नवागत खंड शिक्षाधिकारी कमलेश कुमार मिश्र का शिक्षक संघ ने किया भव्य स्वागत

Barabanki: विकासखंड सिद्धौर में नवागत खंड शिक्षाधिकारी श्री कमलेश कुमार मिश्र जी के आगमन पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, ब्लॉक सिद्धौर द्वारा भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व ब्लॉक अध्यक्ष श्री जंग बहादुर वर्मा जी ने किया।

समारोह में विकासखंड सिद्धौर के विभिन्न विद्यालयों से सैकड़ों शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उपस्थित होकर नवागत खंड शिक्षाधिकारी का पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर शिक्षकों ने श्री मिश्र के कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में विकासखंड सिद्धौर की शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा और गति मिलेगी।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ब्लॉक मंत्री शैलेश चौबे, जिला उपाध्यक्ष डॉ. दिनेश यादव, जिला उपाध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष चंद्रेश, संगठन मंत्री अमरेश कुमार एवं महिला विंग अध्यक्ष श्रीति बैसवार,अमित कुमार वर्मा, शैलेन्द्र कुमार, सत्यनारायण, विजयपाल वर्मा, राजेश सोनी , सतेंद्र वर्मा, जफरुल हंसारी, मनोज कुमार, सत्यकेतु पांडे, संतोष कुमार, लवलेश कुमार, सर्वेश कुमार, अरुण गौतम, आशीष कुमार, सुशील कुमार, नौमी लाल, आशुतोष, संयोगिता, अबूदरदा, नेहा कक्कड़, अमिता रस्तोगी जी, श्रवण कनौजिया, मुरारी जी, परवेज आलम, दिनेश जी, संदीप वर्मा, अवधेश कुमार वर्मा, विनीता सिंह, राज कुमार सिंह, अवनीश, राजू गुप्ता सहित सैकड़ों शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

ये भी पढें

SIR के समर्थन में 42 पूर्व जजों ने लिखा खुला खत

इस अवसर पर शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षक एवं विभाग के बीच बेहतर समन्वय से ही विद्यालयों में शैक्षिक वातावरण को और मजबूत किया जा सकता है। संघ की ओर से नवागत खंड शिक्षाधिकारी को पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए शिक्षक हित एवं शिक्षा हित में मिलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।

कार्यक्रम के अंत में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, ब्लॉक सिद्धौर की ओर से नवागत खंड शिक्षाधिकारी श्री कमलेश कुमार मिश्र जी का पुनः हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए उनके सफल एवं कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

यूएन में भारत का पाकिस्तान पर तंज, बोला- ‘खोखली जीत’ मुबारक

UPI पर शुल्क कटौती को लेकर नौतनवां में व्यापारियों ने जताया विरोध

पितृदोष और ग्रह बाधा निवारण के लिए जपिए यह मंत्र

कलयुग में भी सच साबित हो रहे जानकी माता के श्राप

नाना पाटेकर के निधन पर राज ठाकरे भावुक, बोले- उनकी कमी हमेशा खलेगी

 

 

Spread the love

3 thoughts on “नवागत खंड शिक्षाधिकारी कमलेश कुमार मिश्र का शिक्षक संघ ने किया भव्य स्वागत”

Comments are closed.

Maharajganj
Uttar Pradesh

महराजगंज में सपा का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने गुरुवार को महराजगंज जिला मुख्यालय पर ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अगुवाई विधान परिषद के पूर्व सभापति गणेश शंकर पांडेय ने की, जबकि इसका संयोजन सपा जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने किया। सपा कार्यालय से शुरू […]

Spread the love
Read More
Rebel BJP MLAs
Politics Uttar Pradesh

तीन बागी विधायकों से बढ़ी अखिलेश की टेंशन, 14 को जाएंगे भाजपा में

Rebel BJP MLAs: उत्तर प्रदेश की राजनीति में समाजवादी पार्टी को झटका लग सकता है। सपा के तीन बागी विधायक 14 अक्टूबर को अमेठी के गौरीगंज में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी का दामन थामने की तैयारी में हैं। इनमें राकेश प्रताप सिंह, अभय सिंह और विनोद चतुर्वेदी के नाम शामिल हैं। […]

Spread the love
Read More
Jhansi
Crime News Uttar Pradesh

बेटी की हत्या पर भड़की मां, हत्यारों को दें फांसी

Jhansi: झांसी में 19 वर्षीय युवती चंचल की हत्या के बाद उसके माता-पिता का दर्द और गुस्सा सामने आया है। पुलिस ने वारदात के कुछ ही घंटे बाद आरोपी कमल को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी। हालांकि, मृतका के माता-पिता का कहना […]

Spread the love
Read More