हिमाचल प्रदेश में 68 विधानसभा सीटों के लिए मतदान जारी, 412 प्रत्याशी चुनाव मैदान में

नया लुक ब्यूरो


हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आज सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो गए हैं। ‌शाम 5 बजे तक वोटिंग चलेगी। ‌प्रदेश की 68 सीटों पर एक ही चरण में हो रहे चुनाव में 412 प्रत्याशी मैदान में हैं। चुनाव परिणाम आठ दिसंबर को जारी किए जाएंगे। प्रदेश में कुल 55,92,828 मतदाता हैं। इनमें से 28,54,945 पुरुष और 27,37,845 महिलाएं मतदाता हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कई नेताओं ने जनता से वोट डालने की अपील की है।

हिमाचल प्रदेश में सुबह नौ बजे तक 4.36% वोटिंग हुई है। शिमला में 4.36%, कांगड़ा में 3.76%, सोलन में 4.90%, चंबा में 2.64%, हमीरपुर में 5.61%, सिरमौर में 4.89%. कुल्लू में 3.74%, लाहौल स्पीति में 1.56%, ऊना में 4.23%, किन्नौर में 2.50%, मंडी में 6.24% और बिलासपुर में 2.35% वोटिंग हुई है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने परिवार समेत मंडी के सिराज विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग स्टेशन 44 में वोट डालने पहुंचे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने वोट डाल दिया है। प्रतिभा सिंह के साथ उनके विधायक बेटे विक्रमादित्य सिंह ने भी वोट डाला है।

वोट डालने से पहले वो अपने बेटे के साथ शनि मंदिर में पूजा करने के लिए गई थीं। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा था कि हम जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी हिमाचल की जनता से वोट डालने की अपील की है। राहुल गांधी ने कहा कि हिमाचल पुरानी पेंशन व्यवस्था, रोजगार और ‘हर घर लक्ष्मी’ के लिए वोट करेगा। केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर से भारतीय जनता पार्टी के सांसद ठाकुर ने भी वोट डाला। वोट डालने के बाद अनुराग ठाकुर ने कहा कि उत्तराखंड, यूपी, मणिपुर और गोवा के बाद हम गुजरात और हिमाचल में भी फिर सरकार बनाएंगे। कांग्रेस को झूठे वादे करने की आदत है और जनता उसका असली चेहरा जानती है।

Hariyana Himachal Punjab

कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी: अनुराग

नई दिल्ली/शिमला। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने मोदी-सरकार के पिछले 10 वर्षों को आजाद भारत के इतिहास का सबसे बड़ा ‘ट्रांसफॉरमेशन डिकेड’ बताते हुए कहा कि पिछले 10 वर्षों में जिस स्पीड और स्केल के साथ काम हुआ है वह पहले के 60 वर्षों को मिलकर भी नहीं हुआ। ठाकुर ने […]

Read More
Hariyana Haryana Himachal Punjab

अटारी में पांच किलोग्राम से अधिक हेरोइन बरामद

जालंधर । सीमा सुरक्षा बल (BSP) और पंजाब पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी की एक और कोशिश को नाकाम करते बुधवार को अमृतसर के सीमावर्ती गांव अटारी से पांच किलो 290 ग्राम हेरोइन बरामद की है। BSP के जनसंपर्क अघिकारी ने बताया कि सुबह नशीले पदार्थों की मौजूदगी के संबंध में विशेष सूचना पर […]

Read More
Hariyana Himachal Punjab

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को मिली पैरोल

सिरसा। हरियाणा में सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को 21 दिन की पैरोल मिल गई है। ये पैरोल डेरा सच्चा सौदा के संस्थापक शाह मस्ताना जी के अवतार माह के कार्यक्रम के दृष्टिगत मिलने से डेरा अनुयायी काफी खुश हैं। रोहतक प्रशासन ने उत्तरप्रदेश के बागपत प्रशासन को सूचना दे […]

Read More