ANTF यूनिट बाराबंकी: अवैध चरस के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

10.936 किलोग्राम अवैध चरस, एक चार पहिया वाहन व एक मोबाइल फोन बरामद

ए अहमद सौदागर

ANTF Barabanki :  सूबे को नशामुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ यूनिट बाराबंकी ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से चार पहिया वाहन में लादकर अवैध मादक पदार्थों की सप्लाई करने जा रहे गिरोह का राजफाश कर गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। ANTF टीम को पकड़े गए तस्कर के पास से 10.936 किलोग्राम अवैध चरस, एक चार पहिया वाहन व मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। बरामद चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 55 लाख रुपए के करीब बताई जा रही है।

ANTF यूनिट बाराबंकी के उपनिरीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली एक शख्स चार पहिया वाहन में मादक पदार्थ लादकर गोंडा जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र होते हुए कहीं सप्लाई करने जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस सूचना पर उपनिरीक्षक पुरूषोत्तम विश्वकर्मा, उपनिरीक्षक मनीष कुमार दुबे, हेड कांस्टेबल आलोक सिंह, हेड कांस्टेबल आदिल हाशमी, हेड कांस्टेबल वेदप्रकाश दुबे, हेड कांस्टेबल सुनील राय, कांस्टेबल अमरपाल, कांस्टेबल कृष्ण कुमार, कांस्टेबल गौरव के अलावा स्थानीय थाने के उपनिरीक्षक अजय कुमार सिंह, उपनिरीक्षक उमाशंकर उपाध्याय व कांस्टेबल विवेक कुमार रावत के साथ मौके पर पहुंचे और संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान शुरू किया।

तभी संदिग्ध अवस्था में एक हुंडई कार आती दिखाई दी। टीम सक्रिय हुई और घेरेबंदी कर कार को रोककर तलाशी ली तो दंग रह गई। देखा कि कार में बड़े पैमाने पर मादक पदार्थ लदा हुआ है। टीम ने कार को कब्जे में लेकर मौके से एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। उपनिरीक्षक अरविंद कुमार सिंह के मुताबिक पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम गोंडा जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित विसवा गनेश गांव निवासी गिरजेश कुमार वर्मा पुत्र राघव राम वर्मा बताया।

उन्होंने बताया कि पकड़ा गया आरोपी शातिर किस्म का तस्कर है और पूछताछ में बताया कि वह इस खेप को बिहार राज्य से सस्ते दामों में खरीद कर यूपी में लाकर अलग-अलग जिलों में बेचने की बात स्वीकार किया है। आरोपी के पास से बरामद अवैध चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 55 लाख रुपए बताई जा रही है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

यह भी पढें

‘सेवा सेतु’ शिविर का पंकज चौधरी ने किया शुभारंभ

अरुणाचल के चांगलांग में उग्रवादी हमला, एक जवान शहीद और चार घायल

अरुणाचल के चांगलांग में उग्रवादी हमला, एक जवान शहीद और चार घायल

वैश्विक होड़ के बीच आपसी निर्भरता एक बड़ी सच्चाई- जयशंकर

 

Spread the love

One thought on “ANTF यूनिट बाराबंकी: अवैध चरस के साथ एक तस्कर गिरफ्तार”

Comments are closed.

Crime News Uttar Pradesh

सुशांत गोल्फ सिटी: DCM व ट्रेलर में आमने-सामने की टक्कर

DCM की ट्रेलर से भिड़ंत, चालक की मौत अहिमामऊ के संत नगर में हादसा ए अहमद सौदागर Lucknow: सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर पर अहिमामऊ स्थित संत नगर के पास मंगलवार सुबह तड़के DCM और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि DCM के परखच्चे उड़ गए और चालक […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

फतेहपुर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से पांच की मौत

चार सगे भाइयों ने गंवाई जान; धमाके से ढह गया दो मंजिला मकान Fatehpur:  उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में गैस सिलेंडर में हुए भीषण विस्फोट से पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में चार सगे भाई शामिल हैं। सभी की उम्र छह से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है। हादसे में […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News

महिला की निर्मम तरीके से हत्या करने वाला इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल 

पैर में गोली लगी, तमंचा-कारतूस और स्कूटी बरामद कृष्णानगर में महिला की बेरहमी से हत्या करने के मामले में चल रहा था फरार ए अहमद सौदागर  Lucknow: बीते 15 सितंबर 2026 को कृष्णानगर के बाराबिरवा स्थित मानसरोवर मार्केट में 30 वर्षीय राधा का बेरहमी से कत्ल करने वाले मामले में फरार चल रहे 25 हजार […]

Spread the love
Read More