
अमेरिकी नागरिकों से भी करते थे करोड़ों की ठगी
ए अहमद सौदागर
Lucknow : अलीगंज थाना क्षेत्र स्थित कपूरथला में बीते कुछ दिनों से चल रहे फर्जी अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर का पुलिस ने रिध्या प्लाजा में छापेमारी कर मौके युवक व युवतियों समेत कुल सोलह लोगों को गिरफ्तार किया है ।गिरफ्तारी के दौरान हुई पूछताछ में संगठित साइबर क्राइम का एक चौंकाने वाला मॉड्यूल सामने आया है।
बताया जा रहा है कि गैंग के सरगना ने करोड़ों रुपये की अंतरराष्ट्रीय ठगी के इस अवैध साम्राज्य को खड़ा करने के लिए दूसरे राज्यों के पढ़े लिखे युवाओं को रोजगार के जाल में फंसाया था। उन युवाओं को 18 से लेकर 30 प्रति माह सैलरी के साथ-साथ मुफ्त खाना और रहने की सुविधा दी जाती थी। इसी आकर्षक पैकेज और सुविधाओं के दम पर गुजरात, पश्चिम बंगाल, बिहार और महाराष्ट्र से युवाओं को लखनऊ बुलाकर अमेरिकी नागरिकों से साइबर फ्रॉड कराने में झोंक दिया गया था।
वेतन का लालच देकर गुजरात के मैनेजर कराते थे हायरिंग
पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ और अलीगंज पुलिस की ओर से हुई पूछताछ में सामने आया कि गिरोह का मुख्य संचालक प्रियांशु उर्फ शिवा है जो फरार है, जिसने कपूरथला स्थित रिद्धिया प्लाजा में किराए पर ऑफिस ले रखा था। बताया जाता है कि इस पूरे नेटवर्क में गुजरात के रहने वाले आशीष और नेहल बतौर मैनेजर तैनात थे। इन दोनों का मुख्य काम अन्य राज्यों से युवाओं की हायरिंग करना, उन्हें सिस्टम पर बैठने की ट्रेनिंग देना और उनका पूरा खर्च संभालना था। इसी 18 से 30 हजार के तय वेतन और सभी बुनियादी सुविधाएं मुफ्त मिलने के कारण दूर-दराज के लड़के-लड़कियां आसानी से इस अवैध धंधे में शामिल हो जाते थे।
BJP विधायक पूजा पाल के खाते से उड़ाए ₹1.55 लाख, PhonePe-UPI से हुई निकासी
फर्जी कॉल सेंटर में महीने के वेतन पर काम करने वाले इन कर्मचारियों को बकायदा एजेंट टीम और वेरिफायर टीम नाम से दो कैटेगरी में बांटा गया था। एजेंट टीम के सदस्य खुद को माइक्रोसॉफ्ट का ग्लोबल कस्टमर सर्विस सपोर्ट बताकर अमेरिकी नागरिकों के सिस्टम का अल्ट्राव्यूअर जैसे सॉफ्टवेयर से रिमोट एक्सेस लेते थे। इसके बाद वे कंप्यूटर में पोर्नोग्राफी या ड्रग्स संबंधी अवैध सामग्री होने का झूठा दावा कर पीड़ितों को डराते थे। वहीं, वेरिफायर टीम इन आंकड़ों की पुष्टि करती थी। इन मुलाजिमों द्वारा तैयार किए गए डेटा के आधार पर क्लोजर टीम अमेरिकी सरकारी अधिकारी बनकर गिरफ्तारी का खौफ दिखाती थी और पीड़ितों से क्रिप्टो व विदेशी बैंक ट्रांसफर के जरिए करोड़ों की रकम ऐंठ लेती थी।

मॉर्निंग गश्त में खुली पोल
कपूरथला चौकी क्षेत्र में मॉर्निंग गश्त के दौरान जब अलीगंज पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को पकड़ा, तो इस कॉर्पोरेट स्टाइल में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ हुआ। पुलिस ने मौके पर छापा मारकर 4 युवतियों और 12 युवकों समेत कुल 16 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 36 लैपटॉप, 20 माउस, 22 हेडफोन, 5 राउटर और 20 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। युवाओं को वेतन पर रखकर करोड़ों की विदेशी ठगी कराने वाला मुख्य सरगना प्रियांशु उर्फ शिवा फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें दबिश दे रही हैं।
इन राशियों के लिए खुलेंगे सफलता के नए रास्ते
ये चढ़े पुलिस के हत्थे
अहमदाबाद गुजरात निवासी मयंक चौहान पुत्र शशिकांत भाई, पश्चिम बंगाल निवासी विवेक सिंह पुत्र मिश्री सिंह, पश्चिम बंगाल निवासी आदित्य कुमार सिंह पुत्र मनोज कुमार सिंह, पश्चिम बंगाल निवासी शिल्पा चक्रवर्ती पुत्री अमित चक्रवर्ती, पश्चिम बंगाल निवासी रॉकी राना पुत्र गोपाल राना, वैशाली बिहार निवासी आयुष्मान पुत्र चन्द्रशेखर प्रसाद, मुजफ्फरपुर बिहार निवासी हसनैन पुत्र अशरफ, पश्चिम बंगाल निवासी विशाल पुत्र मानिक, पश्चिम बंगाल निवासी तसीना गाजी पुत्री स्व मुन्ना गाजी, पश्चिम बंगाल निवासी विश्वजीत मंडल पुत्र मानिक मंडल, मुंबई महाराष्ट्र निवासी रेहान उर्फ फरहान पुत्र वशी, कोलकाता पश्चिम बंगाल निवासी जेनिफर लामा पत्नी स्व मार्टिन लामा, हावड़ा पश्चिम बंगाल निवासी जोइतादास पुत्री प्रशांत दास, राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज निवासी सुहेब पुत्र स्व महमूदुल हसन, अहमदाबाद गुजरात निवासी नेहल कुमार पुत्र भरत कुमार व कृष्णानगर अहमदाबाद गुजरात निवासी माधोबाग पुत्र मनमुख भाई। पुलिस के मुताबिक आरोपितों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर इस संगठित अन्तर्राष्ट्रीय साइबर ठगी के नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
ये भी पढें
सेवा संकल्प कार्यक्रम में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, विजेताओं को मिला सम्मान
यूपी में 35 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों में बदले पुलिस अधिकारी
JioHome का धमाकेदार ऑफर! 30 और 100 Mbps यूजर्स को Prime Lite फ्री
इन राशियों के लिए खुलेंगे सफलता के नए रास्ते
पत्नी-बेटी की हत्या से सनसनी, पुलिस जांच में 70 साल के पति पर शक
डेंगू से बचाव में बड़ा कदम, भारत में जल्द उपलब्ध होगी QDENGA वैक्सीन
इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति प्रवीण कुमार गिरि पहुंचे महराजगंज
अभिषेक शर्मा ने रचा बड़ा रिकॉर्ड, युवराज की बराबरी


One thought on “अलीगंज: अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर साइबर ठगी करने वाले गिरोह का, महिला सहित गैंग का भंडाफोड़, 16 ठग गिरफ्तार”
Comments are closed.