उत्तर प्रदेश समेत BJP शासित राज्यों में महिलाओं के साथ रेप, आपराधिक वारदातें बढ़ी हैं: कांग्रेस

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता विकास श्रीवास्तव ने कहा कि मातृशक्ति को ‘‘अपने सदन’’ से ‘‘संवैधानिक सदन’’ तक सम्मान, सुरक्षा, सहयोग व पूर्ण अवसर प्रदान करने का ढोंग रही है। योगी आदित्यनाथ सरकार और BJP की मोदी सरकार में अकेले उत्तर प्रदेश में ही आजादी के बाद, सबसे ज्यादा महिला उत्पीड़न और रेप की घटनाएं सामने आई है। मुख्यमंत्री योगी अपने दूसरे कार्यकाल के बीते 180 दिन को युगांतरकारी और सुशासन के उत्कृष्ट मानक बता रहे हैं। जबकि उनका पूरा कार्यकाल महिला उत्पीड़न के मामले में सभी BJP शासित राज्यों में सबसे बड़े कुशासन के उत्कृष्ट मानक के रूप में उभर कर सामने आया है।

कांग्रेस प्रवक्ता विकास श्रीवास्तव ने दीनदयाल उपाध्याय जयंती के दौरान प्रदेश की महिला सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री योगी के दिए गए बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आपके साढ़े पांच साल के नेतृत्व और प्रधानमंत्री मोदी के साढ़े आठ साल के मार्गदर्शन में जिस उत्तर प्रदेश को आप देश की ‘‘आधी आबादी’’ का ‘‘ड्रीम डेस्टिनेशन’’ बता रहे हैं। वह प्रदेश आज आधी आबादी का ‘‘ड्रीम डेस्टिनेशन’’ बनने के बजाय आज देश का सबसे बड़ा ‘‘महिला अपराध प्रदेश’’ बन चुका है। समूचे भारत देश और खासतौर से उत्तर प्रदेश में महिलाओं के साथ उत्पीड़न व जघन्य अपराध की घटनाएं सबसे ज्यादा सामने आ रही हैं। आज यह बहुत बड़ी चिंता का विषय बन चुका है। कि BJP शासनकाल में वैश्विक स्तर पर भारत देश महिला विरोधी, अपनी घृणित पहचान बनने के रास्ते की तरफ जा रहा है।

कांग्रेस वक्ता विकास श्रीवास्तव ने कहा कि पहले तो गुजरात,बिलकिस बानो रेप कांड में बच्चियों के क़ातिलो, रेप के 11 अपराधियों को गुजरात की BJP सरकार ने कानूनी दांव पेंच खेल कर जेल से छुड़वा दिया। इससे बड़ा अनैतिक कार्य नहीं हो सकता, बीजेपी सरकार में। इसके साथ ही बीजेपी नेताओं ,कार्यकर्ताओं द्वारा अपराधियों को हार पहनाना ,मिठाई खिलाना और पैरो को छू कर स्वागत करते समूचे देशवासियों ने सोशल मीडिया पर देखा। अभी जल्द ही घटी उत्तराखंड में अंकिता भंडारी के साथ घटी घटना दिल दहलाने वाली है। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में दलित लड़की के साथ सामुहिक बलात्कार हुआ, दरिदों ने उसे नग्न हालत में ही सड़कों पर छोड़ दिया। सोशल मीडिया में लड़की का दर्दनाक वीडियो वायरल है। कांग्रेस प्रवक्ता विकास श्रीवास्तव ने सरकार से प्रश्न किया हैं कि समूचे देश भर से आ रही महिला उत्पीड़न के मामलों में भारत सरकार में बैठी महिला केंद्रीय मंत्रीगण स्मृति इरानी, निर्मला सीतारमण कब मुंह खोलेंगी? श्रीवास्तव ने कहा कि देश भर में बढ़ रही महिला उत्पीड़न की जघन्य आपराधिक घटनाओं पर भी प्रधानमंत्री, गृहमंत्री ने आज तक  कभी कुछ भी ट्वीट नहीं किया, न हीं आज तक BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा महिला अपराध के खिलाफ कुछ बोलें।

मोदी ने चीन सीमा के मामले पर देश को अंधेरे में रखा: कांग्रेस

कांग्रेस प्रवक्ता ने बताया कि ऐसी तमाम घटनाओं को लेकर प्रियंका गांधी अत्यधिक विचलित है। उनका मानना है कि तमाम सपनों को लेकर लड़कियां अपने घरों से बाहर काम करने निकलती हैं, लेकिन उनके खिलाफ ऐसे जघन्य अपराध करने वाले अपराधी उनके हौसलों पर भी हमला करते हैं। उन्होंने कहा कि मैं सोच सकती हूं कि इस इस तरह अपराध की शिकार लड़कियों के परिवार पर क्या गुजर रही होगी?’’ राष्ट्रीय महासचिव प्रभारी गांधी ने सरकार से मांग किया है कि नौकरी/काम करने वाली लड़कियों को सुरक्षा देना और नौकरी की जगहों को सुरक्षित बनाना सरकार की जिम्मेदारी है। सरकारों को महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देनी ही होगी। त्वरित कार्रवाई और सख्त सजा व महिला सुरक्षा के उचित प्रावधानों से ही इस  समस्या का हल निकलेगा।

कांग्रेस प्रवक्ता विकास श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव/प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही महिला हिंसा और रेप की घटनाओं पर लगातार प्रदेश सरकार से अपनी चिंता व्यक्त कर चुकी है। इस परिपेक्ष में सरकार को कई बार कड़ा पत्र लिखने के बावजूद देश व प्रदेश में महिला हिंसा और अपराध में कोई गिरावट नहीं आई है। लगातार उत्तर प्रदेश समेत सभी BJP शासित राज्यों में महिलाओं के साथ रेप आपराधिक वारदातें बढ़ती जा रही हैं। उससे निपटने का ठोस व्यवहारिक रोड मैप तैयार करने के बजाए लगातार लगातार बीजेपी सरकार महिला हिंसा व उत्पीड़न पर पर्दा डालने का काम करती है। बल्कि मामलों को उठाने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं और नेताओं राजनीतिक दलों को ही कठघरे में खड़ा करके जेल भेज देती हैं।

 

Central UP Raj Dharm UP

मंत्री हलकान, प्रशासन परेशान, दो माह में आधा दर्जन बंदियों ने की जेल में आत्महत्या

जेलों में बंदियों की आत्महत्याओं पर एक्शन में जेलमंत्री! प्रमुख सचिव और डीजी जेल को घटनाएं रोकने के दिए निर्देश दो माह में आधा दर्जन बंदियों ने की जेल में आत्महत्या राकेश यादव लखनऊ। प्रदेश की जेलों में बंदियों के आत्महत्याओं की घटना को जेलमंत्री ने गंभीरता से लिया है। जेलमंत्री ने विभाग के आला […]

Read More
Raj Dharm UP

बैंकॉक से DEPORT स्क्रैप माफिया खेलने लगा खेल, अब इस कदम से मचा हड़कंप

खबर मिलते ही जेल प्रशासन में मचा हड़कंप, हाई सुरक्षा बैरक में रखा गया काना  रवि काना और काजल को पुलिस रिमांड पर लेकर करेगी पूछताछ रवि – सुंदर भाटी गिरोह के बीच चल दुश्मनी की बात आई सामने, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस  ए अहमद सौदागर लखनऊ । सूबे की जेलों में हाई सुरक्षा […]

Read More
Raj Dharm UP

योगी की हनक से पस्त हुआ एक और माफिया का गढ़, इस बार स्क्रैप माफिया को चटाया धूल

लक्ष्मी सिंह ने जाते ही उसके अवैध साम्राज्य को बनाया निशाना नोएडा के स्क्रैप माफिया रवि काना की साइड स्टोरी, जानें कैसे बना वो स्क्रैप किंग नोएडा से नया लुक के प्रमुख संवाददाता विनय सिंह की रिपोर्ट वो सत्ता के साथ झंडा बदलने में माहिर है। शातिर इतना कि पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी NCR […]

Read More