यूरोप के साथ “भारत” के गहरे होते रिश्ते

शाश्वत तिवारी

New Delhi: वैश्विक उथल-पुथल और जटिल अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के बीच भारत और ऑस्ट्रिया ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए कदम आगे बढ़ाए हैं। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने नई दिल्ली में ऑस्ट्रिया की विदेश मंत्री बीटे मेनल-रीसिंगर से मुलाकात की। इस उच्च स्तरीय बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने भारत-ऑस्ट्रिया की संवर्धित रणनीतिक साझेदारी के सभी पहलुओं की व्यापक समीक्षा की।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा दोनों नेताओं के बीच चर्चा मुख्य रूप से राजनीतिक आदान-प्रदान, व्यापार और निवेश, नवाचार और प्रौद्योगिकी, शिक्षा, मोबिलिटी (आवागमन), रक्षा और सुरक्षा, तथा लोगों के बीच आपसी संपर्क जैसे प्रमुख क्षेत्रों में हुई प्रगति पर केंद्रित रही। उन्होंने वैश्विक और क्षेत्रीय महत्व के मुद्दों पर भी अपने विचार साझा किए और संयुक्त राष्ट्र सहित विभिन्न बहुपक्षीय मंचों पर मिलकर काम करने पर सहमति जताई।

डॉ. जयशंकर ने ‘एक्स’ पर लिखा विदेश मंत्री बीटे मेनल-रीसिंगर से मिलकर खुशी हुई। हमने अपनी साझेदारी के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की, जिनमें व्यापार, निवेश, बुनियादी ढांचा, प्रौद्योगिकी, शिक्षा और संस्कृति शामिल हैं। इसके अलावा, हमने स्टार्टअप, अंतरिक्ष, कौशल विकास और मोबिलिटी के नए अवसरों पर भी बात की। हमने वैश्विक घटनाक्रमों और उनके प्रभावों, तथा बहुपक्षीय सहयोग पर अपने विचार साझा किए। हमारी बातचीत में हमारे मैत्रीपूर्ण संबंधों की आत्मीयता झलक रही थी।

ऑस्ट्रिया की विदेश मंत्री की यह यात्रा भारत के ऑस्ट्रिया और व्यापक यूरोपीय संघ (EU) के साथ तेजी से सुदृढ़ होते कूटनीतिक संबंधों का जीवंत उदाहरण है। भारत और ऑस्ट्रिया के बीच गहराता यह समन्वय केवल द्विपक्षीय लाभ तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भारत-यूरोपीय संघ रणनीतिक साझेदारी को भी नई ऊंचाई प्रदान कर रहा है।

ये भी पढें

चक्रवात ‘अर्नब’ के बाद नया तूफान सक्रिय! अगले 48 घंटे अहम, इन राज्यों में अलर्ट

विदेश मंत्री ने इस अवसर पर भारत के यूरोपीय संघ के साथ बढ़ते रणनीतिक और सुरक्षा संबंधों को रेखांकित किया और ‘भारत-EU मुक्त व्यापार समझौता’ (FTA) के पूरी तरह लागू होने से होने वाले लाभों को रेखांकित किया, जिससे न केवल व्यापारिक और आर्थिक बाधाएं दूर होंगी, बल्कि यूरोप के साथ भारत के दीर्घकालिक संबंधों, प्रवासन प्राथमिकताओं और आपसी भरोसे को एक नया ऐतिहासिक धरातल मिलेगा।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

चक्रवात ‘अर्नब’ के बाद नया तूफान सक्रिय! अगले 48 घंटे अहम, इन राज्यों में अलर्ट

पाकिस्तान में गूंजे ‘जय श्रीराम’ के जयकारे, कराची के मंदिर में लगा ‘रामायण’ का पोस्टर

भारत आसियान देशों से साझा करेगा आतंकवाद विरोधी अनुभव: राजनाथ सिंह

नियांस एजेंसी ने जीते 20 अवॉर्ड, बनी ‘एजेंसी ऑफ द ईयर’

 

 

New Delhi
International

भारत आसियान देशों से साझा करेगा आतंकवाद विरोधी अनुभव: राजनाथ सिंह

New Delhi: भारत आतंकवाद के खिलाफ अपनी कार्रवाई और दशकों के अनुभव को दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के साथ साझा करने के लिए तैयार है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को फिलीपींस के सेबू में आयोजित आसियान रक्षा मंत्रियों की 13वीं बैठक (ADDM-प्लस) को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि आतंकवाद एक […]

Read More
Moscow
homeslider International Technology

मेड इन रशिया फोरम 16 नवंबर को मॉस्को में, हाईटेक और नवाचार पर जोर

Moscow: अंतरराष्ट्रीय निर्यात फोरम ‘मेड इन रशिया’ का आयोजन 16 नवंबर 2026 को मॉस्को स्थित राष्ट्रीय केंद्र ‘रशिया’ में किया जाएगा। इस वर्ष फोरम का मुख्य केंद्र उच्च प्रौद्योगिकी, तकनीकी नवाचार और आधुनिक समाधानों का निर्यात होगा। कार्यक्रम में रूसी कंपनियों के उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाने और विदेशी साझेदारों के साथ सहयोग बढ़ाने […]

Read More
International

फिलीपींस एयरफोर्स के दो विमानों की टक्कर में चार पायलटों की मौत

Philippines:  फिलीपींस की वायुसेना में एक दर्दनाक विमान हादसा सामने आया है। प्रशिक्षण के दौरान वायुसेना के दो SF-260 ट्रेनर विमान हवा में टकरा गए। इस दुर्घटना में चारों पायलटों की मौत हो गई। हादसे के बाद वायुसेना ने एहतियाती कदम उठाते हुए SF-260 विमानों की उड़ानों पर रोक लगा दी है। अब इन विमानों […]

Read More