पाकिस्तान को जिस यूट्यूबर से दिक्कत, अब Bigg Boss 20 में एंट्री की चर्चा

पाकिस्तान में बैन हुए नीतीश राजपूत

Bigg Boss 20: सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ को लेकर दर्शकों का एक्साइटमेंट लगातार बढ़ता जा रहा है। शो के शुरू होने से पहले ही कंटेस्टेंट्स के नामों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं सामने आ रही हैं।

इसी बीच मशहूर यूट्यूबर और एजुकेटर नीतीश राजपूत का नाम भी संभावित कंटेस्टेंट के तौर पर चर्चा में है। अगर उनकी एंट्री होती है, तो सोशल और पॉलिटिकल मुद्दों पर बेबाक अंदाज में बात करने वाले नीतीश घर के अंदर कितना हंगामा मचाते हैं, यह देखना दिलचस्प होगा।

कौन हैं नीतीश राजपूत?

नीतीश राजपूत देश के चर्चित डिजिटल क्रिएटर्स में से एक हैं। वह अपने यूट्यूब चैनल पर सोशल-पॉलिटिकल मुद्दों, करेंट अफेयर्स, गवर्नेंस और एजुकेशन सिस्टम जैसे विषयों पर रिसर्च-बेस्ड और एनालिटिकल वीडियो बनाते हैं।

उनकी खासियत यह है कि वह जटिल मुद्दों को आसान भाषा में समझाने की कोशिश करते हैं। उनके कई वीडियो को करोड़ों व्यूज मिल चुके हैं। आर्यन खान केस, ओडिशा ट्रेन हादसा, जैकलीन फर्नांडीज केस और भारतीय शिक्षा व्यवस्था जैसे कई मुद्दों पर उनके वीडियो चर्चा में रहे हैं।

पाकिस्तान में क्यों हुआ था चैनल ब्लॉक?

नीतीश राजपूत का नाम मई 2025 में उस वक्त काफी चर्चा में आया था, जब उन्होंने दावा किया था कि पाकिस्तान में उनके यूट्यूब चैनल को ब्लॉक कर दिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला बलूचिस्तान से जुड़े उनके एक वीडियो से जुड़ा था।

ये भी पढें

जन्माष्टमी पर मथुरा पहुंचे योगी, बोले- सनातन को मिटाने वाले खुद मिट गए

उस समय भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के माहौल में नीतीश ने बलूचिस्तान की स्थिति को लेकर एक वीडियो बनाया था। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर यूट्यूब से मिले नोटिस के स्क्रीनशॉट शेयर किए थे।

नीतीश के मुताबिक, पाकिस्तान सरकार की ओर से उनके खिलाफ कानूनी शिकायत की गई थी और इसी वजह से वीडियो को पाकिस्तान में ब्लॉक किया गया। उन्होंने इस कार्रवाई को अपने लिए “बैज ऑफ ऑनर” तक बताया था। उन्होंने यह भी दावा किया था कि इस पूरे विवाद के बाद उनके चैनल ने कुछ ही समय में सात मिलियन सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा पार कर लिया।

इंजीनियरिंग की पढ़ाई, फिर छोड़ी आईटी की नौकरी

नीतीश राजपूत का सफर भी काफी दिलचस्प रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उत्तर प्रदेश में जन्मे नीतीश ने रुद्रपुर से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की। इसके बाद उन्होंने गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की।

साल 2013 में उन्होंने आईटी सेक्टर में नौकरी शुरू की। हालांकि, कुछ साल नौकरी करने के बाद उन्होंने 2020 में अपनी नौकरी छोड़ दी और पूरी तरह से यूट्यूब की दुनिया में कदम रख दिया। इसके बाद रिसर्च और विश्लेषण पर आधारित उनके वीडियो लगातार लोकप्रिय होते चले गए।

अब बिग बॉस के घर में दिखेगा उनका अलग अंदाज?

अब नीतीश राजपूत का नाम ‘बिग बॉस 20’ से जुड़ने के बाद फैंस की दिलचस्पी और बढ़ गई है। सोशल मीडिया पर उनके संभावित घर में जाने को लेकर चर्चाएं तेज हैं।

अगर नीतीश शो का हिस्सा बनते हैं, तो उनके गंभीर और विश्लेषणात्मक अंदाज को बिग बॉस के विवादों, टास्क और रिश्तों से भरे माहौल में देखना काफी अलग अनुभव हो सकता है। सवाल यही है कि कैमरे के सामने मुद्दों पर बेबाक राय रखने वाले नीतीश राजपूत बिग बॉस के घर के माहौल में खुद को किस तरह ढालेंगे।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

पाकिस्तान सीमा पर IAF का बड़ा सैन्य अभ्यास, 40,000 फीट तक एयरस्पेस रिजर्व

जन्माष्टमी पर मथुरा पहुंचे योगी, बोले- सनातन को मिटाने वाले खुद मिट गए

उम्र की गड़बड़ी का खुलासा, BCCI ने रोहित यादव पर लगाया दो साल का प्रतिबंध

एम्वे ने आयुर्वेद में विस्तार के साथ ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को दिया समर्थन

जंतर-मंतर कांड पर बवाल! CJP नेताओं संग थाने पहुंचे निशु आजाद

 

 

Spread the love

One thought on “पाकिस्तान को जिस यूट्यूबर से दिक्कत, अब Bigg Boss 20 में एंट्री की चर्चा”

Comments are closed.

Entertainment

टाइगर श्रॉफ के घर पहुंचे डिप्टी CM एकनाथ शिंदे, परिवार को दिया सुरक्षा का भरोसा

मुंबई फायरिंग के बाद टाइगर श्रॉफ से मिले एकनाथ शिंदे, बोले- दोषियों को किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ेंगे Mumbai : मायानगरी मुंबई के जुहू इलाके में गोलीबारी की घटना के बाद बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ और उनका परिवार चर्चा में है। घटना के बाद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार रात अभिनेता के […]

Spread the love
Read More
Entertainment Uttar Pradesh

यामी गौतम स्टारर ‘नई नवेली’ का दुनियाभर में दिखा दम, दो दिनों में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर किया 10.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन

रामायण’ से जुड़ी फैंटेसी और परिवार की कहानी ने जीता दर्शकों का दिल, ‘नई नवेली’ ने दो दिनों में की 10.3 करोड़ रुपये की कमाई यह एक ऐसी कहानी है, जो हर पीढ़ी के लोगों से जुड़ती है। यह फैंटेसी फैमिली एंटरटेनर देश-विदेश के दर्शकों को एक साथ ला रही है और आने वाला हफ्ता […]

Spread the love
Read More
Ramayanam International Trailer
Entertainment homeslider

रामायणम् ट्रेलर रिलीज, रणबीर बने राम और यश रावण

Ramayanam International Trailer: रणबीर कपूर और रॉकिंग स्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायणम्’ को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ती नजर आ रही है। फिल्म का इंटरनेशनल ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इसके साथ ही रणबीर कपूर के भगवान राम और यश के रावण अवतार वाले नए सोलो पोस्टर्स भी सामने आए हैं। फिल्म […]

Spread the love
Read More