जो बिडेन ने जॉर्जिया के लिए आपदा घोषणा को मंजूरी दी

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बिडेन ने जॉर्जिया प्रांत में पिछले सप्ताह आए भयंकर चक्रवातीय तूफान के परिप्रेक्ष्य में आपदा घोषणा की मंजूरी दे दी है। व्हाइट हाउस ने मंगलवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी। बयान के अनुसार राष्ट्रपति ने आज जॉर्जिया की स्थिति को एक बड़ी आपदा घोषित कर दिया है और यहां के प्रभावित अन्य राज्यों के लिए केंद्रीय सहायता प्रदान करने का आदेश दिया।

वाशिंगटन पोस्ट के अनुसार, अलबामा, जॉर्जिया के साथ-साथ कई अन्य अमेरिकी राज्यों में पिछले सप्ताह भयंकर चक्रवातीय तूफानों ने कहर बरपाया है। पहले जारी पोस्ट के मुताबिक, अलबामा में इस चक्रवातीय तूफान के कारण सात लोगों की मौत हो गई और अमेरिकी राज्य जॉर्जिया में एक पांच वर्षीय बालक की मौत हो गई। (वार्ता)

International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More
International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More
International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More