना दिवस पर आज लोगों में उत्साह छाया हुआ है। सभी एक दूसरे को हिमाचल के गौरवशाली इतिहास को लेकर शुभकामनाएं और बधाई संदेश भेज रहे हैं।

इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य के स्थापना दिवस पर हिमाचल वासियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मौके पर ट्वीट करते हुए कहा- सभी हिमाचलवासियों को पूर्ण राज्यत्व दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। नैसर्गिक सौंदर्य से समृद्ध इस प्रदेश के परिश्रमी लोग हमेशा देशसेवा में समर्पित रहे हैं। आने वाले समय में वे सफलताओं की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करें, यही कामना है।बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी प्रदेशवासियों को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा प्रकृति की सुरम्य वादियों से सुसज्जित देवभूमि हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्योत्सव पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। हमारी संस्कृति और धरोहर को संजोते हुए हम सदैव प्रदेश के प्रगति व समृद्धि के लिए प्रयत्नशील रहेंगे। उन्होंने सभी के सुख-सौभाग्य के लिए कामना की। गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य के सभी लोगों को हिमाचल प्रदेश स्थापना दिवस की बधाई दी। साथ ही प्राकृतिक सौंदर्य और सांस्कृतिक धरोहर वाली देवभूमि की निरंतर प्रगति और प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की। वहीं हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ट्वीट करते हुए कहा-नैसर्गिक सुंदरता और विलक्षण संस्कृति की धरती हिमाचल प्रदेश का कण कण देव तुल्य है। मेरी खुशकिस्मती है कि देवभूमि हिमाचल मेरी कर्मभूमि भी है। पूर्ण राज्यत्व दिवस पर आप सभी हिमाचल वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए ये प्रण करता हूं कि हिमाचल प्रदेश को उन्नति के शिखर तक ले जाएँगे और देश का “आदर्श प्रदेश” बनाएंगे। सुक्खू ने कहा कि करीब दो दशकों के लंबे संघर्ष के बाद हिमाचल प्रदेश को 25 जनवरी, 1971 को पूर्ण राज्य का दर्जा मिला।

उन्होंने कहा कि यह प्रथम मुख्यमंत्री डॉ वाई एस परमार के नेतृत्व में राज्य के लोगों के निरंतर प्रयासों और राज्य और इसके लोगों के प्रति विशेष स्नेह रखने वाली तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की उदारता के कारण ही संभव हो पाया। वहीं हिमाचल प्रदेश की विकास यात्रा में लोगों के योगदान को याद करते हुए उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि मौजूदा राज्य सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने राज्य के समान और समग्र विकास में योगदान देने वाले डॉ वाई. एस. परमार और राज्य के अन्य नेताओं को भी याद किया। बता दें कि राज्य स्थापना दिवस पर राजकीय समारोह बुधवार को मुख्यमंत्री के गृह जिले हमीरपुर में होगा। बता दें कि हिमाचल प्रदेश को 25 जनवरी, 1971 को राज्य का दर्जा मिला था और इस प्रकार यह पहाड़ी प्रांत भारतीय संघ का 18वां राज्य बना।

International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More
International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More
International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More