
IND vs AFG 2nd T20I: भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया ने सीरीज के पहले मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की थी और अब उसकी नजर दूसरे मैच को जीतकर सीरीज अपने नाम करने पर होगी। हालांकि कप्तान श्रेयस अय्यर के सामने प्लेइंग इलेवन को लेकर एक बड़ा सवाल जरूर रहेगा।
वरुण चक्रवर्ती हुए चोटिल, रवि बिश्नोई को मिल सकता है मौका
पहले T20 में जीत के बाद टीम इंडिया विनिंग कॉम्बिनेशन के साथ उतरना चाहेगी, लेकिन स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती के चोटिल होने के कारण कम से कम एक बदलाव तय माना जा रहा है। वरुण चक्रवर्ती मैच से एक दिन पहले ही टीम से बाहर हुए हैं। BCCI की ओर से अभी उनके रिप्लेसमेंट का आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।
ऐसे में वरुण की जगह रवि बिश्नोई को प्लेइंग इलेवन में शामिल किए जाने की संभावना है। बिश्नोई टीम के पास उपलब्ध स्पिन विकल्पों में मजबूत दावेदार हैं और वरुण की गैरमौजूदगी में कप्तान श्रेयस अय्यर उन पर भरोसा जता सकते हैं।
क्या वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका?
दूसरे T20 से पहले सबसे बड़ा सवाल युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर है। वैभव ने इंग्लैंड में भारत के लिए T20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ भी मुकाबले खेले, लेकिन भारत में अब तक उन्हें अपना पहला इंटरनेशनल मैच खेलने का मौका नहीं मिला है।
ये भी पढें
गोरखपुर में मोबाइल की लत ने बिगाड़ा बच्चे का व्यवहार, सामने आया गंभीर मामला
अफगानिस्तान के खिलाफ पहले T20 में भारत ने अभिषेक शर्मा के साथ संजू सैमसन को ओपनिंग की जिम्मेदारी दी थी। अभिषेक ने शानदार और आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत दिलाई, जबकि संजू सैमसन एक बार फिर बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। उन्होंने आठ गेंदों पर सिर्फ 10 रन बनाए। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या कप्तान श्रेयस अय्यर दूसरे T20 में संजू की जगह वैभव सूर्यवंशी को मौका देंगे?
संजू बाहर हुए तो ईशान किशन संभाल सकते हैं विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी
अगर टीम मैनेजमेंट संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन से बाहर करने का फैसला करता है, तो विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी ईशान किशन को दी जा सकती है। ईशान टीम में बल्लेबाज के तौर पर भी मौजूद हैं और ऐसे में वह विकेटकीपिंग के साथ तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं।
हालांकि वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलेगा या नहीं, इसका आधिकारिक फैसला टॉस के समय ही सामने आएगा। भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा T20 मैच शाम सात बजे से शुरू होगा।
भारत की संभावित प्लेइंग XI
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और रवि बिश्नोई।
अब देखने वाली बात होगी कि टीम इंडिया वरुण चक्रवर्ती की जगह रवि बिश्नोई को उतारती है या कोई और विकल्प आजमाती है। वहीं क्रिकेट फैंस की नजरें वैभव सूर्यवंशी पर भी रहेंगी कि उन्हें भारत में अपना पहला T20 इंटरनेशनल खेलने का मौका मिलता है या नहीं।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
2027 का चुनाव आते ही राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर चर्चा में है मधुमिता हत्याकांड
अमेरिका में पढ़ने वाले भारतीय छात्रों के लिए खुशखबरी
एक्सीीडेंट से भयभीत थी सिया, ब्रेक तक टूट गए थे
गोरखपुर में मोबाइल की लत ने बिगाड़ा बच्चे का व्यवहार, सामने आया गंभीर मामला
Rishi Panchami 2026: ऋषि पंचमी व्रत का पारण कब करें? जानें शुभ समय, विधि और नियम

