नौतनवां विधायक ऋषि त्रिपाठी के आवास पर धूमधाम से संपन्न हुआ फलाहार कार्यक्रम

Maharajganj

नेताओं, अधिकारियों, पत्रकारों और नगरवासियों की रही मौजूदगी

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

Maharajganj: शारदीय नवरात्र के पावन पर्व पर नौतनवां विधानसभा क्षेत्र के विधायक ऋषि त्रिपाठी के नौतनवां स्थित आवास पर फलाहार कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ। धार्मिक वातावरण के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में वरिष्ठ नेताओं, बड़ी संख्या में नगरवासियों, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों, पत्रकारों और क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों ने सहभागिता की।

WhatsApp Image 2026 10 13 at 8.44.48 AM (2)
कार्यक्रम को लेकर विधायक आवास पर विशेष तैयारियां की गई थीं। आवास पर लगाए गए स्वागत बैनर के माध्यम से विधायक ऋषि त्रिपाठी ने क्षेत्रवासियों को शारदीय नवरात्र की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए फलाहार कार्यक्रम में सभी का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
WhatsApp Image 2026 10 13 at 8.44.48 AM (1)
कार्यक्रम की शुरुआत मां जगदंबे की आरती के साथ हुई। इसके बाद उपस्थित लोगों ने फलाहार कार्यक्रम में सहभागिता की। मां दुर्गा की आराधना और नवरात्र की धार्मिक आस्था के बीच आयोजन संपन्न हुआ।
WhatsApp Image 2026 10 13 at 8.44.48 AM
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता दीपक बाबा, वरिष्ठ समाजसेवी नंदलाल जायसवाल, अरविंद त्रिपाठी, नौतनवां के क्षेत्राधिकारी बसंत सिंह और एसडीएम नौतनवां कुणाल सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। वहीं, पत्रकारों में मनोज कुमार त्रिपाठी और राम सागर मिश्रा समेत अन्य पत्रकारों की उपस्थिति रही। इसके अलावा नगर के अन्य जाने-माने लोगों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

AIG जेल प्रशासन की मनमानी और वसूली पर लगेगा अंकुश!

मेरठ: नासिक में सराफा लूट करने वाला राहुल वैद अंबाला से गिरफ्तार

13 अक्टूबर LPG Price: घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के नए रेट जारी, देखें दिल्ली से पटना तक के दाम

 

Spread the love

One thought on “नौतनवां विधायक ऋषि त्रिपाठी के आवास पर धूमधाम से संपन्न हुआ फलाहार कार्यक्रम”

  1. Pingback: Rampur

Comments are closed.

Ghaziabad
Uttar Pradesh Weather

जलभराव के बीच भी नहीं रुका रामलीला का मंचन, भक्तों के उत्साह ने जीता दिल

Ghaziabad: लगातार बारिश ने गाजियाबाद के रामलीला मैदानों में आयोजकों के सामने मुश्किलें खड़ी कर दीं। कई स्थानों पर जलभराव और फिसलन के कारण रामलीला के आयोजन पर असर पड़ने की आशंका थी। हालांकि, आयोजन समितियों की सक्रियता और राम भक्तों की आस्था के आगे यह चुनौती ज्यादा देर तक टिक नहीं सकी। दिनभर मैदानों […]

Spread the love
Read More
Rampur
Politics Uttar Pradesh

आजम खान से पूछताछ करने रामपुर जेल पहुंची ED की टीम

Rampur: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान से जुड़े जौहर ट्रस्ट के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जांच तेज कर दी है। मंगलवार सुबह लखनऊ से ED की तीन सदस्यीय टीम रामपुर जिला कारागार पहुंची। यहां अधिकारियों ने जेल के भीतर प्रवेश किया, जहां आजम खान से पूछताछ किए जाने की जानकारी सामने […]

Spread the love
Read More
Politics Uttar Pradesh

सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की 10 मांगें, SIR पर रोक से लेकर अधिकारियों पर कार्रवाई तक की मांग

राहुल गांधी की सुप्रीम कोर्ट में याचिका, SIR पर रोक और अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग; जानें 10 बड़े मुद्दे New Delhi : मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर सियासी और कानूनी चर्चा तेज हो गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और इंडिया ब्लॉक के अन्य नेताओं की ओर से सुप्रीम कोर्ट […]

Spread the love
Read More