जन आकांक्षा के अनुरूप दायित्व निर्वाह करें कार्यकर्ता : बीएल संतोष

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष ने मंगलवार को कहा कि जनता का समर्थन भाजपा को लगातार मिल रहा है। प्रदेश में चाहे लोकसभा, विधानसभा, स्थानीय निकाय या जिला पंचायतों के चुनाव हो, हर चुनाव में भाजपा की जीत जनता द्वारा भाजपा को दिये गए अपार समर्थन का ही परिणाम है। ऐसे में हम सभी की जिम्मेदारी बढ़ जाती है कि हम जनअपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करते हुए भाजपा सरकार की योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति को मिले इसके लिए कार्य करें।

राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) ने अपने प्रवास के दूसरे दिन पार्टी मुख्यालय पर जिला पंचायत अध्यक्षों की बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारा प्रयास होना चाहिए। कि भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार हो। साथ ही हर पात्र व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचे इसके लिए सरकार और जनता के बीच सेतु बनकर योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचायें। बैठक को पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने भी सम्बोधित किया।

बीएल संतोष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य की भाजपा सरकार ने लोककल्याण के संकल्प के साथ जनहित की अनेको योजनाएं लागू की है। उन्होंने कहा कि संगठन के विस्तार की प्रक्रिया को अनवरत जारी रखते हुए हमें अपने-अपने दायित्वों का भी निर्वहन करना है। उन्होंने कहा कि जनता ने अपार समर्थन व प्यार हमें दिया है। ऐसे में हमें सम्पर्क व संवाद के माध्यम से आमजनमानस की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करना है।

इसके पहले पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि मोदी-योगी सरकार द्वारा गांवो के सर्वांगीण विकास के लिए किये गए कार्यों का ही परिणाम है कि लोकसभा, विधानसभा चुनावों की ही तरह हमें पंचायत चुनाव में भी ऐतिहासिक सफलता मिली। प्रदेश में बड़ी संख्या में हमारे जिला पंचायत अध्यक्ष जीतकर आये। उन्होंने कहा कि हम सबको मिलकर समन्वय सम्पर्क व संवाद के माध्यम से योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाना है। पार्टी के मीडिया, सोशल मीडिया विभाग की संयुक्त बैठक में मार्गदर्शन करते हुए कहा कि हमें तथ्यपरक ढ़ग से अपनी बात को रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण हो गई है। ऐसे में त्वरित ढ़ग से सोशल मीडिया पर पार्टी का पक्ष और सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए हमें जिम्मेदारी पूर्वक कार्य करना चाहिए।

Central UP Raj Dharm UP

मंत्री हलकान, प्रशासन परेशान, दो माह में आधा दर्जन बंदियों ने की जेल में आत्महत्या

जेलों में बंदियों की आत्महत्याओं पर एक्शन में जेलमंत्री! प्रमुख सचिव और डीजी जेल को घटनाएं रोकने के दिए निर्देश दो माह में आधा दर्जन बंदियों ने की जेल में आत्महत्या राकेश यादव लखनऊ। प्रदेश की जेलों में बंदियों के आत्महत्याओं की घटना को जेलमंत्री ने गंभीरता से लिया है। जेलमंत्री ने विभाग के आला […]

Read More
Raj Dharm UP

बैंकॉक से DEPORT स्क्रैप माफिया खेलने लगा खेल, अब इस कदम से मचा हड़कंप

खबर मिलते ही जेल प्रशासन में मचा हड़कंप, हाई सुरक्षा बैरक में रखा गया काना  रवि काना और काजल को पुलिस रिमांड पर लेकर करेगी पूछताछ रवि – सुंदर भाटी गिरोह के बीच चल दुश्मनी की बात आई सामने, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस  ए अहमद सौदागर लखनऊ । सूबे की जेलों में हाई सुरक्षा […]

Read More
Raj Dharm UP

योगी की हनक से पस्त हुआ एक और माफिया का गढ़, इस बार स्क्रैप माफिया को चटाया धूल

लक्ष्मी सिंह ने जाते ही उसके अवैध साम्राज्य को बनाया निशाना नोएडा के स्क्रैप माफिया रवि काना की साइड स्टोरी, जानें कैसे बना वो स्क्रैप किंग नोएडा से नया लुक के प्रमुख संवाददाता विनय सिंह की रिपोर्ट वो सत्ता के साथ झंडा बदलने में माहिर है। शातिर इतना कि पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी NCR […]

Read More