परंपराओं और संस्कारों को आगे बढ़ाना हमारा दायित्वः योगी

Lucknow

Lucknow: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि सनातन संस्कृति अतीत को स्मरण करने की परंपरा मात्र नहीं, बल्कि अतीत से वर्तमान और वर्तमान से भविष्य को जोड़ने वाली जीवन-दृष्टि है। पितृ पक्ष इसी सनातन भाव की अभिव्यक्ति का अवसर है। उन्होंने कहा कि पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना और उनकी दी हुई संस्कृति, संस्कार तथा जीवन-मूल्यों को आगे बढ़ाना प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को संबोधित संदेश में कहा कि पितृ पक्ष में श्राद्ध के माध्यम से लोग अपने पूर्वजों का स्मरण करते हैं और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हैं। पिंडदान हमें याद दिलाता है कि आज हम जो कुछ हैं, उसमें हमारे पूर्वजों के तप, त्याग, परिश्रम और संस्कारों का भी योगदान है। उन्होंने कहा कि पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता अपने उत्तराधिकार को समझने का संस्कार है।

ये भी पढें

BJP पर SP मुखिया का बड़ा वार, कहा – डबल इंजन, खोपड़ी भंजन

पहले की पीढ़ियों ने हमें जो दिया, उसे संरक्षित करना और आने वाली पीढ़ियों को उससे अधिक समृद्ध विरासत सौंपना हमारा धर्म है। सनातन विकास का यही भाव परिवार को जोड़ता है, समाज को अपनी जड़ों से जोड़े रखता है तथा प्रदेश और राष्ट्र को नई ऊर्जा प्रदान करता है।

योगी ने कहा कि इतिहास में ऐसे अनेक प्रसंग हैं, जब लोगों ने अपने आराध्य के केंद्र में रहे शासकों के पानी के लिए बनाए सरोवरों और कुओं को पितृ सेवा माना। उन्होंने कहा कि सनातन परंपरा में पूर्वजों का स्मरण केवल कर्मकांड नहीं, बल्कि समाज और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का भी बोध कराता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें इस विरासत को केवल स्मरण तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि अपने आचरण में भी उतारना चाहिए।

ये भी पढें

राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की बड़ी बैठक, लखनऊ पहुंचेंगे बीएल संतोष

उन्होंने कहा है कि परिवार के बुजुर्गों का सम्मान करना, बच्चों को अपने संस्कारों से परिचित कराना तथा ज्ञान, सेवा और सदाचार की उस परंपरा को आगे बढ़ाना चाहिए, जो पीढ़ियों को जोड़ती है और भविष्य को दिशा देती है। उन्होंने कहा कि पूर्वजों से मिली स्वस्थ और सुरक्षित जीवन की विरासत को आगे बढ़ाना भी सरकार और समाज की साझा जिम्मेदारी है। प्रदेश सरकार प्रत्येक परिवार के स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य के लिए निरंतर काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि इसी कड़ी में एक से 31 अक्टूबर, 2026 तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा 12 से 31 अक्टूबर तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा।

ये भी पढें

अमेरिकी सेना का कैरिबियन नाव पर हमला, ड्रग तस्कर ढेर

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन अभियानों के दौरान स्वास्थ्यकर्मी, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा अन्य विभागों के कर्मचारी घर-घर पहुंचकर स्वच्छता, रोग-लक्षणों की पहचान और समय पर उपचार के लिए लोगों को जागरूक करेंगे। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में होने वाला यह अभियान मच्छरजनित रोगों और अन्य संक्रामक बीमारियों की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

सामूहिक प्रयास और जनजागरूकता से संक्रमण को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। योगी ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं, अपने आसपास गंदगी न होने दें, जलभराव रोकें, बुखार जैसे लक्षणों को गंभीरता से लें और ‘दस्तक’ को हर घर में स्वास्थ्य-जागरूकता का अभियान बनाएं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ परिवार और स्वस्थ समाज से ही विकसित उत्तर प्रदेश का सपना साकार होगा।

(वार्ता)

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

अमेरिकी सेना का कैरिबियन नाव पर हमला, ड्रग तस्कर ढेर

राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की बड़ी बैठक, लखनऊ पहुंचेंगे बीएल संतोष

फ्लाईदुबई के को-पायलट की थी इजरायल पर हमले की साजिश?

 

 

 

Spread the love

2 thoughts on “परंपराओं और संस्कारों को आगे बढ़ाना हमारा दायित्वः योगी”

Comments are closed.

Russia
Health homeslider International

रूस में प्लेग का शक! कर्मचारी की मौत के बाद 200 लोग क्वारंटीन

Russia: रूस के साइबेरिया क्षेत्र में एक एंटी-प्लेग रिसर्च इंस्टीट्यूट में कर्मचारी की मौत के बाद संभावित प्लेग संक्रमण को लेकर चिंता बढ़ गई है। यह मामला इरकुत्स्क क्षेत्र के शेलेखोव स्थित एंटी-प्लेग रिसर्च इंस्टीट्यूट से सामने आया है। सरकारी समाचार एजेंसी TASS की रिपोर्ट के अनुसार, मृतक कर्मचारी को अज्ञात कारणों वाला निमोनिया था। […]

Spread the love
Read More
Haridwar
homeslider Religion

गंगा में विसर्जित अस्थियां आखिर कहां लुप्त हो जाती हैं? जानिए रहस्य

Haridwar: पतित पावनी गंगा को देव नदी कहा जाता है क्योंकि शास्त्रों के अनुसार गंगा स्वर्ग से धरती पर आई है। मान्यता है कि गंगा श्री हरि विष्णु के चरणों से निकली हैं और भगवान शिव की जटाओं में आकर बसी हैं। श्री हरि और भगवान शिव से घनिष्ठ संबंध होने के कारण गंगा को […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

चिनहट: करीब साल के युवक का मिला शव, शिनाख्त नहीं हो सकी

एक ज्वैलर्स की दुकान के सामने पड़ा मिलने से मचा हड़कंप पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा ए अहमद सौदागर Lucknow:  चिनहट कस्बा स्थित एक ज्वैलर्स की दुकान के सामने सोमवार सुबह एक युवक का शव पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। खबर मिलते ही इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश […]

Spread the love
Read More