दालों में दाल मूंग की दाल, अरहर का नंबर तीसरा

New Delhi

New Delhi: भोजन की थाली आए और उसमें दाल न हो तो चित्त वैसे ही खिन्न हो जाता है। संयोगवश अगर आप दाल प्रेमी हैं तब तो थाली में दाल अनिवार्य रूप से होनी चाहिए। लेकिन अधिकांश लोग नहीं जानते कि कौन सी दाल कितनी पौष्टिक है, कहीं लोग अरहर की दाल को पसंद करते हैं तो कहीं मसूर की दाल को।

मूंग की दाल को तो मरीजों की दाल या बनियों की दाल कहकर इसकी खिल्ली उड़ाते हैं लेकिन उनको पता नहीं होता कि मूंग की दाल दालों में दाल है। सबसे ज्यादा पौष्टिक और सुपाच्य। चिकित्सक भी इसी बात पर जोर देते है, इसलिए मूंग की दाल को मरीजों की दाल कहकर इसकी खिल्ली उड़ाना बंद कीजिये।

ये भी पढें

आर्थिक लक्ष्यों को मजबूती दे रही भारत की विदेश नीति

 

मध्याह्न के लंच से ले कर डिनर तक, रोटी या चावल के साथ अधिकांश घरों में दाल ही परोसी जाती है। ज्यादातर शाकाहारी लोगों के लिए भी दाल प्रोटीन का अच्छा स्रोत है। लेकिन अब सवाल है कि कौन सी दाल हमारे लिए सबसे मुफीद होगी। दाल कई तरह की होती हैं, जिनमें से कुछ आसानी से पच जाती हैं और कुछ को पचाना मुश्किल होता है। न्यूट्रिशन और प्रोटीन के मामले में भी दालें अलग-अलग होती हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि आपके लिए भला कौन सी दाल खाना सबसे बेहतर रहेगा। जाने-माने गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ शुभम वात्स्य ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए सभी दालों को 10 में से रेट किया है। आप भी जान लीजिए।

मूंग दाल- 9.5/10

मूंग दाल को डॉक्टर 10 में से 9.5 रेट करते हैं। ये काफी हल्की और आसानी से पचने वाली होती है। इसमें अच्छी क्वालिटी का प्लांट प्रोटीन और फाइबर का कॉम्बिनेशन होता है। जिन लोगों का गट सेंसेटिव है, उनके लिए भी ये एक अच्छा ऑप्शन है।

मूंग दाल | मूंग धुली | 500 ग्राम | GKSK द्वारा कार्बनिक और साफ दालें : Amazon.in: ग्रॉसरी और गूरमे फ़ूड

मसूर दाल- 9/10

डॉ शुभम कहते हैं कि मसूर दाल में प्रोटीन और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। साथ ही आयरन, फोलेट और पोटेशियम का भी ये अच्छा सोर्स है। कुल मिलाकर कहें तो ये रोजाना खाने के लिए एक शानदार ऑल राउंडर विकल्प है, क्योंकि इसमें कई पोषक तत्व बॉडी को मिल जाते हैं।

 

 

Untitled 3 copy

तूर/अरहर की दाल – 8.5/10

अरहर की दाल डेली डाइट में शामिल करने के लिए एक अच्छा ऑप्शन है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, फोलेट और बहुत सारे मिनरल्स मौजूद होते हैं, जो शरीर के लिए बहुत जरूरी होते हैं।

Organic Arhar / Toor Daal - अरहर / तुअर दाल - 500 gm (Vaccum Packing)

चने की दाल – 8.5/10

डॉक्टर कहते हैं कि चने की दाल में फाइबर की मात्रा काफी ज्यादा होती है। साथ में आयरन, फोलेट और प्रोटीन भी मिलता है। हालांकि ज्यादा मात्रा में खाने पर कुछ लोगों में गैस और ब्लोटिंग की शिकायत भी हो सकती है। इसलिए क्वांटिटी का ध्यान रखना काफी जरूरी है।

Untitled 4 copy

उड़द दाल – 7/10

उड़द दाल को डॉ शुभम 10 में से 7 रेट करते हैं। ये प्रोटीन, फाइबर, आयरन और मैग्नीशियम से भरपूर होती है लेकिन बाकी दालों की तुलना में ये थोड़ी हेवी होती है। इसलिए सेंसेटिव गट यानी कमजोर पाचन वालों को ब्लोटिंग या गैस की शिकायत हो सकती है।

उड़द दाल की 10 बेहतरीन रेसिपी | आसान उड़द दाल रेसिपी - एनडीटीवी फूड

राजमा – 7.5/10

राजमा तकनीकी रूप से दाल नहीं, बल्कि लेग्यूम्स यानी फलियों की श्रेणी में आता है। हालांकि इसे इग्नोर भी नहीं किया जा सकता है। ये प्रोटीन, फाइबर और आयरन एब्जॉरपशन और पोटेशियम का शानदार ऑप्शन है। लेकिन ये पचाने में थोड़ा हेवी हो सकता है इसलिए कई लोगों में राजमा खाने के बाद गैस बनना कॉमन है।

Untitled 5 copy

डाइट में शामिल करें अलग-अलग दाल

डॉ शुभम वात्स्य कहते हैं कि दाल इंडियन डाइट में प्लांट बेस्ड प्रोटीन, फाइबर, कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट, आयरन, फोलेट और अन्य जरूरी पोषक तत्व शामिल करने का सबसे आसान विकल्प हैं। इसलिए अपनी डाइट में अलग-अलग तरीके की दालें शामिल करें क्योंकि हर दाल की न्यूट्रीशन प्रोफाइल अलग-अलग होती है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

रिफॉर्म के नाम से ही चिढती है कांग्रेस, दौड़ पड़ती है तख्ती लेकर

आर्थिक लक्ष्यों को मजबूती दे रही भारत की विदेश नीति

हरमनप्रीत का बड़ा फैसला, कप्तानी से लिया संन्यास

सौरव गांगुली बने दिल्ली कैपिटल्स के नए हेड कोच, IPL 2027 से पहले बड़ा बदलाव

 

 

Spread the love

2 thoughts on “दालों में दाल मूंग की दाल, अरहर का नंबर तीसरा”

  1. Pingback: ChampionsOfCare

Comments are closed.

homeslider National Politics

SIR के खिलाफ INDIA ब्लॉक का मार्च, पुलिस ने रोका

INDIA bloc march: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर INDIA ब्लॉक के सांसदों ने मंगलवार को संसद भवन से निर्वाचन सदन तक विरोध मार्च निकाला। विपक्षी सांसदों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं का मुद्दा उठाया। संसद से शुरू हुआ मार्च नई दिल्ली के […]

Spread the love
Read More
Maharajganj
homeslider Uttar Pradesh

मरीज बनकर रात में जिला अस्पताल पहुंचे DM, मची खलबली

इमरजेंसी से लेकर लेबर रूम तक की जांच DM ने मरीजों से पूछा- किसी ने अतिरिक्त पैसे तो नहीं मांगे उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj:  महाराजगंज जिला अस्पताल में रात के समय मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत जानने के लिए DM गौरव सिंह सोगरवाल सोमवार देर रात बिना प्रोटोकॉल और पूर्व सूचना के […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बड़ा अपडेट, सीतारमण बोलीं- अब आगे बढ़ना मुश्किल

भारत-US ट्रेड डील पर नया पेंच! निर्मला सीतारमण बोलीं- आगे बढ़ना ‘बहुत मुश्किल’ India-US Trade Deal : भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित ट्रेड डील को लेकर बातचीत जारी है, लेकिन अब दोनों देशों के सामने समझौते को अंतिम रूप देने की राह आसान नहीं दिख रही है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार […]

Spread the love
Read More