इंडिया गठबंधन की अहम बैठक शुरू, चुनाव आयोग और SIR पर बनेगी रणनीति

New Delhi

New Delhi: विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन के नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को यहां शुरू हो गयी। बैठक में चुनाव आयोग, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की भूमिका और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

umar sixteen nine
उमर अब्दुल्ला

गठबंधन की बैठक में कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, पवन खेड़ा और नासिर हुसैन, पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की महबूबा मुफ्ती, वरिष्ठ राजनेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री कपिल सिब्बल, समाजवादी पार्टी के हरेन्द्र सिंह मलिक और मोहिबुल्ला नदवी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) की सुप्रिया सुले और जितेंद्र आव्हाड, माकपा सांसद जॉन ब्रिटास, राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव और RSP के एन.के. प्रेमचंद्रन सहित गठबंधन के कई प्रमुख नेता बैठक में शामिल हो रहे है।

ये भी पढें

हाईजैक अलर्ट से इजरायल में मचा हड़कंप, दुबई से आ रही फ्लाइट का बदला रूट

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव बैठक में शामिल नहीं हो रहे हैं। वह लखनऊ में पार्टी के कार्य में व्यस्त बताये गये हैं। आम आदमी पार्टी तथा द्रमुक के बैठक में शामिल नहीं होने का निर्णय पहले ही कर चुकी है। बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे वेणुगोपाल ने कहा कि बैठक में चुनाव आयोग, SIR और अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्य समिति की मंगलवार को हुई बैठक में हुई चर्चा के आधार पर यहां एक प्रस्ताव रखा जाएगा।

gyanesh kumar 1739815388
ज्ञानेश कुमार

राजद नेता तेजस्वी यादव ने बैठक से पहले कहा कि चुनाव प्रक्रिया में जिस तरह की गड़बड़ी हुई है और जिस तरह वह सामने आयी है, उस पर बैठक में चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि दो चुनाव आयुक्तों ने भी इस संबंध में सवाल उठाये हैं। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया, मतदान रिकॉर्ड और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से संबंधित कानूनों में बदलाव को लेकर भी सवाल उठाये हैं।

mixcollage 19 jun 2025 03 47 pm 5504 1750328297
तेजस्वी यादव

प्रेमचंद्रन ने कहा कि बैठक का प्रमुख एजेंडा चुनाव आयोग से संबंधित मुद्दा है। उन्होंने कहा कि देश के सभी विपक्षी दल मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि द्रमुक पहले ही मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने के प्रस्ताव का समर्थन कर चुकी है।

(वार्ता)

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 73000 के पार

शुभमन-राहुल-बुमराह खेलेंगे रणजी? BCCI का खास प्लान

सोमालिया में समुद्री डकैती का खौफनाक चेहरा, पांच क्रू सदस्यों की हत्या

 

 

Spread the love

2 thoughts on “इंडिया गठबंधन की अहम बैठक शुरू, चुनाव आयोग और SIR पर बनेगी रणनीति”

Comments are closed.

Lucknow
Politics Raj Dharm UP Uttar Pradesh

यूपी विधान परिषद चुनाव: छह में तीन ब्राह्मण, दो क्षत्रिय और एक वैश्य

BJP की रणनीति पर उठे सवाल, PDA को जगह नहीं स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के प्रत्याशियों की सूची ने छेड़ी नई राजनीतिक बहस विधानसभा चुनाव से पहले सियासी समीकरण साधने की कवायद या संगठन को मजबूत करने की रणनीति? दीपांशु यादव Lucknow: उत्तर प्रदेश में विधान परिषद (MLC) की छह सीटों के लिए घोषित […]

Spread the love
Read More
New Delhi
homeslider National Politics

महिलाओं को घर में कैद करना नहीं, अपराधियों पर कार्रवाई है जरूरी: राहुल गांधी

New Delhi:  लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार पर हमला करते हुए कहा है कि उन्हें घर में बंद कर रखना समाधान नहीं है बल्कि सड़कों को सुरक्षित बनाने और महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों को सजा देने की जरूरत है। गांधी ने मंगलवार को सोशल […]

Spread the love
Read More
New Delhi
homeslider Politics Uttar Pradesh

पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री

बोलीं- किसी पार्टी के साथ नहीं, जनता के दम पर शुरू करूंगी नई पारी New Delhi: भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) से इस्तीफा देने के बाद पूर्व अधिकारी दिव्या मित्तल ने अपने भविष्य को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने राजनीति में कदम रखने का ऐलान करते हुए स्पष्ट किया कि वह किसी राजनीतिक दल के […]

Spread the love
Read More