Musk’s tough attitude : भारत समेत कई देशों से टि्वटर ऑफिसों से आधे कर्मचारियों की हुई छुट्टी, मेल भेजकर किया बर्खास्त

नया लुक ब्यूरो


सोशल साइट टि्वटर के कर्मचारियों ने कभी सोचा भी नहीं होगा कि हमें कंपनी से एक झटके में ही बाहर होना पड़ेगा। भारत समेत दुनिया के तमाम देशों में टि्वटर के अधिकारी और कर्मचारी अभी तक आराम से हैवी पैकेज के साथ नौकरी कर रहे थे। ‌लेकिन दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क के ट्विटर को खरीदने के बाद इसमें बदलाव का दौर शुरू हो गया। ‌सबसे पहले एलन मस्क के शिकार टि्वटर के सीईओ पराग अग्रवाल बने। उसके बाद ट्विटर कर्मचारियों की बर्खास्तगी शुरू हो गई। 2 दिनों से कंपनी के नए मालिक एलन मस्क ने ट्विटर के ऑफिसों से कर्मचारियों की संख्या आधी कर दी है। ‌ मस्क के ट्विटर चीफ बनते ही कर्मचारियों के बुरे दिन आ गए हैं।

भारत समेत कई देशों में ट्विटर में काम करने वाले अधिकारियों कर्मचारियों की छंटनी हो गई है। वहीं भारत में भी इसका बड़ा असर हुआ है। ट्विटर ने शुक्रवार को भारत में बड़े पैमाने पर छंटनी का एलान किया है। कर्मचारियों की संख्या में कटौती से इंजीनियरों सहित कंपन में अन्य सभी कार्यक्षेत्रों में काम करने वाले इससे प्रभावित हुए हैं। ट्विटर के कुल 7,500 स्टाफ में से करीब आधे को निकाल दिया गया है। भारत में ट्विटर के 200 से ज्यादा कर्मचारियों थे, जिनमें में से ज्यादातर को निकाल दिया है। इंजीनियरिंग, सेल्स, मार्केटिंग और कम्युनिकेशन टीमों में छंटनी की गई है। भारत में मार्केटिंग और कम्युनिकेशन विभाग की पूरी टीम खत्म कर दी गई है।

मस्क ने शुक्रवार सुबह एक ट्वीट किया- ‘जब कंपनी को रोजाना 40 लाख डॉलर (32.77 करोड़ रुपए) का नुकसान हो रहा है, तो हमारे पास कर्मचारियों को हटाने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। जिन्हें भी निकाला गया है, उन्हें 3 महीने का सेवरेंस दिया गया है, जो कि कानूनी तौर पर दिए जाने वाले अमाउंट से 50% ज्यादा है। ट्विटर इंडिया के एक कर्मचारी ने कहा कि उनके साथियों को नौकरी से हटाने या बरकरार रखने के मेल आ गए हैं। इससे पहले गुरुवार को ईमेल में कंपनी ने कर्मचारियों को अस्थायी रूप से ऑफिस आने के लिए मना किया था। कर्मचारियों से कहा गया था, अगर आप ऑफिस में हैं या ऑफिस के रास्ते में हैं तो घर लौट जाइए। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के नए मालिक मस्क द्वारा ट्विटर की आर्थिक स्थिति को ठीक करने और 44 बिलियन डॉलर के इसके अधिग्रहण को व्यवहारिक बनाने के लिए दुनिया भर में कर्मचारियों की संख्या में कटौती की है।

National

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में फिलिस्तीनी लोगों के लिए दो-राज्य समाधान का समर्थन दोहराया

नई दिल्ली। भारत ने गुरुवार को इजरायल और फिलिस्तीन के संघर्ष को खत्म करने को लेकर दो-राज्य समाधान के अपने समर्थन को दोहराया। भारत ने संयुक्त राष्ट्र में टू-स्टेट सॉल्यूशन की नई दिल्ली की प्रतिबद्धता पर जोर दिया, जिसमें फिलिस्तीनी लोगों के लिए इजरायल की सुरक्षा आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सुरक्षित सीमाओं के […]

Read More
National Politics

देश के अंदर नक्सलवाद और आतंकवाद का कारण बनीं कांग्रेस की नीतियांः सीएम योगी

अपने सरकारी आवास पर मीडिया से मुखातिब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- कांग्रेस दिशाहीन थी, अब नेतृत्व विहीन भी हो गई है कांग्रेस के नेता भारत की सभ्यता, संस्कृति को अपमानित करने का करते हैं प्रयासः सीएम महाराष्ट्र दौरे पर जाने से पहले सीएम ने कहा, वहां की राष्ट्रवादी जनता मोदी जी को तीसरा कार्यकाल देने […]

Read More
National

DPI के जरिये लोगों को सशक्त कर रहा भारत बना दुनिया के लिए प्रेरणास्त्रोत

नई दिल्ली। भारत डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (डीपीआई) पर न केवल अपने नागरिकों को सशक्त कर रहा है, बल्कि वह दुनिया भर के अन्य देशों के लिए भी प्रेरणा का एक स्त्रोत बनकर उभरा है। इसकी झलक पिछले हफ्ते देखने को मिली, जब भारत ने डीपीआई पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी की। यह पहला मौका था, […]

Read More