मेंडिस का अर्द्धशतक, श्रीलंका ने बनाए 162

जीलॉन्ग। श्रीलंका ने कुसल मेंडिस (79) के अर्द्धशतक की बदौलत टी20 विश्व कप 2022 के पहले दौर के मैच में गुरुवार को नीदरलैंड के सामने 163 रन का लक्ष्य रखा। मेंडिस ने 44 गेंदों पर पांच चौकों और पांच छक्कों के साथ 79 रन बनाए। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने धीमी शुरुआत के बाद पिछले मैच के अर्द्धशतकवीर पथुम निसांका को 14(21) रन के स्कोर पर गंवा दिया। वैन मीकरन (25/2) ने अगली ही गेंद पर धनन्जय डी सिल्वा को शून्य रन पर पवेलियन भेज दिया।

चरिता असलंका (31) ने मेंडिस के साथ मिलकर श्रीलंका की पारी को संबल दिया और तीसरे विकेट के लिये 60 रन की साझेदारी की। अनुभवी गेंदबाज बास डी लीड (31/2) ने असलंका को आउट करके यह साझेदारी तोड़ी। मेंडिस ने इसके बाद पारी की रफ्तार बदली और अपना अर्द्धशतक पूरा करते हुए टीम को 150 रन के निशान तक पहुंचाया। मेंडिस की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की बदौलत श्रीलंका ने अंतिम पांच ओवरों में 53 रन जोड़े। आखिरी ओवर में मेंडिस के आउट होने के साथ श्रीलंका ने 20 ओवर में 162/6 का स्कोर खड़ा किया। इसके अलावा नीदरलैंड के लिये टिम ग्युटेन और फ्रेड क्लासेन ने एक-एक विकेट लिया। (वार्ता)

Sports

भारत की बेहतरीन गेंदबाजी, बांग्लादेश को 45 रनों से करारी शिकस्त

सिलहट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय महिला टीम ने किया बड़ा कारनामा भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर बनाया 145 रन सिलहट। यास्तिका भाटिया, शेफाली वर्मा और कप्तान हरमनप्रीत कौर की शानदार पारियों और उसके बाद रेणुका सिंह और पूजा वस्त्रकर की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत भारतीय महिला टीम ने रविवार […]

Read More
homeslider Sports Uncategorized

Don’t Worry… प्ले ऑफ में अभी भी पहुंच सकती है RCB

एकतरफा मैच में SRH को RCB ने चटाया धूल, धराशायी हो गई टीम कोहली, पाटीदार और ग्रीन ने खेली शानदार पारी बड़े लक्ष्य का पीछा नहीं कर पाई सनराइजर्स हैदराबाद नई दिल्ली। दुनिया के सबसे धांसू बल्लेबाज और भारतीय रन मशीन विराट कोहली की टीम को हारते हुए देखकर सब कोई कह रहा था कि […]

Read More
Sports

ऋषभ की धांसू पारी के बाद आखिरी गेंद पर जीती दिल्ली कैपिटल्स (DC)

गुजरात टाइटन्स (GT) की टीम 225 रनों के बदले 221 रन ही बना सकी अक्षर पटेल ने तीन नम्बर पर आकर शानदार 66 रनों की पारी खेली नई दिल्ली। जीत की पटरी पर लौट चुकी दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने एक बार फिर गुजरात टाइटंस (GT) को हरा दिया। कप्तान ऋषभ पंत नाबाद (88) और अक्षर […]

Read More