ममता बनर्जी को डबल झटका, नंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी वापसी

Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल की सियासत से बड़ी खबर सामने आई है। ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले गुट को नंदीग्राम के बाद अब रेजीनगर में भी बड़ा झटका लगा है। रेजीनगर विधानसभा उपचुनाव में ममता गुट के उम्मीदवार रबिउल आलम चौधरी ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। रबिउल आलम चौधरी के नाम वापस लेने के साथ ही नंदीग्राम और रेजीनगर—दोनों सीटों पर ममता गुट का कोई उम्मीदवार चुनाव मैदान में नहीं रहेगा।

नए चुनाव चिह्न को लेकर परेशानी का दावा

रबिउल आलम चौधरी ने नामांकन वापस लेने के पीछे नए चुनाव चिह्न को लेकर लोगों के बीच पहचान बनाने में परेशानी और कार्यकर्ताओं के चुनाव मैदान में उतरने को तैयार नहीं होने की बात कही है। उन्होंने यह भी बताया कि इस मामले में उन्होंने ममता बनर्जी से बातचीत की थी।

ये भी पढें

पति के लोन के लिए पत्नी नहीं जिम्मेदार

नंदीग्राम में भी उम्मीदवार ने लिया था नाम वापस

इससे एक दिन पहले नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव में ममता गुट की उम्मीदवार संचिता प्रधान डे ने भी अपना नामांकन वापस ले लिया था। नामांकन वापस लेने से पहले उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात की थी। इसके बाद ममता बनर्जी ने नंदीग्राम में कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन देने का ऐलान किया।

रेजीनगर को लेकर ममता बनर्जी ने उस समय कहा था कि इस सीट पर बाद में फैसला लिया जाएगा। अब रबिउल आलम चौधरी के नामांकन वापस लेने के बाद दोनों सीटों पर ममता गुट की चुनावी मौजूदगी खत्म हो गई है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

पति के लोन के लिए पत्नी नहीं जिम्मेदार

Allu Arjun की ‘राका’ का टीजर रिलीज, बढ़ी एक्साइटमेंट

कर्नाटक में सरकार-पार्टी तालमेल के लिए समिति बनाएगी कांग्रेस?

पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन, रांची के अस्पताल में ली अंतिम सांस

सोना-चांदी फिर महंगे, जानें आज का भाव

 

 

Spread the love

One thought on “ममता बनर्जी को डबल झटका, नंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी वापसी”

Comments are closed.

National

पति के लोन के लिए पत्नी नहीं जिम्मेदार

Lucknow: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने पति के पर्सनल लोन से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि पति द्वारा लिए गए व्यक्तिगत ऋण की अदायगी के लिए उसकी पत्नी या विधवा को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। कोर्ट ने भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के उस रवैये पर […]

Spread the love
Read More
Politics

कर्नाटक में सरकार-पार्टी तालमेल के लिए समिति बनाएगी कांग्रेस?

Karnataka Congress:  19 सितंबर (वार्ता) कांग्रेस आलाकमान कर्नाटक में सरकार और पार्टी संगठन के बीच बढ़ते मतभेदों को नियंत्रित करने और महत्वपूर्ण राजनीतिक और नीतिगत फैसले बेहतर समन्वय के साथ लेना सुनिश्चित करने के लिए एक ‘राजनीतिक मामलों की समिति’ बनाने पर विचार कर रहा है। यह प्रस्तावित समिति मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार एवं कर्नाटक कांग्रेस […]

Spread the love
Read More
Education Politics

20वां रोजगार मेला आज, 51 हजार युवाओं को नौकरी

20th Job Fair:  देश के युवाओं के लिए आज का दिन अहम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20वें रोजगार मेले के दौरान 51 हजार से अधिक चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। देशभर में 45 स्थानों पर रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान प्रधानमंत्री दोपहर करीब 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के […]

Spread the love
Read More