देवउठनी एकादशी के दिन इन राशियों को मिल रहा है धन का लाभ

जयपुर से राजेंद्र गुप्ता


मेष  : घरेलू मामलों को लेकर व्यर्थ की चिंता हो सकती है। कार्यस्थल पर किसी मामले को लेकर समझौता करना पड़ सकता है। आर्थिक लेनदेन में सतर्क रहें। पारिवारिक विवाद से बचें। खान-पान में सावधानी बरतें, नहीं तो स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

वृषभ : व्यापार में धन लाभ के लिए आर्थिक योजना बना सकते हैं। कलात्मक कार्य में रूचि रहने वाली है। इस योजना का लाभ आगे चलकर मिलेगा। शरीर स्वास्थ रहेगा। मन प्रसन्न रहने वाला है।

मिथुन : आंखों से संबंधित समस्या परेशान करेगी। नौकरी-व्यापार में किसी गलतफहमी के कारण दोस्तों से मनमुटाव हो सकता है। अधिक शारीरिक मेहनत करने से सेहत बिगड़ सकती है। धर्म अध्यात्म में रूचि रहने वाली है।

कर्क : अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। शरीर स्वस्थ रहेगा। मानसिक स्वस्थता बनी रहेगी। व्यवसाय और नौकरी में लाभ का योग है। किसी खास मित्र से आर्थिक लाभ की संभावना है।

देवउठनी एकादशी का व्रत दिलाता है मोक्ष

सिंह  : व्यापार में अपनी बुद्धि का उपयोग पर धन कमा सकते हैं। नौकरी में पदोन्नति का योग बन रहा है। वाहन से संबंधित अटका हुआ काम पूरा होगा। पैतृक संपत्ति से आर्थिक लाभ मिलने वाला है।

कन्या : भाई या बहन से धन लाभ हो सकता है। विदेश जाने का अवसर मिलेगा। विदेश में रह रहे अपनों से सुखद समाचार सुनकर प्रसन्नता होगी। आज पूरा दिन आनंदमय बीतने वाला है। यात्रा में खर्च बढ़ने की संभावना है।

तुला : नए काम की शुरूआत कर परेशानी में फंस सकते हैं। बातचीत में संयम बरतें वरना किसी से मनमुटाव हो सकता है। सेहत पर खास ख्याल रखने की जरूरत है। मानसिक शांति के लिए पूजा-पाठ कर सकते हैं।

वृश्चिक : साझेदारी वाले व्यवसाय से आर्थिक लाभ होने वाला है। सामाजिक जीवन में मान-सम्मान मिलेगा। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। लव पार्टनर के साथ अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं।

ज्योतिष में बृहस्पति यानी गुरु का महत्व और उपाय

धनु : स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। बच्चों के बीच समय व्यतीत करने से मन प्रसन्न रहेगा। कार्यस्थल पर अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में आर्थिक लाभ की संभावना है। किसी खास व पुराने मित्र से मुलाकात होगी।

मकर : आज मन में बहुत तरह के नकारात्मक विचार आएंगे। जिस कारण मन अशांत रहेगा। भाग्य का साथ नहीं मिलेगा जिस कारण निराशा हो सकती है। माता-पिता की सेहत बिगड़ सकती है। पेट से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है।

कुंभ : विद्यार्थी वर्ग को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलने वाली है। जमीनी दस्तावेज या वाहन से संबंधित कार्य में सावधानी बरतें। जिद्दी स्वभाव के कारण बिजनेस में आर्थिक नुकसान हो सकता है। मानसिक रूप से बेचैनी महसूस कर सकते हैं।

मीन : परिवार में भाई-बहन से धन लाभ होने वाला है। नौकरी के काम में सफलता मिलने के कारण मन प्रसन्न रहेगा। कोई रचनात्मक कार्य कर समाज में अपनी खास पहचान बनाने में सफल होंगे।


ज्योतिषी और हस्तरेखाविद/ सम्पर्क करने के लिए मो. 9611312076 पर कॉल करें


 

Astrology

राशिफलः जानिए कैसा रहेगा 29 अप्रैल और क्या कह रहे हैं आपके सितारें

यदि आपकी राशि के सितारें ठीक हैं तो नया ट्राई कर सकते हैं आप राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद आज का राशिफल व पंचांगः 29 अप्रैल, 2024, सोमवार आज और कल का दिन खास 29 अप्रैल 2024 : विश्व नृत्य दिवस आज। 30 अप्रैल 2024 : कल मनाया जाएगा विश्व ईमानदारी दिवस। ज्‍योतिष का कैंसर […]

Read More
Astrology

राशिफल 26 अप्रैलः आपकी भी चमक सकती है किस्मत, शुक्रवार को ये हैं सितारों की चाल

यदि आपने नहीं देखा अपना राशिफल तो अभी पढ़िए और जानिए क्या कह रहे हैं सितारें राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद 26 अप्रैल 2024, शुक्रवार आज का राशिफल व पंचांग आज और कल का दिन खास 26 अप्रेल 1514 में, खगोलशास्त्री और गणितज्ञ निकोलस कोपरनिकस ने शनि का पहला अवलोकन किया। 27 अप्रेल 2024 : […]

Read More
Astrology

यदि आपकी राशि वृषभ, कर्क, सिंह और वृश्चिक राशि है तो आपके लिए बहुत खास है आज का दिन

ये सितारें बताते हैं आपका कैसा होगा दिन, जानें आज का राशिफल और पंचांगः 25 अप्रैल 2024, गुरुवार क्या आप जानते हैं आज और कल का खास दिन राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद 25 अप्रैल 2024 : विश्व मलेरिया दिवस आज। 25 अप्रैल 1982 को दिल्ली में टेलीविजन पर पहली बार रंगीन प्रसारण की शुरुआत […]

Read More