विस्कॉन्सिन सरकारी उपकरणों पर टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाएगा: एवर्स

वाशिंगटन। अमेरिका के विस्कॉन्सिन प्रांत के गवर्नर टोनी एवर्स ने कहा है कि वह राज्य सरकार की ओर से जारी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाने के लिए अगले सप्ताह एक कार्यकारी आदेश जारी करेंगे। एवर्स से शुक्रवार को जब पूछा गया कि क्या वह राज्य सरकार द्वारा जारी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाएंगे। तो उन्होंने कहा, “मैं अगले सप्ताह की शुरुआत में उस पर प्रतिबंध लगाने के लिए एक कार्यकारी आदेश जारी करूंगा।

उन्होंने कहा कि 30 से कम सरकारी कर्मचारियों ने राज्य द्वारा जारी उपकरणों पर टिकटॉक सोशल मीडिया ऐप का उपयोग किया। उल्लेखनीय है कि टिकटॉक की मूल कंपनी बाइटडांस और चीनी सरकार के बीच कथित संबंधों के लिए अमेरिका की संघीय सरकार की जांच के दायरे में है। अमेरिका के पेंसिल्वेनिया, कंसास, लुइसियाना, वेस्ट वर्जीनिया, मोंटाना, वर्जीनिया, जॉर्जिया, न्यू हैम्पशायर, इडाहो, नॉर्थ डकोटा, आयोवा, अलबामा, यूटा, टेनेसी, ओक्लाहोमा, टेक्सास, साउथ कैरोलिना, साउथ डकोटा, नेब्रास्का और फ्लोरिडा जैसे अमेरिकी राज्य राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं के कारण टिकटॉक को राज्य के स्वामित्व वाले इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से प्रतिबंधित कर चुके हैं। (वार्ता)

International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More
International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More
International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More