नेपाल में भारतीय नागरिक की गोलियों से भूनकर हत्या, पांच लोगों ने किया हमला, एक गिरफ्तार

रतन गुप्ता


काठमांडू। दक्षिणी नेपाल में पांच अज्ञात बंदूकधारियों ने एक भारतीय नागरिक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी है। मृतक की पहचान मोतिहारी छौड़ादानो निवासी 45 वर्षीय शिवपूजन यादव के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यादव को महागढ़ीमाई नगर पालिका क्षेत्र में गोली मारी गई। उन्होंने बताया कि दो बाइक पर सवार पांच लोगों ने यादव पर गोलियां चलाईं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

अधिकारियों ने कहा कि घटना के तुरंत बाद यादव को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। नेपाल पुलिस ने एक नेपाली युवक प्रमोद राई को गिरफ्तार किया है । भारतीय नागरिक यादव के पास सोना होने की नेपाल मे चर्चा हो रही उसके पास भारी संख्या मे सोना था बदमाशो की इसकी सूचना मिल गया और उसे गोलियो से भून कर सोना लूट कर भाग गये नेपाल पुलिस नेपाली युवक को गिरफ्तार कर जाँच कर रही है।

International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More
International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More
International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More