नासा के इनसाइट लैंडर ने मंगल पर पूरा किया मिशन

लॉस एंजेलिस। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के इनसाइट लैंडर ने मंगल ग्रह पर अद्वितीय विज्ञान एकत्र करने के चार साल से अधिक समय के बाद अपना मिशन पूरा कर लिया है। यह जानकारी नासा ने दी है। नासा ने बताया कि दक्षिणी कैलिफोर्निया स्थित एजेंसी की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी में मिशन नियंत्रक लगातार दो प्रयासों के बाद लैंडर से संपर्क करने में असमर्थ रहे, जिसके कारण उन्हें यह निष्कर्ष निकालना पड़ा कि अंतरिक्ष यान की सौर ऊर्जा से चलने वाली बैटरी नष्ट हो गयी है।

एजेंसी ने बताया कि नासा ने फैसला लिया था कि यदि दो प्रयासों के बाद लैंडर से सम्पर्क स्थापित नहीं हो पता है, इस मिशन के पूरा होने की घोषण कर दी जाएगी। नासा ने बुधवार को बताया कि इनसाइट ने आखिरी बार पृथ्वी के साथ 15 दिसंबर को संचार स्थापित किया था। उल्लेखनीय है कि नासा ने मई 2018 में मंगल के गहरे आंतरिक भाग का अध्ययन करने के लिए इनसाइट लॉन्च किया गया था। इसने नवंबर 2018 के अंत में लाल ग्रह पर सुरक्षित लैंड किया था। नासा के अनुसार, पिछले चार वर्षों में इनसाइट ने लगभग 1,300 भूकंपों का पता लगाया है और अनगिनत वैज्ञानिक खोजें की हैं।(वार्ता)

International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More
International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More
International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More