आखिर किस देश के खिलाफ जंग की तैयारी कर रहा है शी जिनपिंग?

उमेश तिवारी

काठमांडू/नेपाल। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का मकसद चीनी सेना पीपुल्स लिबरेशन आर्मी को दुनिया में सबसे ताकतवर बनाना है। इसी क्रम में उन्होंने बुधवार को पीएलए को ‘असली युद्ध’ में शामिल होने की तैयारी करने के लिए कहा है। पिछले कुछ समय से चीन और ताइवान के बीच तनाव चरम पर है और पिछले महीने तो दोनों देशों के बीच युद्ध जैसे हालात पैदा हो गए थे। अमेरिकी संसद की स्पीकर नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा ने चीन को भड़का दिया था। ताइवान अकेला चीन का पड़ोसी नहीं है जिसके साथ उसके संबंध तनावपूर्ण हैं, इस सूची में भारत और जापान का भी नाम शामिल है। न्यूज एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार शी जिनपिंग ने बीजिंग में ‘नेशनल डिफेंस एंड मिलिट्री रिफॉर्म’ पर एक सेमिनार में कहा कि चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी को ‘असली युद्ध’ में शामिल होने की तैयारी पर ध्यान देना चाहिए। जिनपिंग ने जोर देकर कहा कि देश सशस्त्र बलों को सुधारने और मजबूत करने की रणनीति को पूरी तरह से लागू करने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय रक्षा और सशस्त्र बलों के सुधार ने ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की है।

‘सैन्य कार्रवाई की तैयारी पर ध्यान देना जरूरी’

चीनी राष्ट्रपति ने कहा कि पीएलए एक नया सिस्टम और स्ट्रक्चर है। उन्होंने कहा कि सफल सुधारों के अनुभवों को ईमानदारी से लागू करना, नई स्थिति और कार्य आवश्यकताओं को समझना और सैन्य कार्रवाई की तैयारी पर ध्यान देना जरूरी है। ताइवान के खिलाफ चीन की आक्रमकता के बीच अमेरिका खुलकर ताइपे का समर्थन कर रहा है। बीते दिनों अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि अगर चीन ताइवान पर हमला करने की कोशिश करता है, तो अमेरिकी बल उसकी रक्षा करेंगे।

ताइवान की मदद करेगा अमेरिका, बाइडन का वादा

एक इंटरव्यू में बाइडन से पूछा गया कि ‘अगर चीन ताइवान पर हमला करता है, तो क्या अमेरिकी बल, अमेरिकी पुरुष एवं महिलाएं उसकी रक्षा करेंगे।’ इसके जवाब में बाइडन ने ‘हां’ कहा। ‘सीबीएस न्यूज’ ने बताया कि इंटरव्यू के बाद ह्वाइट हाउस ने कहा कि अमेरिकी नीति में कोई बदलाव नहीं आया है। पेलोसी की ताइवान यात्रा से पहले बाइडन और जिनपिंग ने फोन पर एक-दूसरे से बात भी की थी लेकिन इससे तनाव कम होने के बजाय बढ़ गया था।

International

अब श्रीलंका की प्रतिभा निखारना चाह रहा भारत, ऐसे कर रहा मदद

भारत कर रहा श्रीलंकाई स्टार्ट-अप के लिए क्षमता निर्माण  नई दिल्ली। इस सप्ताह की शुरुआत में, इन्वेस्ट इंडिया और इंटरनेशनल सोलर अलायंस (आईएसए) ने कोलंबो में भारतीय उच्चायोग के साथ साझेदारी में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की, जिसमें श्रीलंका के सौर स्टार्ट-अप इकोसिस्टम को एक साथ लाया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को सोलरएक्स […]

Read More
International

एक और सधा कदम: भारत ने UN के आतंकवाद रोधी कोष में दिए पांच लाख डॉलर

संयुक्त राष्ट्र। भारत ने संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक ट्रस्ट फंड में पांच लाख डॉलर का योगदान दिया है। यह कदम आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में बहुपक्षीय प्रयासों का समर्थन करने की भारत की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक […]

Read More
International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More