हम्माम वहीद अब प्रदेश कांग्रेस में मीडिया पैनलिस्ट

Lucknow

Lucknow: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग में हम्माम वहीद को मीडिया पैनलिस्ट नियुक्त किया गया है। अपनी नियुक्ति पर उन्होंने कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है। हम्माम वहीद ने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा दी गई इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन वह पूरी निष्ठा, प्रतिबद्धता और जिम्मेदारी के साथ करेंगे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा, संविधान, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता और जनहित से जुड़े मुद्दों को मीडिया के माध्यम से मजबूती से जनता तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने अपनी नियुक्ति के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी जी, पवन खेड़ा, राजेंद्र पाल गौतम तथा अजय राय के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया।

ये भी पढें

2027 का चुनाव आते ही राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर चर्चा में है मधुमिता हत्याकांड

 

हम्माम वहीद ने कहा कि वह उत्तर प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग की पूरी टीम के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से मीडिया एवं जनता के सामने रखने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए मीडिया के माध्यम से कांग्रेस के संदेश और विचारधारा को मजबूती से जनता तक पहुंचाना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में रहेगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा संविधान की रक्षा, लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक न्याय, समानता और सभी वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष करती रही है। इन मुद्दों को मजबूती से उठाना और पार्टी की आवाज को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाना उनकी जिम्मेदारी होगी। हम्माम वहीद ने कहा कि वह पार्टी नेतृत्व द्वारा जताए गए विश्वास पर खरा उतरने के लिए पूरी मेहनत और ईमानदारी से कार्य करेंगे।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

त्योहार की खुशी में तेज शोर से रहें दूर, दिल और BP पर पड़ सकता है असर

Rishi Panchami 2026: ऋषि पंचमी व्रत का पारण कब करें? जानें शुभ समय, विधि और नियम

आजमगढ़ में दर्दनाक हादसा: तीन युवकों की मौत

 

 

Spread the love

One thought on “हम्माम वहीद अब प्रदेश कांग्रेस में मीडिया पैनलिस्ट”

Comments are closed.

Crime News Uttar Pradesh

गोरखपुर में मोबाइल की लत ने बिगाड़ा बच्चे का व्यवहार, सामने आया गंभीर मामला

Gorakhpur: बच्चों में मोबाइल की लत कितनी ज्यादा खराब हो सकती है इसका ताजा मामला गोरखपुर शहर से सामने आया है.क्लास चार के छात्र ने सात साल की बहन को न्यूड कर दिया। उसे पोर्न दिखाकर गंदी हरकतें करने लगा। इसी बीच कमरे में उसकी मां आ गई.वह यह देख हैरान रह गई। छात्र ने […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Uttar Pradesh

2027 का चुनाव आते ही राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर चर्चा में है मधुमिता हत्याकांड

मधुमिता की बहन निधि शुक्ला ने अमरमणि की सियासी एंट्री का किया विरोध उमेश चन्द्र त्रिपाठी Lucknow: कवयित्री मधुमिता शुक्ला हत्याकांड एक बार फिर राजनीतिक चर्चा के केंद्र में है। मधुमिता की बहन निधि शुक्ला ने अमर मणि त्रिपाठी को किसी राजनीतिक दल से टिकट दिए जाने या चुनाव मैदान में उतारे जाने का खुलकर […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

आजमगढ़ में दर्दनाक हादसा: तीन युवकों की मौत

Azamgarh: फूलपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा जगदीशपुर के पास उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पलट […]

Spread the love
Read More