सवर्ण महासंघ फ़ाउंडेशन ने तैयार किया “सवर्ण जोड़ो ऐप” लोकार्पण 20 को लखनऊ में

शाश्वत तिवारी

लखनऊ। सवर्ण अभिभावक आज कई तरह की समस्याओं से परेशान है, सवर्ण समाज की उन सभी समस्याओ के स्थाई निराकरण के लिए “सवर्ण महासंघ फ़ाउंडेशन” बड़ी तैयारी के साथ एक अहम कदम उठाने जा रहा है। सवर्ण हितो की रक्षा और सुरक्षा के क्रम में एक अतिआवश्यक ऐप “सवर्ण जोड़ो ऐप” का लोकार्पण 20 अक्टूबर को यूं0 पी0 प्रेस क्लब में किया जायेगा। ये महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए सवर्ण महासंघ फ़ाउंडेशन के संस्थापक, गजेन्द्र मणि त्रिपाठी ने बताया कि शिक्षा, आर्थिक सम्पन्नता के साथ राजनीतिक भागीदारी से ही सवर्ण समाज में व्याप्त समस्याओं का समाधान सम्भव हो सकता है। सवर्ण हितो में इस सभी योजनाओं को साकार रूप देने में फ़ाउंडेशन की राष्ट्रीय कमेटी का दिनरात एकजुट होकर कार्य करने से यह सभी कार्य सम्भव हो पा रहा है।

गजेन्द्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि यूपी की राजधानी लखनऊ में आयोजित “सवर्ण जोड़ो ऐप” का लोकार्पण, वरिष्ठ आईएएस अधिकारी, कैप्टन एस0 के0 द्वेवेदी (सेवानिवृत्त) एवं सवर्ण आर्मी चीफ, सर्वेश पाण्डेय के द्वारा किया जायेगा। सवर्ण महासंघ फ़ाउंडेशन द्वारा इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए “सवर्ण एजुकेशन ऐप” का लोकार्पण 11 नवंबर, 2022 को सवर्ण महासंघ फ़ाउंडेशन के स्थापना दिवस के दिन दिल्ली में किया जायेगा। उन्होंने बताया कि बहुत जल्दी ही सवर्णों को देश के साथ, दुनिया के अन्य देशों में भी बेहतर रोजगार सम्बन्धित जानकारी, रोजगार से जुड़ी समस्या और उसके बेहतर समाधान के लिए एक महत्वपूर्ण ऐप “सवर्ण रोज़गार ऐप” का लोकार्पण, अमेरिका में इंडिया- यू एस ए चैंबर ऑफ कॉमर्स (India USA Chamber Of Commerce) के माध्यम से किया जायेगा।

Raj Dharm UP

बैंकॉक से DEPORT स्क्रैप माफिया खेलने लगा खेल, अब इस कदम से मचा हड़कंप

खबर मिलते ही जेल प्रशासन में मचा हड़कंप, हाई सुरक्षा बैरक में रखा गया काना  रवि काना और काजल को पुलिस रिमांड पर लेकर करेगी पूछताछ रवि – सुंदर भाटी गिरोह के बीच चल दुश्मनी की बात आई सामने, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस  ए अहमद सौदागर लखनऊ । सूबे की जेलों में हाई सुरक्षा […]

Read More
Raj Dharm UP

योगी की हनक से पस्त हुआ एक और माफिया का गढ़, इस बार स्क्रैप माफिया को चटाया धूल

लक्ष्मी सिंह ने जाते ही उसके अवैध साम्राज्य को बनाया निशाना नोएडा के स्क्रैप माफिया रवि काना की साइड स्टोरी, जानें कैसे बना वो स्क्रैप किंग नोएडा से नया लुक के प्रमुख संवाददाता विनय सिंह की रिपोर्ट वो सत्ता के साथ झंडा बदलने में माहिर है। शातिर इतना कि पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी NCR […]

Read More
Raj Dharm UP

सनसनी: पूर्व सांसद धनंजय सिंह के गनर की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप, पुलिस फोर्स मौके पर

ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी में बेखौफ बदमाशों का कहर थम नहीं रहा है। माफिया मुख्तार अंसारी की मौत की गुत्थी सुलझ भी नहीं पाई थी कि असलहों से लैस बदमाशों ने जौनपुर जिले के पूर्व सांसद धनंजय सिंह के निजी गनर अनीस खान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना सिकरारा क्षेत्र […]

Read More