डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को मिली पैरोल

सिरसा। हरियाणा में सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को 21 दिन की पैरोल मिल गई है। ये पैरोल डेरा सच्चा सौदा के संस्थापक शाह मस्ताना जी के अवतार माह के कार्यक्रम के दृष्टिगत मिलने से डेरा अनुयायी काफी खुश हैं। रोहतक प्रशासन ने उत्तरप्रदेश के बागपत प्रशासन को सूचना दे दी है। डेरा प्रमुख इस पैरोल के दौरान उत्तर प्रदेश के बरनावा स्थित आश्रम में रहेंगे। डेरा प्रमुख को करीब 30 महीने में आठवीं बार पैरोल मिली है। चार राज्यों में चुनाव के दृष्टितगत डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को पैरोल मिलने के पहले ही कय्यास लगाए जा रहे थे।

गौरतलब है कि डेरा प्रमुख सिरसा के पत्रकार रामचंद्र छत्रपति,रणजीज हत्याकांड व साध्वी यौन शौषण मामले में सुनारिया जेल में बंद हैं। नवंबर महीना डेरा सच्चा सौदा के लिए बेहद खास है। इस महीने की कार्तिक मास की पूर्णिमा को डेरा सच्चा सौदा के संस्थापक बेपरवाह मस्ताना महाराज ने अवतार धारण किया था। इस बार कार्तिक मास की पूर्णिमा आगामी 27 नवंबर को है। इस दिन डेरा सच्चा सौदा के सिरसा स्थित मुख्यालय में सत्संग कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमें देश विदेश से बड़ी तादाद में डेरा अनुयायी भाग लेंगे।

वहीं दूसरी ओर डेरा सच्चा सौदा का राजस्थान के गंगानगर व हनुमानगढ़ जिलों में काफी अनुयायी हैं। जस्थान विधानसभा चुनाव के दौरान डेरा प्रमुख को पैरोल मिलने को राजनीतिक दृष्टि से भी देखा जा रहा है। डेरा सच्चा सौदा की गगानगर के बुधरवाली व मोडिया खेड़ा में भी शाखाएं हैं। हालांकि पिछले कुछ महिनों से डेरा सच्चा सौदा की राजनीतिक विंग भंग है मगर उसके बावजूद डेरा प्रमुख की पैरोल राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है। (वार्ता)

Punjab

निहंग सिखों और पुलिस के बीच मुठभेड़ में एक कांस्टेबल की मौत, पांच घायल

कपूरथला। पंजाब में कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी स्थित गुरुद्वारा अकाल बुंगा पर गुरुवार तड़के निहंग सिखों के साथ झड़प में पंजाब पुलिस के एक कांस्टेबल की मौत हो गई और पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। मृतक कांस्टेबल की पहचान जसपाल सिंह के रूप में हुई है। सिंह सुल्तानपुर लोधी थाने में तैनात थे। मुख्य गुरुद्वारा […]

Read More
Hariyana Haryana Himachal Punjab

अटारी में पांच किलोग्राम से अधिक हेरोइन बरामद

जालंधर । सीमा सुरक्षा बल (BSP) और पंजाब पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी की एक और कोशिश को नाकाम करते बुधवार को अमृतसर के सीमावर्ती गांव अटारी से पांच किलो 290 ग्राम हेरोइन बरामद की है। BSP के जनसंपर्क अघिकारी ने बताया कि सुबह नशीले पदार्थों की मौजूदगी के संबंध में विशेष सूचना पर […]

Read More
Hariyana Haryana Punjab

372 पुलिसकर्मियों को निलंबित किये जाने पर हरियाणा में हड़कंप

चंडीगढ़। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज के 372 जांच अधिकारियों को निलम्बित किये जाने के बाद पुलिस विभाग में हड़कम्प मच गया है।  यहीं नहीं विज ने अनेक और अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई करने की बात की है जो अपने कामकाज को लेकर लचर रवैया अपनाते हैं और अनेक मामलों की जांच पर […]

Read More