World hindi day Today : दुनिया भर में हिंदी भाषा का प्रचार प्रसार करने के उद्देश्य से मनाया जाता है यह दिवस

आज हमारी राष्ट्रभाषा के लिए बहुत खास दिन है। आज ‘विश्व हिंदी दिवस’ है। 14 सितंबर को राष्ट्रीय हिंदी दिवस मनाया जाता है ऐसे ही हर साल 10 जनवरी को दुनिया भर में विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है। विश्व में हिंदी का विकास करने और एक अंतरराष्ट्रीय भाषा के तौर पर इसे प्रचारित-प्रसारित करने के उद्देश्य से विश्व हिंदी सम्मेलनों की शुरुआत की गई। विश्व हिंदी दिवस को मनाने के पीछे उद्देश्य हिंदी भाषा का प्रचार प्रसार करना व अपनी मातृभाषा के प्रति लोगों को जागरूक करना है। हिंदी न केवल हमारी राष्ट्रभाषा और मातृभाषा है बल्कि यह राष्ट्र अस्मिता व गौरव का प्रतीक है। उत्तर भारत में स्कूलों और उच्च शिक्षण संस्थानों में पारंपरिक रूप से हर साल हिंदी के महत्व पर जोर देने के लिए वाद-विवाद या कविता प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है।

इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य विश्व भर में हिंदी भाषा के प्रचार प्रसार के लिए जागरूकता फैलाना है। पहली बार नागपुर में 10 जनवरी 1975 को विश्व हिंदी सम्मेलन का आयोजन किया गया था, जिसमें 30 देशों के 122 प्रतिनिधि। शामिल हुए थे। उसके बाद भारत के बाहर मॉरिशस, यूनाइटेड किंगडम, त्रिनिदाद, अमेरिका आदि देशों में भी विश्व हिंदी सम्मेलन का आयोजन किया गया। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए साल 2006 में प्रति वर्ष 10 जनवरी को हिंदी दिवस मनाने की घोषणा की थी। बता दें कि विश्व हिंदी दिवस 2023 की थीम इस साल की हिंदी दिवस की थीम है ‘हिंदी को जनमत की भाषा बनाना, बगैर उनकी मातृभाषा की महत्‍ता को भूले। हिंदी भाषा के प्रचार प्रसार के उद्देश्‍य से ही हर वर्ष 14 सितंबर को राष्‍ट्रीय हिंदी दिवस भी आयोजित किया जाता है। अक्‍सर लोगों को इन दोनों दिनों को लेकर भ्रम रहता है। पहले तो यह जान लें कि राष्‍ट्रीय हिंदी दिवस 14 सितंबर को मनाया जाता है जबकि विश्‍व हिंदी दिवस 10 जनवरी को आयोजित होता है।

विश्व हिंदी दिवस भाषा के वैश्विक प्रचार पर केंद्रित है, जबकि हिंदी दिवस विशेष रूप से भारत में हिंदी की मान्यता पर केंद्रित है। संविधान सभा ने हम सबको यह संवैधानिक और प्रशासनिक उत्तरदायित्व सौंपा है कि हम संविधान के अनुच्छेद 343 और 351 के अनुसार राजभाषा हिंदी का अधिकतम प्रयोग करते हुए प्रचार प्रसार बढ़ाएं। अनुच्छेद 351 के अनुसार संघ का यह कर्तव्य होगा कि वह हिंदी का प्रसार बढ़ाए, उसका विकास करे। 425 मिलियन से अधिक लोगों द्वारा उनकी पहली भाषा के रूप में बोली जाने वाली, हिंदी आधुनिक इंडो-आर्यन भाषाओं में से एक है, जो इंडो-ईरानी भाषाओं की एक शाखा का गठन करती है। संस्कृत की वंशज यह भारत की आधिकारिक भाषाओं में से एक है और सात और देशों में आबादी के एक हिस्से द्वारा मातृभाषा के रूप में बोली जाती है।

International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More
International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More
International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More