मीठा-मीठा गप, कड़वा-कड़वा थू, चीन के शर्मनाक इतिहास से डरते हैं शी जिनपिंग, बदलने के लिए बनाया ये प्लान

उमेश तिवारी


काठमांडू /नेपाल। चीन में एक समय किंग राजवंश का साम्राज्य था। यह दुनिया की सबसे महान शक्तियों में से एक था। एशिया के अंदर तक यह फैला था। इसकी आर्थिक समृद्धि और सैन्य शक्ति से दुनिया जलती थी। लेकिन इसकी सफलता के बावजूद राज्य में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार, कमजोर शासन, आंतरिक विद्रोह और विदेशी आक्रमण हुआ जो इसके पतन का कारण बना। 20 वीं शताब्दी की शुरुआत इस राजवंश के अंत का प्रतीक है। किंग राजवंश की अलगाववादी नीति देश के पतन के लिए जिम्मेदार मानी जाती है। लेकिन अब शी जिनपिंग इतिहास को दोबारा से लिखना चाह रहे हैं। वह राजवंश को महान बताने की कोशिश में जुट गए हैं।

राष्ट्रपति शी जिनपिंग के वैचारिक और राजनीतिक अधिकार को मजबूत करने के लिए इतिहास को बदलने की कोशिश हो रही है। इस काम के लिए हाल ही में एक इतिहासकार का प्रमोशन किया गया है। इतिहासकार गाओ जियांग को नए साल से पहले चाइनीज एकेडमी आफ सोशल साइंसेज CASS का अध्यक्ष बनाया गया है। CASS शीर्ष राष्ट्रीय अनुसंधान संस्थान है जो कम्युनिस्ट पार्टी की विचारधारा तैयार करता है और नेताओं को नीति निर्माण की सलाह देता है।

विचारधारा के हिसाब से लिखा जाता है इतिहास

द गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक चाइनीज एकेडमी आफ हिस्ट्री के 2019 के लान्च पर भी गाओ जियांग अध्यक्ष थे। इस मौके पर शी जिनपिंग ने कहा था कि उनका लक्ष्य चीनी विशेषताओं को बढा़ना है। शंघाई यूनिवर्सिटी आफ पालिटिकल साइंस एंड ला के पूर्व एसोसिएट प्रोफेसर चेन डायिन ने कहा कि CASS एक एकेडमिक संस्थान होने से ज्यादा चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की विचारधारा तैयार करने वाली संस्थान है। उन्होंने आगे कहा, ‘शी को अपनी विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए चीनी इतिहास को फिर से लिखने वाले विशेषज्ञों की जरूरत है।’

इतिहास बदलती रही है कम्युनिस्ट पार्टी

शी जिनपिंग इतिहास को अत्यधिक विवादास्पद मुद्दा मानते हैं। उन्होंने हमेशा कम्युनिस्ट पार्टी को सूट करने वाली विचारधारा पर जोर दिया है। जब से उन्होंने सत्ता संभाली है, तब से इतिहासकारों पर जोर है कि वह पार्टी की छवि बिगाड़ने वाले इतिहास को मिटा दें। 2016 में अधिकारियों ने जबरन एक राजनीतिक मैग्जीन का प्रबंधन अपने हाथ में ले लिया, जो सही इतिहास की जानकारी छापता था। 2017 में चीन ने आधिकारिक इतिहास को चुनौती देने वालों को दंडित करने के लिए कानून बनाया। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी का इतिहास है कि वह लगातार इतिहास को बदलती है।

International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More
International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More
International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More