
Our Radha Serial: अनमोल टीवी के पहले ओरिजिनल शो ‘हमारी राधा’ में दर्शकों को जल्द ही एक ऐसा भावुक मोड़ देखने को मिलेगा, जो राधा और गिरधर के रिश्ते को पूरी तरह बदलकर रख देगा। राधा (सिमरन कौर) और गिरधर (अक्षय म्हात्रे) की शादीशुदा जिंदगी में बढ़ती दूरियां अब इस कदर बढ़ गई हैं कि उनका रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच गया है।
वहीं, शनाया (वैदेही नायर) की लगातार कोशिशों के बीच गिरधर ऐसा फैसला लेता है, जिससे राधा की दुनिया उजड़ जाती है। ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ZEEL) के फ्री-टू-एयर हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनल अनमोल टीवी पर प्रसारित होने वाले इस शो में अब कहानी एक नए मोड़ पर पहुंचने वाली है।
शनाया लगातार गिरधर पर राधा को अपनी जिंदगी से दूर करने का दबाव बना रही है। आखिरकार गिरधर उसकी बातों के आगे झुक जाता है और भारी मन से राधा को घर छोड़ने के लिए कह देता है। गिरधर राधा से साफ कहता है कि अब वह उससे प्यार नहीं करता और केवल अपने बेटे कियान की वजह से अब तक उसके साथ रह रहा था।

गिरधर की ये कड़वी बातें सुनकर राधा पूरी तरह टूट जाती है। जिस इंसान के साथ उसने अपना जीवन बिताने के सपने देखे थे, उसी के मुंह से ऐसी बातें सुनना उसके लिए किसी बड़े सदमे से कम नहीं है। इसके बावजूद राधा हार मानने को तैयार नहीं होती। वह गिरधर से उसे छोड़कर न जाने की गुहार लगाती है और अपने रिश्ते के साथ-साथ परिवार को भी बचाने की आखिरी कोशिश करती है। हालांकि, गिरधर अपने फैसले पर अडिग रहता है और राधा को बेटे कियान के साथ घर छोड़ने के लिए कहता है।
जिस घर को राधा ने अपने प्यार, त्याग और उम्मीदों से संजोया था, उसी घर से उसे खाली हाथ जाना पड़ता है। साथ बिताए खूबसूरत पलों और पुरानी यादों को पीछे छोड़ना उसके लिए बेहद मुश्किल हो जाता है। घर से निकलते वक्त भी राधा के मन में एक उम्मीद बाकी रहती है कि शायद गिरधर उसे रोक लेगा और अपने परिवार की अहमियत समझते हुए अपना फैसला बदल देगा।
ये भी पढें
भगवान शिव के बाघ की खाल धारण करने का क्या है रहस्य? जानें धार्मिक महत्व
लेकिन क्या गिरधर सच में राधा को अपनी जिंदगी से दूर कर देगा? क्या शनाया अपनी चालों में कामयाब होकर वह सब हासिल कर लेगी, जिसकी उसे चाहत है? या फिर राधा के घर छोड़ने के बाद गिरधर को अपने परिवार और रिश्ते की असली अहमियत का एहसास होगा? राधा और गिरधर के बीच आई यह दूरी क्या उनके रिश्ते को तलाक तक पहुंचा देगी, या फिर उनके प्यार को एक और मौका मिल सकेगा?
राधा की जिंदगी में शुरू होने वाला यह नया अध्याय दर्शकों के सामने कई सवाल खड़े करेगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि टूटते रिश्ते को बचाने के लिए कोई नई उम्मीद जन्म लेती है या राधा और गिरधर की राहें हमेशा के लिए अलग हो जाती हैं।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
पाकिस्तान के पंजाब में रेल दुर्घटना, पाँच यात्रियों की मौत, 30 से ज्यादा घायल
भगवान शिव के बाघ की खाल धारण करने का क्या है रहस्य? जानें धार्मिक महत्व
शुभमन गिल-शेफाली वर्मा बने ICC प्लेयर ऑफ द मंथ, गिल रिकॉर्ड के करीब
नौतनवां विधायक ऋषि त्रिपाठी के आवास पर धूमधाम से संपन्न हुआ फलाहार कार्यक्रम
जलभराव के बीच भी नहीं रुका रामलीला का मंचन, भक्तों के उत्साह ने जीता दिल


One thought on “‘हमारी राधा’ में भावुक मोड़: गिरधर के कहने पर राधा को छोड़ना होगा अपना घर”
Comments are closed.