तालिबान ने महिलाओं के लिए नई प्रतिबंधों की मीडिया रिपोर्टों को खारिज किया

दोहा। अफगानिस्तान में तालिबान ने महिलाओं के लिए नए प्रतिबंधों, विशेष कर शॉपिंग मॉल में काम करने के बारे में प्रतिबंध की मीडिया रिपोर्टों को खारिज कर दिया है। कतर के दोहा में तालिबान राजनीतिक कार्यालय के प्रमुख सुहैल शाहीन ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने अफगानिस्तान में महिलाओं के लिए नए प्रतिबंधों के बारे में मीडिया रिपोर्टों को खारिज कर दिया।

अल अरेबिया ब्रॉडकास्टर ने मंगलवार को सूत्रों के हवाले से खबर दी थी कि तालिबान के नेतृत्व वाली अंतरिम अफगान सरकार अगले 10 दिनों में देश में महिलाओं के ब्यूटी सैलून बंद करने वाली है और उसने शॉपिंग मॉल में महिलाओं के काम करने पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया है। शाहीन ने कहा कि यह जानकारी गलत है, संबंधित निकाय इस बयान को खारिज करते हैं। 2021 में अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी के बाद अंतरिम अफगान सरकार सत्ता में आई थी। (वार्ता/स्पूतनिक)

International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More
International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More
International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More