New Initiative : यूनाइटेड किंगडम में 100 कंपनियों ने कर्मचारियों के लिए ‘चार दिन वर्किंग डे’ का किया एलान

नया लुक ब्यूरो


जो कर्मचारी प्राइवेट कंपनियों में काम करते हैं उनके लिए एक राहत भरी खबर है। ‌यूनाइटेड किंगडम में 100 कंपनियों ने बिना सैलरी कम किए सभी कर्मचारियों के लिए आप 4 दिन का वर्किंग डे करने का एलान कर दिया है। इन 100 कंपनियों में कुल मिलाकर लगभग 2,600 कर्मचारी हैं। कंपनियों को उम्मीद है वे इस कदम से देश में बड़ा बदलाव लाएंगे। इन कंपनियों का मानना है कि हफ्ते में 4 दिन वर्किंग करने से वे देश में परिवर्तनकारी बदलाव लाने में कामयाब होंगे ।

बता दें कि इन 100 कंपनियों के अलावा दुनिया की 70 कंपनियां भी चार दिन वर्किंग को लेकर काम कर रही हैं। अभी इनका ट्रायल चल रहा है। इन कंपनियों में करीब 3,300 लोग काम करते हैं। यह कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय और ऑक्सफोर्ड के साथ-साथ बोस्टन विश्वविद्यालय और थिंकटैंक ऑटोनॉमी के शोधकर्ताओं के साथ एक परीक्षण भी है। जब सितंबर में परीक्षण के बीच में इन कंपनियों से यह पूछा गया कि ट्रायल कैसा चल रहा है। तो उन कंपनियों में से 88 प्रतिशत ने कहा कि चार दिन का सप्ताह उनके व्यवसाय के लिए अच्छा काम कर रहा है।

इससे पहले माइक्रोसॉफ्ट ने भी 2019 में अपने जापान ऑफिस में प्रयोग के तौर पर हफ्ते में चार दिन काम और तीन दिन छुट्टी देनी शुरू की थी। कंपनी ने कहा था कि इससे प्रोडक्टिविटी बढ़ी और कर्मचारियों के छुट्टी लेने में भी 25% की गिरावट आई है। बिजली के इस्तेमाल में भी 23% की कमी आई और 92% कर्मचारियों ने कहा था कि उन्हें हफ्ते में चार दिन काम करके बहुत मजा आया। जिन कंपनियों ने आधिकारिक तौर पर चार दिन के काम का हफ्ता अपनाया है, उनमें अधिकतर सर्विस सेक्टर जैसे टेकनॉलजी, इवेंट और मार्केटिंग कंपनियां हैं। लेकिन इस कैंपेन में अब कुछ मैन्युफैक्चरिंग और कंस्ट्रक्शन कंपनियां भी जुड़ गई हैं।

National

Big News for AAP: केजरीवाल को कोर्ट से मिली राहत, अब क्या होगा आगे? पढ़ें

लोकसभा चुनाव_2024 के बीच दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत शाश्वत तिवारी दिल्ली शराब घोटाला मामले में जेल में बंद अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को 1 जून तक के लिए अंतरिम […]

Read More
National

सुप्रीम कोर्ट में कल फिर गूंजा, बड़ौदा डाइनामाइट केस !

के. विक्रम राव सुप्रीम कोर्ट में कल (8 मई 2024) न्यायमूर्ति संजीव खन्ना ने पचास वर्ष पुराने बड़ौदा डायनामाइट केस का उल्लेख किया। वे अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर विचार कर रहे थे। खंडपीठ के दूसरे जज थे न्यायमूर्ति दीपांकर दत्त। दिल्ली के मुख्यमंत्री के वकील का अनुरोध था कि लोकसभा चुनाव प्रचार हेतु […]

Read More
National

भारत ने यूएन के आतंकवाद रोधी कोष में दिए 5 लाख डॉलर

संयुक्त राष्ट्र। भारत ने संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक ट्रस्ट फंड में 5 लाख डॉलर का योगदान दिया है। यह कदम आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में बहुपक्षीय प्रयासों का समर्थन करने की भारत की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक […]

Read More