2027 का चुनाव आते ही राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर चर्चा में है मधुमिता हत्याकांड

Lucknow

मधुमिता की बहन निधि शुक्ला ने अमरमणि की सियासी एंट्री का किया विरोध

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

Lucknow: कवयित्री मधुमिता शुक्ला हत्याकांड एक बार फिर राजनीतिक चर्चा के केंद्र में है। मधुमिता की बहन निधि शुक्ला ने अमर मणि त्रिपाठी को किसी राजनीतिक दल से टिकट दिए जाने या चुनाव मैदान में उतारे जाने का खुलकर विरोध किया है। उनका कहना है कि बहन को न्याय दिलाने की लड़ाई में उनके परिवार ने करीब 25 वर्षों का लंबा संघर्ष किया है और वह अमरमणि को राजनीतिक संरक्षण दिए जाने के किसी भी प्रयास का विरोध करेंगी।

निधि शुक्ला के मुताबिक, यदि अमर मणि त्रिपाठी को चुनाव मैदान में उतारा जाता है तो वह महिला आयोग में शिकायत करने के साथ ही न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगी और आंदोलन भी करेंगी। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि आपराधिक मामले में दोषसिद्ध व्यक्ति को चुनाव में टिकट देने से पहले गंभीरता से विचार किया जाए।

ये भी पढें

त्योहार की खुशी में तेज शोर से रहें दूर, दिल और BP पर पड़ सकता है असर

उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग को पत्र भेजे जाने की बात भी कही है। पत्र में अमर मणि त्रिपाठी से जुड़े लंबित मामलों और उनकी चुनावी पात्रता की जांच कराने की मांग का उल्लेख है। मधुमिता शुक्ला की 9 मई 2003 को लखनऊ में हत्या हुई थी। मामले की जांच सीबीआई ने की थी और विशेष सीबीआई अदालत ने अमर मणि त्रिपाठी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। बाद में उन्हें 25 अगस्त 2023 को उनके अच्छे आचरण को देखते हुए जेल से रिहा किया गया।

WhatsApp Image 2026 09 15 at 12.11.32 PM

अब अमर मणि त्रिपाठी की संभावित राजनीतिक सक्रियता और चुनावी मैदान में उतरने की चर्चा के बीच निधि शुक्ला के बयान ने सियासी हलकों में नई बहस छेड़ दी है। उनके रुख से आने वाले चुनाव में इस मुद्दे के और गरमाने के संकेत मिल रहे हैं।

कवयित्री मधुमिता शुक्ला की हत्या के दोषी यूपी के चर्चित नेता अमर मणि त्रिपाठी के बारे में अटकलें लगाई जा रही हैं कि वे कांग्रेस में शामिल होने वाले हैं। वे यह घोषणा भी कर चुके हैं कि वे यूपी में अगले साल होने वाला विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। इस राजनीतिक घटनाक्रम के बीच मधुमिता शुक्ला की बहन निधि शुक्ला ने चेतावनी दी है कि यदि अमर मणि त्रिपाठी को चुनावी टिकट मिला तो वे इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगी। उन्होंने कांग्रेस से कहा है कि वह ‘हत्यारे’ को पार्टी में शामिल न करे।

ये भी पढें

Rishi Panchami 2026: ऋषि पंचमी व्रत का पारण कब करें? जानें शुभ समय, विधि और नियम

दिवंगत कवयित्री मधुमिता शुक्ला की बहन निधि शुक्ला ने कहा है कि, ‘आपराधिक बैकग्राउंड वाले व्यक्ति को कांग्रेस में शामिल नहीं किया जाना चाहिए। यदि कोई राजनीतिक पार्टी अमर मणि त्रिपाठी को चुनाव मैदान में उतारती है, तो मैं महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराऊंगी और अदालत में जाऊंगी। मैं विरोध प्रदर्शन करूंगी।’ निधि शुक्ला ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि, ‘कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अभिषेक दत्त ने बीते आठ सितंबर को महाराजगंज के फरेन्दा विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया था।

WhatsApp Image 2026 09 15 at 12.11.33 PM
इस दौरान अमर मणि त्रिपाठी का स्वागत करने और उन्हें कांग्रेस में शामिल करने के बारे में चर्चा हुई थी। इससे मुझे बहुत दुख हुआ है।’ उन्होंने कहा कि, ‘साल 2004 में जब मैंने मधुमिता हत्याकांड का मामला आगे बढ़ाया था तब मैं सोनिया गांधी से मिली थी। वे उस समय कांग्रेस अध्यक्ष थीं।

सोनिया गांधी ने मेरी बात सुनने के बाद मुझे न्याय की लड़ाई में समर्थन देने का भरोसा दिया था।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

Rishi Panchami 2026: ऋषि पंचमी व्रत का पारण कब करें? जानें शुभ समय, विधि और नियम

ड्रग्स तस्करी केस में कार्रवाई, वीरेंद्र बसोया का बेटा ऋषभ IGI एयरपोर्ट से गिरफ्तार

आजमगढ़ में दर्दनाक हादसा: तीन युवकों की मौत

 

 

 

 

Spread the love

One thought on “2027 का चुनाव आते ही राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर चर्चा में है मधुमिता हत्याकांड”

Comments are closed.

Crime News Uttar Pradesh

गोरखपुर में मोबाइल की लत ने बिगाड़ा बच्चे का व्यवहार, सामने आया गंभीर मामला

Gorakhpur: बच्चों में मोबाइल की लत कितनी ज्यादा खराब हो सकती है इसका ताजा मामला गोरखपुर शहर से सामने आया है.क्लास चार के छात्र ने सात साल की बहन को न्यूड कर दिया। उसे पोर्न दिखाकर गंदी हरकतें करने लगा। इसी बीच कमरे में उसकी मां आ गई.वह यह देख हैरान रह गई। छात्र ने […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Politics Uttar Pradesh

हम्माम वहीद अब प्रदेश कांग्रेस में मीडिया पैनलिस्ट

Lucknow: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग में हम्माम वहीद को मीडिया पैनलिस्ट नियुक्त किया गया है। अपनी नियुक्ति पर उन्होंने कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है। हम्माम वहीद ने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा दी गई इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन वह पूरी निष्ठा, प्रतिबद्धता […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

आजमगढ़ में दर्दनाक हादसा: तीन युवकों की मौत

Azamgarh: फूलपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा जगदीशपुर के पास उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पलट […]

Spread the love
Read More