आज का इतिहास, 20 सितंबर: आज ही के दिन आख़िरी मुगल बादशाह बहादुरशाह ज़फ़र ने किया था सरेंडर,

नया लुक ब्यूरो


भारत के इतिहास में 20 सितंबर की तारीख बहुत अहम है। 1857 में इसी दिन अंतिम मुगल बादशाह बहादुर शाह ज़फर को आत्मसमर्पण करना पड़ा था और उन्हें ब्रिटिश मेजर होसॉन ने पकड़ लिया था। दरअसल, मई 1857 में आज़ादी की पहली लड़ाई शुरू हुई थी जिसके बाद अंग्रेजों ने मौजूदा पुरानी दिल्ली की तीन महीने तक घेराबंदी की थी।

14 सितंबर को ब्रिटिश फौजों की जीत हुई थी तथा शहर पर उनका कब्जा हो गया था। 17 सितंबर को बहादुर शाह ज़फर को लालकिला छोड़ना पड़ा था जबकि 20 सितंबर को उन्होंने आत्मसमर्पण कर दिया था, जिसके बाद उन्हें कैदी बनाकर उसी किले में लाया गया था जहां से उनका हुक्म चलता था।

देश दुनिया के इतिहास में 20 सितंबर की तारीख में दर्ज अन्य घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1388 : दिल्ली के सुल्तान फिरोज़ तुगलक तृतीय का निधन।

1831 : भाप से चलने वाली पहली बस बनाई गयी।

1856 : भारत के महान संत एवं समाज सुधारक श्री नारायण गुरु का जन्म।

1857 : अंतिम मुगल बादशाह बहादुर शाह ज़फर ने आत्मसमर्पण किया। कैदी बनाकर लाल किले लाए गए।

1878 : मद्रास के अखबार द हिंदू के साप्ताहिक संस्करण का प्रकाशन शुरू। जी. एस. अय्यर इसके संपादक थे।

1933 : सामाजिक कार्यकर्ता और भारत की स्वतंत्रता के लिए कार्य करने वाली अंग्रेज़ महिला एनी बेसेंट का निधन।

1942 : भारतीय महिला स्वतंत्रता सेनानी कनकलता बरुआ का निधन।

1949 : प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक महेश भट्ट का जन्म।

1983: एप्पल उपग्रह ने कार्य करना बंद किया।

1999 : तमिल सिनेमा की स्वप्न सुंदरी के नाम से प्रसिद्ध अभिनेत्री राजकुमारी का निधन। उनकी फिल्म हरिदास 114 सप्ताह तक चेन्नई के सिनेमाघर में चली थी।

2001 : अमेरिका ने 150 लड़ाकू विमान खाड़ी में उतारे।

2006 : ब्रिटेन के रॉयल बॉटैनिक गार्डन्स के वैज्ञानिकों को 200 वर्ष पुराने बीज उगाने में कामयाबी मिली

2018 : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और विश्व चैंपियन भारोत्तोलक मीराबाई चानू को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार देने की घोषणा।

2021: भारतीय अखाड़ा परिषद के प्रमुख महंत नरेंद्र गिरी का संदिग्ध परिस्थितियों में निधन।

2021: चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के 16वें मुख्यमंत्री बने..

 

International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More
International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More
International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More