नेपाल में आपदा से पहले अलर्ट की तैयारी, चीन ने बढ़ाया सहयोग का हाथ

नेपाल की मदद को आगे आया चीन

Nepal Glacial Lake: नेपाल में लगातार बढ़ रहे प्राकृतिक आपदाओं के खतरे के बीच चीन ने मदद का भरोसा दिया है। चीन ने नेपाल को ग्लेशियल लेक, बाढ़, भूस्खलन और मौसम से जुड़े संभावित खतरों की पूर्व चेतावनी देने का आश्वासन दिया है। चीन के जल संसाधन मंत्रालय और मौसम विभाग की ओर से नेपाल को जल विज्ञान, मौसम पूर्वानुमान और आपदा प्रबंधन से जुड़ी जरूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

भोटेकोशी बाढ़ के बाद बढ़ा सहयोग

काठमांडू स्थित चीनी दूतावास के मुताबिक, भोटेकोशी बाढ़ के बाद से चीन नेपाल के साथ मौसम और जल विज्ञान संबंधी सूचनाएं साझा कर रहा है। इसमें मौसम की निगरानी, पूर्वानुमान, अर्ली वार्निंग और बाढ़ के संभावित प्रभावों से जुड़ी जानकारी शामिल है।

चीनी मौसम विभाग ने नेपाल के जल एवं मौसम विज्ञान विभाग के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भी स्थिति पर चर्चा की। चीन का कहना है कि समय पर चेतावनी मिलने से नेपाल राहत और बचाव अभियान को बेहतर तरीके से तैयार कर सकेगा।

ये भी पढें

‘हरे कृष्ण’ का जाप करता रहा शख्स, नौ दिन बाद मिली नई जिंदगी

हिमालयी क्षेत्र में ग्लेशियल लेक बना बड़ा खतरा

नेपाल और चीन दोनों हिमालयी क्षेत्र से जुड़े हैं। हिमतालों में पानी का स्तर बढ़ने या अचानक झील टूटने से निचले इलाकों में विनाशकारी बाढ़ आ सकती है। ऐसे में समय रहते खतरे की जानकारी मिलना हजारों लोगों की सुरक्षा के लिए बेहद अहम है।

नेपाल में भारी तबाही, हजारों लोग लापता

नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से बड़े पैमाने पर जान-माल का नुकसान हुआ है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार 1,295 लोगों की मौत हुई है, जबकि करीब 5,000 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। सुरक्षा बलों ने हजारों लोगों को प्रभावित इलाकों से सुरक्षित निकाला है।

राहत अभियान के दौरान नौ दिनों से सुरंग में फंसे दो कर्मचारियों को भी जिंदा बचाया गया। भारत ने भी नेपाल के लिए राहत सामग्री भेजी है। छठे और सातवें राहत विमान के जरिए करीब 21.5 टन सामग्री काठमांडू पहुंचाई गई, जिसमें मेडिकल सामान और फोरेंसिक किट शामिल हैं।

बच्चों और स्कूलों पर भी पड़ा असर

बाढ़ और भूस्खलन से कई जिलों में बच्चों के लापता होने की खबर है। रसुवा और नुवाकोट में करीब 600 बच्चों के लापता होने की बात सामने आई है। इसके अलावा 22 शिक्षक और स्कूल कर्मचारी भी लापता बताए गए हैं। बाढ़ से 22 स्कूल प्रभावित हुए, जिनमें 12 पूरी तरह तबाह हो गए।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद, निफ्टी 23,900 के करीब; सेंसेक्स में 362 अंकों की तेजी

‘हरे कृष्ण’ का जाप करता रहा शख्स, नौ दिन बाद मिली नई जिंदगी

पाकिस्तान को जिस यूट्यूबर से दिक्कत, अब Bigg Boss 20 में एंट्री की चर्चा

‘यज्ञ’ की शक्ति, कैसे है हमारे और पर्यावरण के लिए लाभदायक

उम्र की गड़बड़ी का खुलासा, BCCI ने रोहित यादव पर लगाया दो साल का प्रतिबंध

 

Spread the love

New York
International

यूएन में बोला भारत- मध्य पूर्व में स्थिरता जरूरी, एक करोड़ प्रवासियों की सुरक्षा अहम

शाश्वत तिवारी New York: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में मध्य पूर्व की संवेदनशील स्थिति पर आयोजित खुली बहस के दौरान भारत ने अपना कड़ा और स्पष्ट राष्ट्रीय बयान प्रस्तुत किया है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत पी. हरीश ने क्षेत्र में जारी तनाव पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए स्पष्ट किया […]

Spread the love
Read More
Baku
International

CICA समिटः भारत ने क्षेत्रीय संप्रभुता, अखंडता के सम्मान पर दिया जोर

शाश्वत तिवारी Baku:  विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने अज़रबैजान के बाकू में आयोजित ‘कॉन्फ्रेंस ऑन इंटरेक्शन एंड कॉन्फिडेंस बिल्डिंग मेज़र्स इन एशिया’ (CICA) के 7वें शिखर सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। सम्मेलन में सदस्य देशों ने क्षेत्रीय सहयोग को गहरा करने, आपसी विश्वास बढ़ाने और एशिया में शांति को बढ़ावा देने […]

Spread the love
Read More
Crime News International

बेटी से मिलाने के बहाने पत्नी की हत्या, अमेरिका में पति गिरफ्तार

Chicago: अमेरिका के शिकागो में भारतीय मूल के एक व्यक्ति पर अपनी अलग रह रही पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी अंकुर पटेल को गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, पत्नी के दूसरे व्यक्ति के साथ रिश्ते में होने और दोबारा साथ रहने से इनकार करने के बाद आरोपी ने […]

Spread the love
Read More