मुख्यमंत्री ने धान खरीद की समीक्षा की मूल्य समर्थन योजना के तहत धान खरीद को पूरी तत्परता से संचालित करने के निर्देश

  • राज्य सरकार के लिए किसानों का हित सर्वोपरि: मुख्यमंत्री
  • सभी क्रय केन्द्रों पर पूरी पारदर्शिता के साथ धान खरीद किए जाने के निर्देश
  • क्रय केन्द्रों पर किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाए
  • किसानों के हितों की अनदेखी करने वालों की जवाबदेही तय की जाए
  • किसानों को समय से उनकी उपज का भुगतान किया जाए

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने मूल्य समर्थन योजना के तहत धान खरीद को पूरी तत्परता से संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के लिए किसानों का हित सर्वोपरि है। धान खरीद में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी क्रय केन्द्रों पर पूरी पारदर्शिता के साथ धान खरीद किए जाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री जी आज यहां अपने सरकारी आवास पर धान खरीद की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि क्रय केन्द्रों पर किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाए। किसानों के हितों की अनदेखी करने वालों की जवाबदेही तय करते हुए उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने निर्देश देते हुए कहा कि धान क्रय केन्द्र समय से संचालित हों। किसानों को समय से उनकी उपज का भुगतान किया जाए। प्रदेश में ई-पॉप डिवाइस के माध्यम से आधार प्रमाणीकरण द्वारा किसानों से धान की खरीद सुनिश्चित की जाए। धान के मूल्य का भुगतान किसानों के आधार लिंक्ड बैंक खाते में पी0एफ0एम0एस0 से खाते सत्यापित कराते हुए कराया जाए। धान खरीद की सम्पूर्ण प्रक्रिया ऑनलाइन है। खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में कॉमन श्रेणी के धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2040 रुपये प्रति कुन्तल तथा ग्रेड-ए श्रेणी के धान का समर्थन मूल्य 2060 रुपये प्रति कुन्तल निर्धारित है। अब तक धान क्रय केन्द्रों पर 21415.74 मी0 टन धान की खरीद सम्पन्न हो चुकी है।

Raj Dharm UP

योगी की हनक से पस्त हुआ एक और माफिया का गढ़, इस बार स्क्रैप माफिया को चटाया धूल

लक्ष्मी सिंह ने जाते ही उसके अवैध साम्राज्य को बनाया निशाना नोएडा के स्क्रैप माफिया रवि काना की साइड स्टोरी, जानें कैसे बना वो स्क्रैप किंग नोएडा से नया लुक के प्रमुख संवाददाता विनय सिंह की रिपोर्ट वो सत्ता के साथ झंडा बदलने में माहिर है। शातिर इतना कि पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी NCR […]

Read More
Raj Dharm UP

सनसनी: पूर्व सांसद धनंजय सिंह के गनर की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप, पुलिस फोर्स मौके पर

ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी में बेखौफ बदमाशों का कहर थम नहीं रहा है। माफिया मुख्तार अंसारी की मौत की गुत्थी सुलझ भी नहीं पाई थी कि असलहों से लैस बदमाशों ने जौनपुर जिले के पूर्व सांसद धनंजय सिंह के निजी गनर अनीस खान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना सिकरारा क्षेत्र […]

Read More
Raj Dharm UP

सुविधा शुल्क के आगे आईजी जेल के आदेश का कोई मायने नहीं

कैदी स्थानांतरण में भी अफसरों ने की जमकर वसूली! बागपत जेल में कैदियों के स्थानांतरण से हुआ बड़ा खुलासा राकेश यादव लखनऊ । डीजी पुलिस/आईजी जेल का आदेश जेल अधिकारियों के लिए कोई मायने नहीं रखता है। यही वजह है कि कमाई की खातिर जेल अफसर मुखिया के आदेश को दरकिनार कैदियों को स्थानांतरित करने […]

Read More