दीपोत्सव: गाय के गोबर से बने 1.25 लाख दीप जगमगाएंगे

पहली बार जलेंगे गाय के गोबर से बने सवा लाख दीप

दीपावली पर लोगों से भी अपील- गोबर से निर्मित 9 दीप घर पर अवश्य जलाएं

लखनऊ। दीपोत्सव नित नई ऊंचाइयां छुए, इसका दिव्य-भव्य और अलौकिक स्वरूप बढ़ता जाय। यह योगी सरकार का प्रयास है। सरकार के इस आयोजन से आमजन भी जुड़ते रहे हैं। गाय, गीता व गंगा अविरल व निर्मल रहें। सरकार का इस पर भी ध्यान है। दीपोत्सव पर इस बार गायों के गोबर के 1.25 लाख दीप भी जगमगाएंगे। इसकी अलौकिक छंटा भी दिखाई देगी। इसे लेकर प्रदेश सरकार के पशुधन व दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने जानकारी दी। सिंह ने कहा कि गाय विश्व की माता है। गाय के शरीर में 33 कोटि देवताओं का वास होता है। वहीं गाय के गोबर में लक्ष्मी का वास है, गौमूत्र में गंगा मैया बसती हैं। गृह दोष अथवा अमंगल की स्थिति में गोमूत्र के छिड़काव से वास्तु दोष दूर व सुख-शांति, समृद्धि आती है। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार गोदीप जलाकर प्रदेश की खुशहाली की कामना भी करेगी।

दीपावली पर गोबर के जलाएं 9 दीप

योगी सरकार ने आमजन से भी अपील की कि गोबर से बने दीप जलाएं। लोगों से कहा गया कि दीपावली पर गाय के गोबर से निर्मित 9 दीप घरों पर अवश्य जलाएं। यह प्रदूषण मुक्त और इको फ्रेंडली हैं। इससे परिवार में गृह ‘शांति’ व समृद्धि होगी।

मंदिरों में भी जलाए जाएंगे 4.50 लाख दीप

वहीं दीपोत्सव को भव्य बनाने के लिए 21 प्रमुख मंदिरों में भी लगभग 4.50 लाख दीप जलाए जाएंगे। यह योजना पहले से बनी है। राम जन्मभूमि पर 51 हजार, हनुमान गढ़ी पर 21 हजार दीये जलाए जाएंगे। कनक भवन, गुप्तार घाट, दशरथ समाधि, रामजानकी मंदिर साहबगंज, देवकाली मंदिर, भरतकुंड (नंदीग्राम) समेत कई मंदिरों में दीप जलाए जाएंगे।

Central UP Raj Dharm UP

मंत्री हलकान, प्रशासन परेशान, दो माह में आधा दर्जन बंदियों ने की जेल में आत्महत्या

जेलों में बंदियों की आत्महत्याओं पर एक्शन में जेलमंत्री! प्रमुख सचिव और डीजी जेल को घटनाएं रोकने के दिए निर्देश दो माह में आधा दर्जन बंदियों ने की जेल में आत्महत्या राकेश यादव लखनऊ। प्रदेश की जेलों में बंदियों के आत्महत्याओं की घटना को जेलमंत्री ने गंभीरता से लिया है। जेलमंत्री ने विभाग के आला […]

Read More
Raj Dharm UP

बैंकॉक से DEPORT स्क्रैप माफिया खेलने लगा खेल, अब इस कदम से मचा हड़कंप

खबर मिलते ही जेल प्रशासन में मचा हड़कंप, हाई सुरक्षा बैरक में रखा गया काना  रवि काना और काजल को पुलिस रिमांड पर लेकर करेगी पूछताछ रवि – सुंदर भाटी गिरोह के बीच चल दुश्मनी की बात आई सामने, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस  ए अहमद सौदागर लखनऊ । सूबे की जेलों में हाई सुरक्षा […]

Read More
Raj Dharm UP

योगी की हनक से पस्त हुआ एक और माफिया का गढ़, इस बार स्क्रैप माफिया को चटाया धूल

लक्ष्मी सिंह ने जाते ही उसके अवैध साम्राज्य को बनाया निशाना नोएडा के स्क्रैप माफिया रवि काना की साइड स्टोरी, जानें कैसे बना वो स्क्रैप किंग नोएडा से नया लुक के प्रमुख संवाददाता विनय सिंह की रिपोर्ट वो सत्ता के साथ झंडा बदलने में माहिर है। शातिर इतना कि पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी NCR […]

Read More