शाहरुख खान की KING पर आने वाला है बड़ा अपडेट? सिद्धार्थ आनंद के नए पोस्ट ने बढ़ाई हलचल

Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ (KING) को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। फिल्म की रिलीज में अभी वक्त है, लेकिन निर्देशक सिद्धार्थ आनंद अपने रहस्यमयी अंदाज से लगातार फैंस की उत्सुकता बढ़ा रहे हैं। अब फिल्ममेकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर महज तीन शब्द लिखकर एक बार फिर हलचल मचा दी है। उनके इस पोस्ट के बाद फैंस कयास लगाने लगे हैं कि आखिर फिल्म को लेकर अगला बड़ा खुलासा क्या होने वाला है।

सिद्धार्थ आनंद के नए ट्वीट ने खींचा ध्यान

दरअसल, सिद्धार्थ आनंद ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर ‘The KING of’ लिखकर एक पोस्ट शेयर किया है। हालांकि, उन्होंने इस अधूरे वाक्य के जरिए किसी तरह की जानकारी नहीं दी है, लेकिन उनके इस अंदाज ने सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर शुरू कर दिया है। फैंस जानना चाहते हैं कि आखिर इन तीन शब्दों के पीछे क्या राज छिपा है और निर्देशक अपने अगले पोस्ट में क्या बताने वाले हैं। सिद्धार्थ के इस ट्वीट को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। किसी को उम्मीद है कि जल्द ही फिल्म के किसी नए किरदार से पर्दा उठेगा, तो कुछ फैंस इसे फिल्म के किसी बड़े अपडेट से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि, निर्देशक की ओर से अभी तक इस पोस्ट को लेकर कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण नहीं दिया गया है।

ये भी पढें

मोहम्मद सिराज को फिर किया नजरअंदाज, दूसरे टेस्ट में भी नहीं मिला मौका

पहले भी इशारों में बढ़ा चुके हैं फैंस की धड़कनें

सिद्धार्थ आनंद का यह अंदाज फैंस के लिए नया नहीं है। वह लगातार छोटे-छोटे संकेतों के जरिए फिल्म ‘किंग’ को लेकर उत्सुकता बनाए हुए हैं। यही वजह है कि उनके हर नए पोस्ट पर शाहरुख खान के प्रशंसकों की नजरें टिकी रहती हैं। अब सभी को उनके अगले ट्वीट का इंतजार है। देखना दिलचस्प होगा कि ‘The KING of’ के बाद निर्देशक कौन-सा नया राज खोलते हैं।

24 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी ‘किंग’

बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। फिल्म का निर्माण रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स मिलकर कर रहे हैं। यह फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ऐसे में फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। अब देखना होगा कि सिद्धार्थ आनंद का अगला इशारा फैंस के लिए कौन-सी बड़ी खुशखबरी लेकर आता है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

मोहम्मद सिराज को फिर किया नजरअंदाज, दूसरे टेस्ट में भी नहीं मिला मौका

सपा-बसपा ने जितनी नौकरियां दीं, उससे दोगुनी हमने बांटी: CM योगी का बड़ा दावा

लखनऊ के इस मोहल्लों में रहेगी पांच घंटे बिजली कटौती

 

 

 

Patna
Entertainment

अनंत सिंह की बेटी की शादी, शाही लुक में दिखे दूल्हे ऋषिकेश

Patna: बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी इन दिनों काफी चर्चा में है। शादी की भव्य तैयारियों के बीच दूल्हे ऋषिकेश कुमार का शाही अंदाज भी लोगों का ध्यान खींच रहा है। गुलाबी शेरवानी, आकर्षक पगड़ी और पारंपरिक गहनों से सजे ऋषिकेश की पहली तस्वीर सामने आते ही […]

Read More
Our Radha Serial
Entertainment

‘हमारी राधा’ में बेटे के लिए गिरधर से मदद मांगेगी राधा

Our Radha Serial: टेलीविजन दर्शकों के पसंदीदा शो ‘हमारी राधा’ में आने वाले दिनों में रिश्तों, जिम्मेदारियों और एक मां के संघर्ष की भावुक कहानी देखने को मिलेगी। अनमोल टीवी के इस पहले ओरिजिनल फिक्शन शो में राधा की जिंदगी एक बार फिर मुश्किलों से घिरने वाली है। इस बार उसकी सबसे बड़ी चिंता अपने […]

Read More
Mumbai
Entertainment

अनिल कपूर के शो ‘इंडिया के टॉप 1%’ को मिला शानदार रिस्पॉन्स

Mumbai: बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर इन दिनों अपने क्विज शो ‘इंडिया के टॉप 1%’ को लेकर चर्चा में हैं। स्टार प्लस पर प्रसारित हो रहे इस शो को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। शो की सफलता से उत्साहित अनिल कपूर ने कहा कि उनके लिए सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि कार्यक्रम परिवारों […]

Read More