90 के दशक में अलका याज्ञनिक क्यों थीं पहली पसंद? रमेश तौरानी ने बताई वजह

Mumbai

Mumbai: 90 के दशक में हिंदी फिल्म संगीत पर राज करने वाली गायिका अलका याज्ञनिक ने अपनी सुरीली आवाज से खास पहचान बनाई। लता मंगेशकर और आशा भोसले जैसी दिग्गज गायिकाओं के बीच अलका याज्ञनिक कैसे संगीतकारों की पहली पसंद बनीं, इसका खुलासा निर्माता रमेश तौरानी ने किया है।

Alka Yagnik has rare hearing loss condition | Khaleej Times

अलका याज्ञनिक

ट्रेड विश्लेषक कोमल नाहटा के पॉडकास्ट ‘गेम चेंजर्स: द म्यूज़िक सीरीज़’ के नए एपिसोड में कुमार और रमेश तौरानी ने 90 के दशक के संगीत और उस दौर के गायकों की लोकप्रियता पर चर्चा की।

ये भी पढें

DM गौरव सिंह सोगरवाल ने लेहड़ा मंदिर में टेका मत्था

रमेश तौरानी के मुताबिक, उस समय लता मंगेशकर और आशा भोसले पहले से ही स्थापित गायिकाएं थीं। संगीतकारों की पहली पसंद लता मंगेशकर होती थीं, जबकि अलका याज्ञनिक और अनुराधा पौडवाल भी प्रमुख विकल्प थीं।

उन्होंने बताया कि ‘कयामत से कयामत तक’, ‘आशिकी’, ‘साजन’ और ‘फूल और कांटे’ जैसी फिल्मों की सफलता ने कुमार सानू, उदित नारायण, अनुराधा पौडवाल और अलका याज्ञनिक जैसे गायकों को जबरदस्त लोकप्रियता दिलाई।

ये भी पढें

सोनौली में दो महिला तस्कर गिरफ्तार, लाखों रुपए मूल्य का कपड़ा बरामद

अनुराधा पौडवाल के फिल्मों से दूरी बनाने का मिला फायदा

रमेश तौरानी ने बताया कि एक समय अनुराधा पौडवाल को नई लता मंगेशकर और अलका याज्ञनिक को नई आशा भोसले के रूप में देखा जाने लगा था। बाद में अनुराधा पौडवाल ने फिल्मों के लिए गाना बंद कर टी-सीरीज़ पर ध्यान केंद्रित किया। इससे अलका याज्ञनिक के लिए अवसर बढ़ गए।

तौरानी के अनुसार, अलका को सोलो, डुएट और अलग-अलग अंदाज के गाने मिलने लगे। उनकी आवाज हर तरह के गीतों के लिए पसंद की जाने लगी और वह उस दौर की सबसे व्यस्त पार्श्व गायिकाओं में शामिल हो गईं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

सोनौली में दो महिला तस्कर गिरफ्तार, लाखों रुपए मूल्य का कपड़ा बरामद

रायडर: कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान की सराहनीय पहल

नेपाल में फ्लैश फ्लड से बाढ़ की आशंका के मद्देनजर महराजगंज प्रशासन अलर्ट

Spread the love

2 thoughts on “90 के दशक में अलका याज्ञनिक क्यों थीं पहली पसंद? रमेश तौरानी ने बताई वजह”

Comments are closed.

Mumbai
Entertainment homeslider

‘रामायणम्’ से राजा दशरथ और भगवान राम के नए पोस्टर्स रिलीज, भावुक हुए फैंस

Mumbai: नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायणम्’ को लेकर दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। फिल्म के मेकर्स ने अब राजा दशरथ के रूप में अरुण गोविल और भगवान राम के किरदार में रणबीर कपूर के नए पोस्टर्स जारी किए हैं। इन पोस्टर्स में पिता और पुत्र के भावनात्मक रिश्ते […]

Spread the love
Read More
Patekar death case
Entertainment

नाना पाटेकर के निधन मामले में पोस्टमॉर्टम से खुलेगा राज?

Patekar death case: अभिनेता नाना पाटेकर के निधन से जुड़ी खबर सामने आने के बाद गोवा पुलिस की ओर से मेडिको-लीगल मामला दर्ज किए जाने की जानकारी दी गई है। उपलब्ध रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान की जांच करेगी। हालांकि, इस खबर […]

Spread the love
Read More
Chaar Yaar release date
Entertainment homeslider

‘चार यार’ की रिलीज डेट का ऐलान, दोस्ती और क्राइम की कहानी आएगी सामने

Chaar Yaar release date: प्राइम वीडियो ने अपनी आगामी हिंदी ओरिजिनल सीरीज ‘चार यार’ की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। आठ एपिसोड वाली यह सीरीज 23 अक्टूबर 2026 को दुनियाभर में स्ट्रीम होगी। दोस्ती, सपनों, पारिवारिक जिम्मेदारियों और क्राइम के इर्द-गिर्द बुनी गई इस कहानी में दर्शकों को जबरदस्त ट्विस्ट और रोमांच देखने […]

Spread the love
Read More