पाराशर पंचांग : इन सात  राशियों को मिल रहा है धन का लाभ जाने आज का राशिफल

जयपुर से राजेंद्र गुप्ता


मेष : आज कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से पूरा सहयोग मिलेगा। नया कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। घर व दोस्तों के बीच अपनी स्थिति सुधारने के बारे में सोचें। समस्याओं को दिमाग से बाहर खदेड़ दें। व्यापारी वर्ग पैसों के लेन-देन के प्रति सतर्क रहें और दूर की यात्रा करने से बचें। कोई नया काम या प्रोजेक्ट मिल सकता है।

वृषभ : आज लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का अंत होगा। उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। चापलूसों से सावधान रहें, व्यापार-व्यवसाय में सोच-समझकर निर्णय लें। घर में शुभकार्य होने के आसार बन रहे हैं। व्यावसायिक मामलों में भावुकता से निर्णय ना लें। प्रेम प्रसंगों में सफलता मिलेगी।

मिथुन : आज आप अपने स्वास्थ्य को नजरअन्दाज न करें। धन लाभ के नए मार्ग खुलेंगे, किसी कानूनी विवाद में फंस सकते हैं। आज अपना कीमती समय अपने पार्टनर को दें, आपके पार्टनर को आपकी जरूरत है। बेरोजगारों के लिये आज का दिन शुभ समाचार ला सकता है।

कर्क : आज पूरा दिन मौज-मस्ती में व्यतीत होगा। महत्वपूर्ण काम आज ही पूरा करेंगे। परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। चोट व दुर्घटना से बचें। पुराना रोग उभर सकता है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। जल्दबाजी न करें। वाहन चलाते समय बेहद सतर्क रहें। अनजान लोगों से दोस्ती करते समय सावधान रहें।

गुरु गोविंद सिंह जयंती पर विशेष

सिंह : आज लेन-देन के मामले को लेकर परेशान रह सकते हैं। परिवार के सदस्यों से झगड़ा करने से बचें। मन धर्म की ओर आकर्षित होगा। अध्यात्म में रुचि रहेगी। थकान रहेगी। शत्रु परास्त होंगे। बाधा दूर होकर लाभ होगा। आपके साथ के कुछ शरारती लोग आपके काम में दखलअंदाजी करने की कोशिश करेंगे।

कन्या : आज आर्थिक स्थिति में सुधार होगा साथ ही सामाजिक वर्चस्व में वृद्धि होगी। आज आपके परिवार के लोग आप से खुश रहेंगे और घर में शांति बनी रहेगी। विवाद को बढ़ावा न दें। स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। शारीरिक कष्ट संभव है। योजना बनेगी। आप खुद पर नियंत्रण रखे। आर्थिक कारणों से परेशान रहेंगे।

तुला : आज आप पूरे उत्साह से काम करेंगे व निश्चित सफलता मिलेगी। बकाया वसूली होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। कुछ लोग आपको अपमान करने और अपने आत्मविश्वास को कम करने का प्रयास कर सकते हैं। नए लोगों से मेलजोल फायदेमंद रहेगा। नए व्यक्ति से नजदीकियां बढ़ेगी।

वृश्चिक : आज आपको कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। खर्च अधिक होने से तनाव रहेगा। जल्दबाजी न करें। विवेक का प्रयोग करें। जरूरी वस्तु गुम हो सकती है। प्यार के लिए समय बेहतरीन है। कई दिनों से चली आ रही बीमारी से आज आराम मिलेगा। परिवार के लोग आपसे थोड़े नाराज हो सकते हैं।

महिलाएं क्यों पहनती हैं चूड़ियां? क्या है इसका धार्मिक महत्व

धनु : आज आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें, जोखिम लेने से हानि होने की संभावना है। अफवाहों से दूर रहें। बिजनेस में नुकसान होने की आशंका है। आज अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। छोटी परेशानियां आपको घेरे रहेंगी। स्वाभिमान बना रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। देर रात तक जागने से सेहत बिगड सकती है।

मकर : आज व्यापार-व्यवसाय में अच्छा मुनाफा होने के योग बन रहे हैं, काम बनने से उत्साहित नजर आएंगे। जल्द ही सफलता के द्वार खुलेंगे। विरोधियों को अपने राज ना बताएं। दिन चढऩे पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें। यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल लाभ देंगे।

कुम्भ : आज परीक्षा व साक्षात्कार में सफलता मिलेगी। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। आज आपके लिए खुशनुमा और शानदार दिन है। स्वास्थ्य व प्रतिष्टा के प्रति सचेत रहें। किसी आनंदोत्सव का निमंत्रण मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। शरीर कष्ट संभव है। समझदारी से काम लें और बातचीत कर मसले को सुलझाएं।

मीन : आज भाग्य आपके साथ है। विविध उलझनों का सामना होगा। कठिन परिश्रम से जमीन-जायदाद संबंधी विवादों का समाधान मिलेगा। परिवार से भरपूर सहयोग मिलेगा। राजकीय सहयोग मिलेगा। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। दौड़धूप रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा।


ज्योतिषी और हस्तरेखाविद/ सम्पर्क करने के लिए मो. 9611312076 पर कॉल करें,


Astrology

सिंह, कन्या, वृश्चिक और मीन के लिए अतिशुभदायी है आज का दिन, जानें क्या कह रहा आपका राशिफल

आज का पंचांग (3 मई, 2024, शुक्रवार) व राशिफल जानने के लिए यहां क्लिक करें… यदि आप कोई नई योजना बना रहे हैं तो एक बार सोच कर करें निर्णय… ऐसा कह रहे हैं आपके सितारे… राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद आज और कल का दिन खास 03 मई 2024 : मुनि सुब्रतनाथ जयंती कल। […]

Read More
Astrology

आपकी राशि के लिए भी बहुत ख़ास है आज का दिन (दो मई, गुरुवार), जानें आज का राशिफल

यदि आपको भी चाहिए भाग्य का साथ तो ज़रूर पढ़िए आज क्या कह रहे हैं आपके सितारें…   राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद मेष राशि : आप के रहन-सहन से लोग प्रभावित होंगे। खान-पान अनुकूल मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और मन में प्रसन्नता रहेगी। कार्यस्थल पर रुचि बढ़ेगी। साहस में वृद्धि होगी। वृषभ राशि : […]

Read More
Astrology

यदि आपकी राशि वृषभ, मिथुन, सिंह, कुम्भ या मीन है तो शुभ है आज का दिन

कैसा बीतेगा आज (30 अप्रैल) मंगलवार, जानिए आज का राशिफल व पंचांग जयपुर से राजेंद्र गुप्ता आज और कल का दिन खास 30 अप्रैल 2024 : गुरु अर्जुनदेव जयंती आज। 01 मई 2024 : मजदूर दिवस कल। आज का राशिफलः 30 अप्रैल, 2024, मंगलवार मेष: घर गृहस्थी की भागदौड़ में व्यस्त रहेंगे। आप अपना संपर्क […]

Read More