गलियों में उगते हैं अपराध के बीज, दिल्ली पुलिस की छापेमारी से जानकीपुरम पुलिस की खुली पोल

गली-मुहल्ले में तस्कर चला रहे कुटीर उद्योग की तरह अवैध मादक पदार्थ की फैक्ट्री

करीब छह माह से किराए के मकान में चल रहा था गोरखधंधा

ए अहमद सौदागर

Lucknow : आतंक का पर्याय बने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्करों लखनऊ इसलिए भी रास आ रहा है क्योंकि यहां पर इन्होंने कुटीर उद्योग खड़ा कर दिया है। यह अवैध गोरखधंधा किसी प्लाट में नहीं बल्कि बकायदा जानकीपुरम थाना क्षेत्र स्थित सीता कालोनी में किराए के मकान में करीब आधे साल से चल रहा था और स्थानीय पुलिस बेखबर रही।

स्थानीय पुलिस की गश्त और सक्रियता की उस दिन पोल खुली तब देश की राजधानी दिल्ली के रोहिणी की स्पेशल टीम ने रविवार सुबह तड़के उक्त कालोनी में छापेमारी कर अवैध हेरोइन बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया कर मौके से भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ बरामद किया तो लखनऊ पुलिस और नारकोटिक्स टास्क फोर्स की सक्रियता को बेनकाब कर दिया। सवाल है कि तस्कर सीता कालोनी में रहकर अवैध गोरखधंधे को अंजाम देता रहा और स्थानीय पुलिस ऊंघ रही थी।
बताते चलें कि इस बड़ी कार्रवाई की शुरुआत 16 सितंबर 2026 को दिल्ली के बेगमपुर से हुई थी।

दिल्ली पुलिस ने ग्रैंड विटारा कार से मादक पदार्थ की सप्लाई करने पहुंचे लक्षमण हुड्डा को तीन सौ ग्राम अवैध हेरोइन व तीन लाख रुपए की नकदी के साथ गिरफ्तार किया था।

इसके बाद पुलिस ने गिरोह के सदस्य को 17 सितंबर को सोनीपत हरियाणा से अनिल उर्फ भोला को गिरफ्तार किया था। इसके बाद पूर्व में पकड़े गए तस्करों से पूछताछ के बाद राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम थाना क्षेत्र स्थित सीता कालोनी में चल रही फैक्ट्री का भंडाफोड़ मौके से बबलू नाम के तस्कर को पकड़ा तो पता चला कि यह तो बड़े पैमाने पर अवैध हेरोइन बना रहा था।

पुलिस को मौके से 6.275 किलो ग्राम अवैध हेरोइन, 2.504 किलो ग्राम सोडियम, 787 ग्राम एसिटिक और अवैध मादक पदार्थ बनाने का उपकरण मिला था।

अवैध मादक पदार्थों की मंडी बनी राजधानी

राजधानी लखनऊ अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के लिए मानो मंडी की तरह उभर कर सामने आई। यहां चोरी-छिपे रहकर तस्कर अंतरराज्यीय स्तर गोरखधंधे को अंजाम देते हैं। रविवार को सीता कालोनी स्थित एक मकान से एक तस्कर दबोचा गया तो सच सामने आया कि अरे यहां तो बड़े पैमाने पर तस्करी की जा रही थी।
बताया जा रहा है कि यह सिंडिकेट अपने भरोसे के लोगों से यूपी के अलावा अन्य राज्यों तक अवैध मादक पदार्थ की सप्लाई करते हैं।

 काला धंधा: अवैध मादक पदार्थों के गोरखधंधे ने उड़ाए पुलिस के होश

पकड़ा गया तस्कर ने छीन लिया पुलिस का चैन

राजधानी में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार की जड़ें बेहद गहरी है। फर्जी नाम-पते के जरिए रह रहे तस्करी करने वाले तस्करों का गोरखधंधा पकड़ा गया तो यह सच एक बार फिर सामने आया है। दिल्ली पुलिस की कार्रवाई ने तस्करों के होश उड़ा दिए, लेकिन अवैध कारोबार करने वाले तस्करों पर नकेल कसने में स्थानीय पुलिस नाकाम साबित हुई।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें 

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित IAF के नए चीफ, उड़ान का बड़ा अनुभव

विश्व बैंक का अनुमान, 7.1% बढ़ेगी भारत की अर्थव्यवस्था

सर्वपितृ अमावस्या 10 अक्टूबर को, 11 से शुरू होगा नवरात्रि पर्व

हथेली पर x का निशान देता है खास संकेत, जानिए इसको

दालों में दाल मूंग की दाल, अरहर का नंबर तीसरा

सौरव गांगुली बने दिल्ली कैपिटल्स के नए हेड कोच, IPL 2027 से पहले बड़ा बदलाव

सौरव गांगुली बने दिल्ली कैपिटल्स के नए हेड कोच, IPL 2027 से पहले बड़ा बदलाव

राधिका आप्टे की ये फिल्म बढ़ाएगी डर, हर सीन में सस्पेंस का तड़का

 

 

Crime News Uttar Pradesh

ANTF यूनिट गौतमबुद्धनगर: एक करोड़ सात लाख की अवैध हेरोइन के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

इनके पास से 533 ग्राम अवैध हेरोइन, एक मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल व 400 रुपए की नकदी बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow: यूपी में मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाले तस्करों का गोरखधंधा बंद होने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण, अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था अपराध के मार्गदर्शन एवं पुलिस महानिरीक्षक […]

Read More
Crime News Lucknow Uttar Pradesh

महानगर में किडनैपर्स गैंग का खुलासा, सिक्योरिटी संचालक सहित चार गिरफ्तार

गीता कुंज अपार्टमेंट ड्यूटी के दौरान सुरक्षा गार्डों का किया था अपहरण ए अहमद सौदागर Lucknow: महानगर क्षेत्र के गीता कुंज सोसायटी स्थित अपार्टमेंट में ड्यूटी के दौरान सुरक्षा गार्ड आशीष सिंह को मारपीट कर कार से अगवा करने वाले चार अपहरणकर्ताओं को इंस्पेक्टर महानगर अखिलेश कुमार मिश्र की टीम ने सर्विलांस और क्राइम ब्रांच […]

Read More
Crime News Lucknow Uttar Pradesh

BBD: ट्रक से डंफर भिड़ा, खलासी की मौत, चालक घायल

घटना के बाद डंफर छोड़कर चालक मौके से भाग निकला सलारगंज मोड़ पर ओवरब्रिज के नीचे हुई दुर्घटना का मामला केबिन के अंदर फंसे चालक को काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने निकलवाया बाहर ए अहमद सौदागर Lucknow: BBD थाना क्षेत्र के सलारजंग मोड़ पर ओवरब्रिज के पास शनिवार सुबह आठ बजे ट्रक और डंफर […]

Read More