
Drishyam 3: अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ को लेकर दर्शकों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। दो अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही यह फिल्म ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी की आखिरी कड़ी बताई जा रही है।
फिल्म में अजय देवगन एक बार फिर विजय सलगांवकर के किरदार में नजर आएंगे, जबकि इस बार जयदीप अहलावत भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म की रिलीज से पहले अजय देवगन ने ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ को लेकर ऐसा दावा किया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है। अजय का कहना है कि उन्हें यह फिल्म पिछली फिल्म ‘दृश्यम 2’ से भी बेहतर लगी है।
अजय देवगन ने बताया- ‘दृश्यम 3’ है बेहतर
दरअसल, अजय देवगन हाल ही में मुंबई में आयोजित FICCI Frames 2026 के एक पैनल में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने अपनी आगामी फिल्म ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ को लेकर खुलकर बात की। अजय ने बताया कि उन्होंने मंगलवार को फिल्म की स्क्रीनिंग देखी है।
इसी दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें अभिनेता फिल्म को लेकर अपनी राय देते नजर आ रहे हैं। अजय ने कहा कि उनकी निजी राय में ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’, ‘दृश्यम 2’ से बेहतर है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दर्शकों को भी फिल्म पसंद आएगी।
क्यों खत्म की जा रही है ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी?
‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ को लेकर सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब फ्रेंचाइजी को दर्शकों का इतना प्यार मिला है तो इसे यहीं क्यों खत्म किया जा रहा है? इस पर अजय देवगन ने कहा कि फिल्म की कहानी जिस तरह से तैयार की गई है, उसके बाद उन्हें लगता है कि इसे यहीं रोक देना चाहिए। उनके मुताबिक, ‘दृश्यम’ जैसी कहानी को आगे बढ़ाना बेहद मुश्किल है।
ये भी पढें
अजय ने कहा कि यह फिल्म विजय सलगांवकर की कहानी का आखिरी अध्याय है। अब दर्शकों को यह देखना होगा कि विजय एक बार फिर पुलिस को मात दे पाते हैं या इस बार खुद कानून के शिकंजे में फंस जाते हैं। अभिनेता के मुताबिक, कहानी को एक ऐसे शानदार और दिलचस्प मोड़ पर खत्म करने की कोशिश की गई है, जहां इसे आगे बढ़ाने की जरूरत महसूस न हो।
‘दृश्यम 3’ नहीं, ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ क्यों?
फिल्म के नाम को लेकर भी काफी चर्चा है। पहले इसे ‘दृश्यम 3’ कहा जा रहा था, लेकिन मेकर्स ने इसका आधिकारिक नाम ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ रखा है। फिल्म के निर्देशक अभिषेक पाठक के मुताबिक, अगर फिल्म का नाम ‘दृश्यम 3’ रखा जाता तो दर्शकों को आगे एक और पार्ट की उम्मीद हो सकती थी।
चूंकि इस फिल्म के साथ कहानी को समाप्त किया जा रहा है, इसलिए ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ नाम चुना गया। हालांकि, सोशल मीडिया और दर्शकों के बीच फिल्म को अब भी आमतौर पर ‘दृश्यम 3’ के नाम से ही बुलाया जा रहा है।
दो अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ दोअक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में अजय देवगन के साथ जयदीप अहलावत अहम भूमिका में नजर आएंगे। अब देखना दिलचस्प होगा कि विजय सलगांवकर इस बार भी अपनी चाल से पुलिस को मात देते हैं या ‘दृश्यम’ की इस आखिरी कहानी में उनकी कहानी का अंत कुछ अलग अंदाज में होता है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
नौतनवां ब्लाक के कोहरगड्डी चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मेलन संपन्न
मंदिर परिसर में दो साधुओं की मौत, आगजनी और हत्या के आरोपों की जांच में जुटी पुलिस
कोलंबो सिक्योरिटी कॉन्क्लेवः हिंद महासागर क्षेत्र की सुरक्षा पर मंथन
अरे वाह! बिहार की बेटी फर्राटेदार अंग्रेजी में पढ़ा रही फ्री ट्यूशन
जितिया व्रत 3 अक्टूबर को, जानिये क्या लगती है पूजन सामग्री


One thought on “‘दृश्यम 3’ को लेकर अजय का बड़ा दावा, बोले- ‘दृश्यम 2’ से है बेहतर”
Comments are closed.