OMG: आठ अलग-अलग मर्दों से महिला ने पैदा किए 11 बच्चे, 19 की और चाहत

टेनेसी। अमेरिका के टेनेसी राज्य के मेम्फिस में रहने वाली फाई नाम की महिला इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में है। उसके 11 बच्चे हैं। उसने 11 बच्चे आठ अलग-अलग मर्दों से पैदा किए हैं। अपने इस अनोखे फैसले के बारे में महिला जो वजह बताती है उसे जानकर बहुत से लोग हंस पड़ते हैं। उसका कहना है कि आठ पिता होने से उसके बच्चों को कभी बिना पिता के नहीं रहना पड़ेगा।

एक-दो अगर चला भी गया तो छह-सात फिर भी बचे रहेंगे। महिला अभी 19 बच्चे और चाहती है। फाई सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। वह टिकटॉक पर काफी फेमस हैं। उसके 90 हजार से अधिक फॉलोअर हैं। टिकटॉक पर वह अपने रुटीन लाइफ से जुड़े वीडियो शेयर करती हैं। हालांकि 11 बच्चे पैदा करने के लिए सोशल मीडिया पर उन्हें आलोचना का सामना भी करना पड़ता है। (BNE)

International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More
International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More
International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More