रूस के सशस्त्र बलों, ड्रोन आपूर्ति पर यूरोपीय आयोग की नजर

ब्रसेल्स। यूरोपीय आयोग की ओर से रूस के खिलाफ प्रस्तावित प्रतिबंधों के नौवें पैकेज में करीब 200 व्यक्तियों और संस्थानों के अलावा ड्रोन की आपूर्ति पर भी नकेल कसने की व्यवस्था है। यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने बुधवार को यहां जारी एक बयान में कहा कि नौवें पैकेज में करीब 200 अतिरिक्त व्यक्तियों और संस्थाओं को प्रतिबंध सूची में शामिल करने का प्रस्ताव है।

जिनमें रूसी सशस्त्र बल, साथ ही व्यक्तिगत अधिकारी और रक्षा औद्योगिक कंपनियां शामिल हैं। रूसी क्षेत्रीय विकास बैंक पर पूर्ण लेनदेन प्रतिबंध सहित तीन अतिरिक्त रूसी बैंकों के खिलाफ प्रतिबंधों का भी प्रस्ताव है। इसके अलावा, यूरोपीय आयोग ने रूस द्वारा उपयोग किए जा सकने वाले प्रमुख रसायनों, तंत्रिका एजेंटों, इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी घटकों पर नए निर्यात नियंत्रण और प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव दिया। (वार्ता)

International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More
International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More
International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More