‘द ठलुआगीरी’ टैलेंट शो से छिपी प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच

Kanpur

Kanpur: स्थानीय देशी भाषा, लोक संस्कृति और क्षेत्रीय (लोकल) प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से ‘द ठलुआगीरी’ टैलेंट शो के ऑडिशन प्रदेश के विभिन्न शहरों में आयोजित किए जा रहे हैं। शो का उद्देश्य उन प्रतिभाशाली कलाकारों को मंच प्रदान करना है, जो संसाधनों और उचित अवसर के अभाव में अपनी प्रतिभा को बड़े स्तर तक नहीं पहुंचा पाते।

ये भी पढें

बाढ़ प्रभावित गेढ़वा गांव पहुंचे DM-SP

प्रशस्ति फाउंडेशन के संस्थापक, अंतर्राष्ट्रीय कवि एवं फिल्म निर्माता डॉ. कुमार मनोज ने आज यहां आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि ‘द ठलुआगीरी’ एक मल्टीटैलेंट प्लेटफॉर्म है, जिसके माध्यम से कविता, शायरी, कॉमेडी, अभिनय, गायन सहित विभिन्न विधाओं में छिपी प्रतिभाओं को सामने लाने का प्रयास किया जा रहा है।
इसी क्रम में ‘द ठलुआगीरी’ का दूसरा ऑडिशन आज 17 अक्टूबर को कानपुर में आयोजित किया जाएगा। ऑडिशन में विभिन्न विधाओं के प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे।

प्रशस्ति फाउंडेशन पिछले 10 वर्षों से लगातार प्रतिभा खोज कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है। फाउंडेशन के फेसबुक पेज एवं यूट्यूब चैनल से जुड़े 30 लाख से अधिक सदस्यों के डिजिटल परिवार के माध्यम से अनेक कलाकारों को व्यापक मंच और पहचान मिली है। ‘द ठलुआगीरी’ के जरिए इस अभियान को और व्यापक बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

ये भी पढें

जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ऋचा ने दिया बेटे को जन्म

प्रमुख जज एवं ज्यूरी मंडल के रूप में मशहूर अभिनेता एवं कॉमेडियन अन्नू अवस्थी, सुरेश अलबेला, लाफ्टर सीजन-4 और अंतर्राष्ट्रीय कवि एवं फिल्म निर्माता डॉ. कुमार मनोज  रहेंगे। प्रमुख जजों के अतिरिक्त ऑडिशन ज्यूरी में वरिष्ठ पत्रकार शाश्वत तिवारी, शशांक सिंह राजावत (एक्टर) एवं प्रीति रंजन द्विवेदी भी प्रतिभागियों का मूल्यांकन करेंगी।

कार्यक्रम के सफल संचालन एवं प्रतिभाओं को बेहतर मंच उपलब्ध कराने की दिशा में मुख्य सलाहकार आशीष तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
आयोजकों ने प्रतिभाशाली युवाओं एवं कलाकारों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर ‘द ठलुआगीरी’ के मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें और अपनी पहचान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

सिद्धू की पसंद विराट, सचिन-धोनी से आगे

जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ऋचा ने दिया बेटे को जन्म

क्या दामाद कर सकता है सास-ससुर का श्राद्ध, जानिए धार्मिक मान्यताएं

 

 

Spread the love

One thought on “‘द ठलुआगीरी’ टैलेंट शो से छिपी प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच”

Comments are closed.

Entertainment

जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ऋचा ने दिया बेटे को जन्म

Jubin Nautiyal: जुबिन नौटियाल के परिवार में इस समय खुशी का माहौल है। घर में नन्हे मेहमान के आने से परिवार के सभी सदस्य बेहद खुश हैं। जुबिन भी फिलहाल अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। अभी तय नहीं किया बेटे का नाम जुबिन नौटियाल ने बॉम्बे टाइम्स से बातचीत में अपने […]

Spread the love
Read More
New Delhi
Entertainment

सीतारमण ने की नेपाल, सऊदी अरब के वित्त मंत्रियों से खास वार्ता

New Delhi:  वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कतर की अपनी यात्रा के दौरान नेपाल के वित्त मंत्री स्वर्ण वागले के साथ मुलाकात की है। सीतारमण दोहा में एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (AIIB) की सालाना बैठक के सिलसिले में वहां गयी है। वित्त मंत्रालय ने कहा है कि इस बैठक के दौरान सीतारमण ने रविवार को […]

Spread the love
Read More
Entertainment

बिना कट के पास हुई ‘दृश्यम – द कनक्लूजन’

Drishyam: The Conclusion: अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘दृश्यम – द कनक्लूजन’ को सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिल गई है। खास बात यह है कि फिल्म को बिना किसी कट या ऑडियो-वीडियो बदलाव के पास किया गया है। फिल्म को U/A 16+ सर्टिफिकेट दिया गया है। बिना कट के पास हुई फिल्म बॉलीवुड हंगामा […]

Spread the love
Read More