आदिवासी बच्ची का कमाल, शिक्षा के बूते बचाया पूरा गांव

Arulvan Film

Arulvan Film: OTT प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर इन दिनों तमिल फिल्म ‘अरुलवान’ दर्शकों का ध्यान खींच रही है। फिल्म की कहानी सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं है, बल्कि शिक्षा की ताकत और एक छोटी बच्ची के साहस को बेहद प्रभावशाली तरीके से पेश करती है। सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर इस फिल्म को IMDb पर 8 की रेटिंग मिलने की बात कही जा रही है।

फिल्म की कहानी एक ऐसे आदिवासी गांव के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां लोग आधुनिक दुनिया और शिक्षा से काफी दूर हैं। जंगलों और पहाड़ों के बीच बसे इस गांव के ज्यादातर लोग पढ़ना-लिखना नहीं जानते। बच्चों के लिए भी स्कूल और किताबों की दुनिया लगभग अनजान है। इसी गांव में रहने वाली एक छोटी बच्ची कुरंजी बाकी लोगों से अलग सोच रखती है। उसे पढ़ने की बेहद इच्छा होती है। किताबों के फटे हुए पन्ने भी उसे किसी खजाने से कम नहीं लगते। वह अक्षरों और शब्दों की दुनिया को समझना चाहती है।

पढ़ाई की चाहत लेकर पहुंचती है शहर

कुरंजी की जिद उसे गांव से बाहर शहर तक ले जाती है। वहां पक्की सड़कें, ऊंची इमारतें और स्कूल देखकर वह हैरान रह जाती है। स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को देखकर उसके मन में भी पढ़ाई की इच्छा और मजबूत हो जाती है। हालांकि, उसे वहां अपमान और मुश्किलों का भी सामना करना पड़ता है। लेकिन कुरंजी हार नहीं मानती। धीरे-धीरे वह शब्दों और अक्षरों को पहचानना सीख जाती है। यही छोटी-सी शिक्षा आगे चलकर उसके पूरे गांव की जिंदगी बदलने वाली साबित होती है।

ये भी पढें

कॉपर बना नया ‘किंग’, सोना-चांदी के बाद अब तांबे की कीमतों में तूफानी तेजी

एक नोटिस ने बदल दी गांव की किस्मत

कहानी में उस समय बड़ा मोड़ आता है, जब गांव में जमीन से जुड़ा एक नोटिस पहुंचता है। गांव के लोग पढ़े-लिखे नहीं होते, इसलिए कोई भी यह नहीं समझ पाता कि उस दस्तावेज में क्या लिखा है। कुछ लोग ग्रामीणों से अंगूठा लगवाकर जमीन हासिल करने की कोशिश करते हैं। लेकिन कुरंजी को शक होता है। वह अपनी सीमित पढ़ाई के बावजूद नोटिस में लिखी जानकारी को समझने की कोशिश करती है। इसी दौरान उसे जिला कलेक्टर तक पहुंचने का रास्ता मिलता है।

अकेले निकल पड़ती है कलेक्टर से मिलने

अपने गांव को बचाने के लिए कुरंजी अकेले ही शहर की ओर निकल पड़ती है। कई मुश्किलों का सामना करते हुए वह आखिरकार सरकारी दफ्तर पहुंचती है और कलेक्टर तक अपनी बात पहुंचाने में सफल होती है। मामले की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन जांच शुरू करता है। जांच में सामने आता है कि गांव की जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा करने की कोशिश की जा रही थी। इसके बाद कुरंजी और उसके गांव को राहत मिलती है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

अब सपा की ड्रेस हुई नीली, अखिलेश का बड़ा दांव

दिल्ली में अब सभी इमारतों की होगी जांच, MCD ने तीन दिन में मांगी रिपोर्ट

ससुर की हत्या का राज खुला, करोड़पति बहू का था नौकर से कनेक्शन

 

 

 

Entertainment Uttar Pradesh

*कृष्ण जन्माष्टमी पर गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर और डॉ. साजन राज कुरुप ने ‘कृष्ण अवतारम’ ट्रिलॉजी को दुनिया भर में दिखाने का किया ऐलान!*

*जन्माष्टमी पर बड़ी शुरुआत: श्री श्री रवि शंकर के WFAC और डॉ. साजन राज कुरुप के क्रिएटिवलैंड स्टूडियोज ने मिलाया हाथ, ‘कृष्ण अवतारम’ ट्रिलॉजी दुनिया भर में होगी रिलीज़* Krishnavataram : पार्ट 1 – हृदयम और इसकी ट्रायोलॉजी को क्रिएटिवलैंड स्टूडियोज़ और आर्ट ऑफ लिविंग (AOL) और वर्ल्ड फोरम फॉर आर्ट एंड कल्चर (WFAC) के […]

Read More
Entertainment homeslider

तंबूरा और गायन ने सुनील लोधी को दिया यह मकाम

गांव की चौपाल से बॉलीवुड तक पहुंचा नेत्रहीन सिंगर Sunil Lodhi: फिल्म इंडस्ट्री में कई बार ऐसी कहानियां सामने आती हैं, जो लोगों के दिल को छू जाती हैं। ऐसी ही कहानी है बुंदेलखंड के रहने वाले सुनील लोधी की। न कोई फिल्मी बैकग्राउंड, न बड़े मंच और न ही किसी बड़े म्यूजिक स्कूल की […]

Read More
Entertainment homeslider

दुनिया में पहली बार: एंडेमोल शाइन इंडिया का ‘बिग बॉस’ एक ही रात में 6 भाषाओं में लॉन्च होकर रचेगा इतिहास!

ब्रेकिंग: ‘बिग बॉस’ ने पूरे किए 20 साल, 6 भाषाओं और 1 प्रीमियर नाइट के साथ रचेगा ग्लोबल इतिहास! बानिजय एंटरटेनमेंट का हिस्सा एंडेमोल शाइन इंडिया, भारत के सबसे लीडिंग एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन हाउसेज़ में से एक के तौर पर जाना जाता है। यह प्रोडक्शन हाउस टेलीविज़न और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर लगातार ब्लॉकबस्टर स्क्रिप्टेड और नॉन-स्क्रिप्टेड […]

Read More