यूनाइटेड एयरलाइंस ने बोइंग 787 ड्रीमलाइनर के लिए दिया बड़ा ऑर्डर

सैन फ्रांसिस्को। अमेरिका की विमान निर्माता कंपनी बोइंग ने घोषणा की है कि यूनाइटेड एयरलाइंस ने 787 विमानों को खरीदने के लिए एक बड़ा ऑर्डर दिया है। कंपनी के मुताबिक यूनाइटेड एयरलाइंस ने 100 विमानों को खरीदने के लिए ऑर्डर दिया है और उसके पास 100 और खरीदने का विकल्प है। कंपनी ने कहा है कि यह बोइंग के इतिहास में 787 ड्रीमलाइनर विमान खरीदने का सबसे बड़ा सौदा है। यूनाइटेड एयरलाइंस 737 मैक्स जेट भी 100 खरीद रही है। इसमें से 44 मौजूदा विकल्पों का उपयोग कर रही है और 56 नए ऑर्डर दे रही है।

कंपनी ने बताया कि बोइंग जेट के लिए एयरलाइन के मौजूदा ऑर्डर 530 से अधिक हो गए हैं, जिसमें 430 से अधिक 737 मैक्स हवाई जहाज शामिल हैं। बोइंग वाणिज्यिक हवाई जहाज के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) स्टेन डील ने कहा, कि इस निवेश के साथ भविष्य में 737 मैक्स और 787 हवाई जहाज यूनाइटेड को अपने बेड़े में शामिल करके आधुनिकीकरण और वैश्विक विकास रणनीति में तेजी लाने में मदद मिलेगी। (वार्ता)

International

अब श्रीलंका की प्रतिभा निखारना चाह रहा भारत, ऐसे कर रहा मदद

भारत कर रहा श्रीलंकाई स्टार्ट-अप के लिए क्षमता निर्माण  नई दिल्ली। इस सप्ताह की शुरुआत में, इन्वेस्ट इंडिया और इंटरनेशनल सोलर अलायंस (आईएसए) ने कोलंबो में भारतीय उच्चायोग के साथ साझेदारी में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की, जिसमें श्रीलंका के सौर स्टार्ट-अप इकोसिस्टम को एक साथ लाया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को सोलरएक्स […]

Read More
International

एक और सधा कदम: भारत ने UN के आतंकवाद रोधी कोष में दिए पांच लाख डॉलर

संयुक्त राष्ट्र। भारत ने संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक ट्रस्ट फंड में पांच लाख डॉलर का योगदान दिया है। यह कदम आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में बहुपक्षीय प्रयासों का समर्थन करने की भारत की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक […]

Read More
International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More