औरंगाबाद: छठ पूजा का प्रसाद बनाते वक़्त गैस सिलिंडर फटा, इमारत में लगी आग, 30 से अधिक ज़ख्मी

नया लुक ब्यूरो

पटना/औरंगाबाद। बिहार के औरंगाबाद ज़िले में छठ पूजा का प्रसाद बनाते वक़्त गैस सिलिंडर फटने से कई लोग ज़ख्मी हो गए हैं। किसी के हताहत होने की फिलवक्त कोई सूचना नहीं है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात सिलिंडर में फटने के कारण दो मंजिला एक इमारत में आग लग गई। इस आग में अब तक 30 से अधिक लोगों के ज़ख़्मी होने की ख़बर है। इस आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे 7 पुलिसकर्मियों के भी घायल होने की बात सामने आ रही है। उन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। औरंगाबाद शहर के शाहगंज मोहल्ले के वॉर्ड नंबर 24 में यह घटना हुई। नगर थाना के थानाध्यक्ष सतीश बिहारी शरण के अनुसार “शाहगंज मोहल्ले के उस घर में छठ पूजा का प्रसाद बन रहा था।

गैस का रिसाव होने लगा और आग लग गई।” आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड भी बुलाया गया। पुलिसकर्मी भी आग बुझाने में जुटे थे कि तभी एक और सिलिंडर फट गया। पांच पुलिसकर्मी भी घायल हैं। तीन लोगों को पटना के लिए रेफर किया गया है। बाक़ी लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया है। इस घटना के बारे में औरंगाबाद के सदर अस्पताल में सिविल सर्जन डॉ. वीरेंद्र प्रसाद के अनुसार “सिलिंडर ब्लास्ट में लगभग 30 लोग घायल हुए हैं। जो गंभीर रूप से ज़ख़्मी हैं, उन्हें पटना और गया के लिए रेफर कर दिया गया है।

तीन लोगों को पीएमसीएच के लिए रेफर किया है। कुछ लोग ख़ुद से ही इलाज हेतु कहीं-कहीं चले गए हैं। कुछ लोगों की प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी कर दी गई है।” उन्होंने किसी की मौत से इनकार किया है। उल्लेखनीय है कि इन दिनों बिहार सहित अन्य जगहों पर छठ पूजा की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। नहाय-खाय के साथ शुक्रवार से शुरू हुआ यह पर्व 4 दिन तक चलने वाला है। इस दौरान पूरे बिहार में घर-घर उत्सव का माहौल है। लेकिन औरंगाबाद की इस घटना ने लोगों को दहला दिया है।

National

DPI के जरिये लोगों को सशक्त कर रहा भारत बना दुनिया के लिए प्रेरणास्त्रोत

नई दिल्ली। भारत डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (डीपीआई) पर न केवल अपने नागरिकों को सशक्त कर रहा है, बल्कि वह दुनिया भर के अन्य देशों के लिए भी प्रेरणा का एक स्त्रोत बनकर उभरा है। इसकी झलक पिछले हफ्ते देखने को मिली, जब भारत ने डीपीआई पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी की। यह पहला मौका था, […]

Read More
Chhattisgarh National Religion

विशेष: रामनवमी के पावन अवसर पर रामनाम को पूर्णतया समर्पित, “रामनामी” संप्रदाय का जिक्र बेहद जरूरी

शाश्वत तिवारी छत्तीसगढ़ के जांजगीर के एक छोटे गांव चारपारा से स्थापित हुआ “रामनामी” संप्रदाय भले ही बहुत बड़ी संख्या के अनुयायियों वाला न हो, फिर भी जो है, जितना है, वह अद्भुत है। इस संप्रदाय के लोग पूरे शरीर पर राम नाम का गोदना गोदवा कर रहते हैं। शरीर पर सफेद वस्त्र पहनते हैं, […]

Read More
National

बड़ी घटनाः झेलम में पलटी नाव, कइयों के मरने की मनहूस खबर

बचाव दल की पूरी टीम झेलम पर तैनात, पक्की खबर आने का इंतजार श्रीनगर। नवरात्रि के आखिरी दिन बड़ी मनहूस खबर आई है। खबर है कि मां के दरबार से कुछ दूरी पर स्थित श्रीनगर जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में कई लोगों के मरने की खबर है। प्रशासनिक सूत्रों के […]

Read More