नेग के लिए गर्भवती का प्रसव रोका, गर्भ में बच्चे की मौत

लातेहार। लातेहार जिले से मानवता को कलंकित करने वाली एक खबर सामने आई है। जहां अस्पताल के कर्मचारियों ने 18000 रुपये नेग के लिए पांच घंटे तक एक गर्भवती महिला का प्रसव रोक दिया। आखिर में महिला के परिजनों ने कान की बाली निकाल कर दी। इसके बाद महिला का प्रसव कराया, लेकिन गर्भ में ही बच्चे की मौत हो चुकी थी। इस घटना के बाद महिला के परिजनों ने आरोपी कर्मियों के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है। पुलिस ने इनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामला लातेहार जिले के हेरहंज प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का है। पांच घंटे तक दर्द से तड़पती रही।

गर्भवतीः परिजनों ने बताया कि प्रसव पीड़ा शुरू होने के बाद महिला को अस्पताल ले जाया गया था। वह दर्द से तड़प रही थी। बावजूद इसके लालच के वशीभूत अस्पताल के कर्मचारियों ने उसका प्रसव रोक दिया। परिजनों ने बताया कि यदि समय रहते प्रसव कराया गया होता तो उनके बच्चे की जान बच गई होती। हंगामे की सूचना पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सुरेश राम और बीडीओ प्रदीप कुमार दास मौके पर पहुंचे। इन्होंने पीड़ित परिवार से बात करने के बाद दोनों नर्सों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उधर, परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। (BNE)

National

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में फिलिस्तीनी लोगों के लिए दो-राज्य समाधान का समर्थन दोहराया

नई दिल्ली। भारत ने गुरुवार को इजरायल और फिलिस्तीन के संघर्ष को खत्म करने को लेकर दो-राज्य समाधान के अपने समर्थन को दोहराया। भारत ने संयुक्त राष्ट्र में टू-स्टेट सॉल्यूशन की नई दिल्ली की प्रतिबद्धता पर जोर दिया, जिसमें फिलिस्तीनी लोगों के लिए इजरायल की सुरक्षा आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सुरक्षित सीमाओं के […]

Read More
National Politics

देश के अंदर नक्सलवाद और आतंकवाद का कारण बनीं कांग्रेस की नीतियांः सीएम योगी

अपने सरकारी आवास पर मीडिया से मुखातिब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- कांग्रेस दिशाहीन थी, अब नेतृत्व विहीन भी हो गई है कांग्रेस के नेता भारत की सभ्यता, संस्कृति को अपमानित करने का करते हैं प्रयासः सीएम महाराष्ट्र दौरे पर जाने से पहले सीएम ने कहा, वहां की राष्ट्रवादी जनता मोदी जी को तीसरा कार्यकाल देने […]

Read More
National

DPI के जरिये लोगों को सशक्त कर रहा भारत बना दुनिया के लिए प्रेरणास्त्रोत

नई दिल्ली। भारत डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (डीपीआई) पर न केवल अपने नागरिकों को सशक्त कर रहा है, बल्कि वह दुनिया भर के अन्य देशों के लिए भी प्रेरणा का एक स्त्रोत बनकर उभरा है। इसकी झलक पिछले हफ्ते देखने को मिली, जब भारत ने डीपीआई पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी की। यह पहला मौका था, […]

Read More